• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति ही नहीं बल्कि जीवन शैली है: सीएम धामी

Writer D by Writer D
19/03/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय एवं दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के तत्वावधान में चलने वाली तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी 2023 का आज समापन हो गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami), योगगुरु बाबा रामदेव और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड आयुर्वेद, महर्षि चरक ऋषि, कर्म और मर्म की भूमि है। केंद्र और प्रदेश की सरकार आयुष एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आयुष चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति ही नहीं बल्कि जीवन शैली है। यह मात्र बीमारियों का इलाज नहीं करती बल्कि आयुर्वेद को अपनाकर हम अपने शरीर को बीमार होने से रोक सकते हैं।

योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि आयुर्वेद के छात्र सिर्फ चिकित्सा के छात्र नहीं बल्कि आचार्य चरक, आचार्य सुश्रुत जैसे महान ऋषियों की परंपरा के संवाहक है। मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कैंसर जैसी भयावह बीमारियों का इलाज एलोपैथ में नहीं है लेकिन आयुर्वेद में इन सभी रोगों का सफल इलाज है। यह हमारे लिए गर्व की बात है, इसके लिए आयुर्वेद के छात्र गर्व का अनुभव कर सकते हैं। उन्होंने ने कहा कि पतंजलि आयुर्वेद के सभी छात्रों को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में भारतीय गौ सेवा प्रशिक्षण प्रमुख ई राघवन, कुलपति प्रो सुनील जोशी, दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के उप मंत्री डॉ हेमेंद्र यादव सहित ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के हजारों छात्र छात्राओं के अलावा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समापन सत्र का सफल संचालन प्रो प्रेमचंद शास्त्री ने किया। कार्यक्रम के संयोजक एवं दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के उप मंत्री डॉ हेमेंद्र यादव ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

शाइस्ता परवीन के लगेंगे पोस्टर, बढ़ सकती है इनाम की राशि

Next Post

लखनऊ में एक्टिव हुआ कोरोना, चार नए मरीज मिले

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
Next Post
Corona

लखनऊ में एक्टिव हुआ कोरोना, चार नए मरीज मिले

यह भी पढ़ें

Chahal Virat Trolling

‘शॉर्ट्स’ को लेकर युजवेंद्र चहल ने विराट कोहली को किया ट्रोल

24/09/2020
Nirjala Ekadashi

निर्जला एकादशी पर बस कर लें ये उपाय, हर परेशानी होगी दूर

04/06/2025
All India Power Engineers Federation

निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारी करेंगे 26 नवंबर को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन

18/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version