• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बंद बोरे में मिली अज्ञात महिला की लाश

Writer D by Writer D
20/03/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, शामली
0
Dead Body

Dead body

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शामली। जनपद के भवन थानाक्षेत्र के जंगल में आज रविवार को बोरे में बंद एक अज्ञात महिला का शव (Dead Body) मिलने से सनसनी फैल गयी।

ग्रामीणों ने कुत्तों को बोरे को खींचते देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को बोरे से बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच पडताल प्रारंभ कर दी है। वहीं सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

थाना प्रभारी दिलीप कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जनपद के थाना भवन क्षेत्र के इस्माइलपुर एवं लुहारी के जंगल से होकर गुजर रहे सूखे राजवाहे में एक बंद बोरे को कुछ आवारा कुत्ते खींच रहे थे, इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने मामला संदिग्ध नजर आने पर कुत्तों को भगाया तथा मामले की जानकारी पुलिस को दी ,जिस पर डाॅयल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब बोरे को खोला तो उसमें एक करीब 30 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ। बोरे से शव मिलने पर ग्रामीणों में भी सनसनी फैल गयी, मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए।

पुलिस ने ग्रामीणों से मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पायी। घटना ऐसे क्षेत्र में हुई जहां शामली व मुजफ्फरनगर की सीमाएं लगती है जिसके बाद मुजफ्फरनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। बाद में सीमा शामली जनपद की होने के चलते थानाभवन पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।

सूचना पर एसएसपी अभिषेक भी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली। एसएसपी के निर्देश पर फोरेंसिक टीम सहित अन्य जांच टीमों को भी मौके पर बुलाया गया ताकि मामले का जल्द खुलासा हो सके। घंटों के प्रयास के बावजूद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो पायी जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार महिला का शव कई दिन पुराना लग रहा है, मामले की जांच पडताल प्रारंभ कर दी गयी है। शव (Dead Body) की शिनाख्त के भी प्रयास किए जा रहे हैं।

एसएसपी अभिषेक ने बताया कि महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है, उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से सबूत एकत्र कर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा जिसके लिए जांच टीमों का भी गठन किया गया है।

Tags: shamli news
Previous Post

दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

Next Post

नदी में नहाने गये युवक की डूबने से हुई मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गरीब कल्याण का मजबूत आधार बनी योगी सरकार की खाद्य सुरक्षा नीति

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार: मुख्यमंत्री योगी

14/07/2026
Next Post
drowning

नदी में नहाने गये युवक की डूबने से हुई मौत

यह भी पढ़ें

Corbevax

अब कोविशील्ड, कोवैक्सीन लगवा चुके वयस्कों को लगेगी कॉर्बेवैक्स की बूस्टर डोज़

10/08/2022
PM Modi

प्रधानमंत्री को पहाड़ी टोपी, ऐपण कला और आदि कैलाश का चित्र किया गया भेंट

03/04/2024
Supreme Court

स्किन टू स्किन केस पर SC ने कहा- तब तो दस्ताना पहनकर कोई छूए तो उसे सजा ही न हो

24/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version