• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Akanksha Dubey Suicide Case: सिंगर समर सिंह के खिलाफ जारी हुआ लुकआउट नोटिस

Writer D by Writer D
31/03/2023
in मनोरंजन
0
Samar Singh

Bhojpuri singer Samar Singh arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोजपुरी अभिनेत्री आकांशा दुबे सुसाइड (Akanksha Suicide Case) मामले में पुलिस ने गायक समर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। पुलिस को समर सिंह के विदेश भागने का शक है। समर सिंह की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी भी जारी है। मुंबई, पटना के अलावा वाराणसी और आजमगढ़ में पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं, लेकिन अभी समर सिंह तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है।

इस बीच वाराणसी के सारनाथ थाने पर आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) के लिए इंसाफ मांगने के लिए उनकी मां और भाई के साथ दर्जनों समर्थक और परिजन पहुंचे हैं। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। मां ने समर सिंह और उसके भाई पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दोनों मिलकर मेरी बेटी को प्रताड़ित करते थे। उन्होंने समर सिंह को फांसी देने की की है।

क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली थी। आकांक्षा होटल के कमरा नंबर 105 में ठहरी थीं। जब सुबह बहुत देर तक वो अपने कमरे से बाहर नहीं आईं, तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मास्टर चाबी की मदद से कमरे को खोला तो आकांक्षा दुबे का शव को पंखे से लटका पाया था। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

29 मार्च को एक्ट्रेस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई थी। पुलिस ने बताया था कि एक्ट्रेस की मौत फंदे पर लटकने की वजह से हुई है। उनके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए। हालांकि पुलिस ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह का इस मामले में हाथ होने का शक भी जताया। पुलिस के मुताबिक, जांच में पाया गया है कि आकांक्षा दुबे और भोजपुरी सिंगर समर सिंह लिव-इन रिलेशनशिप में थे।

दोनों वाराणसी के टकटकपुर इलाके में स्थित समर सिंह के घर में साथ रहते थे। पुलिस ने संभावना जताई कि किसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हुआ होगा। इस वजह से आकांक्षा डिप्रेशन में आ गई होंगी और उन्होंने सुसाइड का कदम उठाया होगा। पुलिस की मानें तो समर की वजह से आकांक्षा पर मेंटल दबाव पड़ा होगा।

कौन है आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey)?

आकांक्षा, भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थीं। आकांक्षा दुबे तीन साल की उम्र में पेरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हुई थीं। उनके पेरेंट्स उन्हें आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन उनका मन डांस और एक्टिंग में था। बचपन से ही उन्हें टीवी देखने पसंद था। इसी पैशन को फॉलो करने के बाद वो फिल्मी दुनिया में आई थीं।

मुंबई में पढ़ाई करने के बाद आकांक्षा ने अपना करियर फिल्मों में शुरू किया था।  17 साल की उम्र में आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। यहां उन्होंने डायरेक्टर आशी तिवारी के साथ कुछ फिल्मों में काम किया। हालांकि उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना भी करना पड़ा था। आकांक्षा ने ‘वीरों के वीर’ और ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ नाम की फिल्मों में काम किया था। फिल्मों के अलावा आकांक्षा ने म्यूजिक वीडियो में भी काम किया था।

डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत इन पदों पर निकली वैकेंसी, फटाफट करें अप्लाई

2021 में आया एक्ट्रेस का गाना ‘तुम जवान हम लाइका’ ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुआ था। उन्होंने खेसारी लाल यादव के साथ ‘नाच के मालकिनी’ वीडियो में भी काम किया था। उनके ब्लॉकबस्टर हिट गानों में ‘भुअरी’, ‘काशी हिले पटना हिले’, ‘नमरिया कमरिया में खोस देब’ शामिल हैं। जिस दिन आकांक्षा दुबे के सुसाइड की खबर सामने आई है, उसी दिन यानी 26 मार्च को ही भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ उनका नया गाना रिलीज हुआ था। इस गाने का नाम ‘आरा कभी हारा नहीं’ है।

Tags: Akanksha Dubey Suicide Casebhojpuri actress Akanksha Dubeybhojpuri singer samar singhsinger samar singh
Previous Post

डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत इन पदों पर निकली वैकेंसी, फटाफट करें अप्लाई

Next Post

एआर टावर के बाद अब ऑयल फैक्ट्री में भी लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Chhavi Varshney
Main Slider

23 वर्षीय यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय की सड़क हादसे में मौत, मां ने भी गंवाई जान

26/08/2026
Kuku Kohli
Main Slider

फिल्म डायरेक्टर कुकू कोहली का निधन, अजय देवगन को बनाया था स्टार

25/08/2026
Poonam Dhillon
मनोरंजन

अस्पताल में भर्ती पूनम ढिल्लों, दोस्त पद्मिनी कोल्हापुरे ने दिया हेल्थ अपडेट

22/08/2026
Ravi Kishan
मनोरंजन

वायरल ट्रेंड पर रवि किशन का रिएक्शन, बोले- ‘Gen-Z ने मुझे निशब्द कर दिया’

12/08/2026
Salman Khan-Sanjay Dutt
मनोरंजन

सलमान-संजय की ‘7 डॉग्स’ का भारत में रिलीज का ऐलान, नोट कर लें तारीख

10/08/2026
Next Post
Fire

एआर टावर के बाद अब ऑयल फैक्ट्री में भी लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

Vladimir Putin

रूसी राष्ट्रपति पुतिन सितंबर में आएंगे भारत: BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में होंगे शामिल

19/05/2026
Allu Arjun

जेल के एक घंटे बाद मिल गई ‘पुष्पा’ को बेल

13/12/2024
Arrested

15 लाख की चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार

22/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version