• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रेम में बाधक पति की प्रेमी संग मिल कर की हत्या

Writer D by Writer D
24/03/2023
in अमेठी, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमेठी। उत्तर प्रदेश में अमेठी के पीपरपुर क्षेत्र में एक विवाहिता ने प्रेम संबंध में बाधक बन रहे पति की अपने प्रेमी संग मिल कर हत्या (Murder) कर दी और सबूत मिटाने के लिये उसके शव को जलाने का प्रयास किया। हत्यारोपी महिला और उसके आशिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को भोजन में नींद की गोली देकर कत्ल कर दिया और शव को जलाकर सुबूत भी मिटाने की पूरी कोशिश किया। पुलिस ने कातिल पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं कत्ल की वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

उन्होने बताया कि क्षेत्र के घोरहवा मजरे भोजपुर निवासी हरिप्रसाद मिश्र ने 19 मार्च को पीपरपुर थाने में लिखित तहरीर देकर कहा था कि वह काम के सिलसिले में लुधियाना में रहते हैं । एक दिन पूर्व लुधियाना से घर वापस आये तो उन्हे पुत्र दिनेश मिश्र घर पर नहीं मिले। पुत्रवधू प्रीती से दिनेश के बारे में पूछा तो उसने बताया कि 14 फरवरी से दिनेश घर से बाहर निकले हैं। काफी तलाश करने पर भी जब दिनेश का पता नहीं चला तो हरि प्रसाद ने अनहोनी की आशंका से पुलिस को मामले की सूचना दी और पुत्रवधू और उसके अज्ञात प्रेमी पर शक जताया।

पिता की तहरीर पर पीपरपुर पुलिस ने प्रीती और प्रेमी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। पुलिस ने प्रीती व उसके मित्र कमलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो महिला ने बताया कि उसका कमलेश वर्मा से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसमे दिनेश बाधा बन रहा था। इसी के चलते एक योजना के तहत उसने अपने प्रेमी कमलेश वर्मा व उसके साथी विजय वर्मा को 13 फरवरी को घर बुलाया और दिनेश के खाने में नींद की गोली देकर गहरी निद्रा में सुला दिया।

रात्रि में प्रीति ने कमलेश और विजय के साथ मिलकर दिनेश की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को गाँव के पड़ोस में पुआल के ढेर में जला दिया। बचे हुए शव के अवशेष को नहर के किनारे मिट्टी में दबाकर छिपा दिया ताकि किसी को पता ना चल सके। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर मृतक के शव के अवशेष को नहर के किनारे मिट्टी से बरामद किया।

Tags: amethi news
Previous Post

कल एक घंटे को पूरी दुनिया में छा जाएगा अंधेरा, ये है वजह

Next Post

पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
yogi-modi
उत्तर प्रदेश

कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे को मंजूरी मिलने पर सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

01/07/2026
Next Post
BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Keshav Maurya

धान खरीद के संबंध में किसानों को न हो कोई परेशानी : केशव मौर्य

02/12/2021
JDU Leader Ovesh Karni

JDU नेता का तांडव, पेट्रोल डालकर पुलिसकर्मियों को जिंदा….

03/11/2023
Tulsi

मुंह से आती बदबू को दूर कर देगा ये पौधा

20/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version