• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में कोरोना ने फिर से दी दस्तक, इस जिले में तीन महिलाएं मिलीं संक्रमित

Writer D by Writer D
21/03/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, सहारनपुर
0
corona

corona

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर। जनपद में साढ़े तीन महीने बाद फिर से कोरोना (Corona) ने दस्तक दी है। साढ़ौली कदीम और बलियाखेड़ी ब्लॉक क्षेत्र की तीन महिलाएं कोरोना संक्रमित मिली हैं। चार दिन पहले स्वास्थ्य केंद्रों पर महिलाओं के कोरोना जांच के लिए नमूने लिए थे। इनको हल्का बुखार, जुकाम, खांसी की शिकायत थी।

जनपद में अंतिम बार दिसंबर 2022 के पहले सप्ताह में कोरोना संक्रमित (Corona Positive) मिला था। उसके बाद से अब तीन महिलाओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। बलियाखेड़ी क्षेत्र के गांव रुपड़ी निवासी 55 वर्षीय महिला को बुखार, जुकाम व खांसी की शिकायत हुई। दवा लेने के बाद आराम नहीं लगा। 18 मार्च को महिला सुनहेटी खरखड़ी सीएचसी पर दवा लेने पहुंची। यहां चिकित्सकों ने देखकर महिला की कोरोना जांच के लिए नमूना लिया था। जांच में वह कोरोना संक्रमित मिली है।

इसी तरह साढ़ौली कदीम के गांव मीरगढ़ निवासी 32 वर्षीय महिला को भी हल्का बुखार, जुकाम हुआ तो संबंधित क्षेत्र की आशा उसे साढ़ौली कदीम स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंची। इलाज शुरू करने से पहले उसकी चिकित्सक ने कोरोना जांच कराई, जो संक्रमित आई है।

मीरपुर गांव की ही 22 वर्षीय महिला करीब आठ महीने की गर्भवती है। वह भी सामान्य जांच के लिए साढ़ौली कदीम स्वास्थ्य केंद्र पर 17 मार्च को गई थी। एएनएम ने महिला की खून की जांच के साथ-साथ कोरोना का भी सैंपल लिया। सभी की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जनपद में एक साथ तीन कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई।

दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में हिली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने टीम को कोरोना संक्रमितों के घर भेजा और वहां पर संक्रमितों के संपर्क में आए परिजनों के नमूने लिए। सभी के नमूने जांच के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला में भेज दिया है। रिपोर्ट आने तक सभी को घर पर ही रहने की सलाह दी गई।

कोरोना संक्रमितों के पास स्वास्थ्य विभाग से लेकर पुलिस फोन कर रही है। उनसे जानकारी ली जा रही है कि वह हाल ही में कहीं बाहर तो नहीं गए। ऐसे में एक कोरोना संक्रमित महिला ने लगातार फोन आने से मोबाइल बंद किया। स्वास्थ्य विभाग उनके परिजनों की हिस्ट्री खंगाल रही।

Tags: corona newscorona positivecorona updatesSaharanpur newsup news
Previous Post

दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में हिली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

Next Post

अतीक के कार्यालय पर छापा, मिला हथियारों का जखीरा और नोटों के बंडल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, उनके सम्मान, सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

09/10/2026
Main Slider

जनशिकायतों का 24 घंटे में मिले संतोषजनक जवाब, निर्विवाद राजस्व मामलों का 15 दिन में हो निस्तारण: मुख्यमंत्री

09/10/2026
Main Slider

बाजपुर में भीषण ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, सूचना मिलते ही किसानों के बीच पहुंचे सीएम धामी

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में ब्याज और अर्थदंड माफी योजना-2026 लागू, पुराने बकायेदारों को राहत

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

Yogi Cabinet: 31 दिसंबर तक होगी मक्का, बाजरा व ज्वार की खरीद

09/10/2026
Next Post
Atiq Ahmed

अतीक के कार्यालय पर छापा, मिला हथियारों का जखीरा और नोटों के बंडल

यह भी पढ़ें

madan kaushik

सेवा ही संगठन है अभियान के माध्यम से जनसेवा जारी : मदन कौशिक

01/06/2021
Chitala

देश में पहली बार स्टेट फिश चिताला की रिवर रैचिंग

03/09/2023
सिंघु बॉर्डर पहुंचे बॉक्सर विजेंदर सिंह Boxer Vijender Singh arrives at Singhu border

सिंघु बॉर्डर पहुंचे बॉक्सर विजेंदर सिंह, मैं राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार वापस कर दूंगा

06/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version