• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Bihar Violence: पैरामिलिट्री फोर्स की 10 कंपनियां बिहार रवाना, अब तक 106 गिरफ्तार

Writer D by Writer D
02/04/2023
in बिहार, राष्ट्रीय
0
Bihar Violence

Bihar Violence

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। रामनवमी के दिन बिहार में हुई हिंसा (Bihar Violence) की आग अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि शनिवार रात को बिहार शरीफ और सासाराम में फिर से उपद्रव हुआ। बिहार शरीफ के पहाड़पुर में शनिवार शाम को 12 राउंड गोलियां चलीं। वहीं  सासाराम के शेरगंज इलाके में एक धार्मिक स्थल के बाहर बम फेंका गया। राज्य के हालातों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से बातचीत की है। उन्होंने गवर्नर से बिहार की कानून व्यवस्था पर बात की। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि बिहार के हालात के मद्देनजर केंद्र सरकार यहां और ज्यादा अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती करेगी।

गृहमंत्री ने कहा कि कुछ कंपनियां बिहार के संवेदनशील इलाकों में तैनात की गई हैं और कुछ कंपनियां आज पहुंच जाएंगी। उन्होंने कहा कि अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती राज्य पुलिस को सहयोग करने के लिए और राज्य में शांति स्थापित करने के लिए है। सूत्रों के मुताबिक 10 पैरामिलिट्री की कंपनियों को बिहार भेजा गया है। इसमें CRPF, SSB और ITBP के जवान शामिल हैं।

बिहारशरीफ हिंसा में एक की मौत

बिहारशरीफ में हुई सांप्रदायिक हिंसा में एक शख्स की मौत हो गई है। बीती रात पहाड़पुर क्षेत्र में फायरिंग हुई थी जिसमें कुछ लोग घायल हुए थे। पुलिस ने मौत की पुष्टि कर दी है। शनिवार शाम को हिंसा के बाद यहां 12 राउंड गोलियां चली थीं। बिहार हिंसा में अब तक कुल 106 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं, जिसमें बिहार शरीफ से 80 और सासाराम से 26 लोग अरेस्ट किए गए हैं।

सासाराम में हुए ब्लास्ट में 6 लोग घायल

शनिवार रात जिला मुख्यालय सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के शेरगंज मोहल्ले से बम ब्लास्ट की घटना में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को आनन-फानन में सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय   इम्तियाज ने बताया कि घटना के बाद किसी तरह मोहल्ले के लोगों के द्वारा ही घायलों को सदर अस्पताल में लाया गया, लेकिन जिले के सबसे बड़े अस्पताल में इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस प्रशासन का दावा था कि मोहल्ले में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है लेकिन अफसोस है कि बम ब्लास्ट की घटना होने के बाद भी घायलों को कोई अस्पताल तक पहुंचाने वाला नहीं था।

राज्यपाल ने गृहमंत्री को मौजूदा हालात से अवगत कराया

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिंसा (Bihar Violence) के बाद बने हालात से निपटने के लिए राज्य प्रशासन की सहायता के लिए बिहार में अतिरिक्त अर्धसैनिक बल भेजने का फैसला किया है। गृह मंत्री ने बिहार के राज्यपाल से बात की और स्थिति का जायजा लिया। गृह मंत्री ने राज्य में हिंसा (Bihar Violence) पर अपनी चिंता व्यक्त की।

सासाराम हिंसा के बीच बड़ा फैसला, इस दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

बताया जा रहा है कि राज्यपाल ने शाह को राज्य के मौजूदा हालात से अवगत कराया। राज्य भाजपा प्रमुख सम्राट चौधरी ने सम्राट अशोक की जयंती मनाने के लिए आयोजित सासाराम में समारोह को रद्द करने के लिए बिहार में नीतीश कुमार सरकार को दोषी ठहराया।

Tags: amit shahbihar newsbihar shareef ciolencebihar violenceNational newssasaram violence
Previous Post

राजकीय बाल गृह से सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर किशोर भागा, मचा हड़कंप

Next Post

सहभोज के माध्यम से दलित वोटों को साधेगी भाजपा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

30/10/2026
उत्तराखंड

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

30/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

30/10/2026
उत्तराखंड

चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर CM धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश

30/10/2026
Main Slider

बदरीनाथ से फाटा लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; CM धामी ने जताया दुख

30/10/2026
Next Post
BJP

सहभोज के माध्यम से दलित वोटों को साधेगी भाजपा

यह भी पढ़ें

blackness of fingers joints

जोड़ों या उंगलियों के कालेपन को इन आसान घरेलू नुस्खों से करें दूर

25/01/2022
Kangana Ranaut Shiv Sena leader Sanjay Raut

कंगना के ऑफिस में तोड़फोड़ के केस में संजय राउत को मिला झटका

23/09/2020
Champai Soren

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को मिली जेड प्लस सुरक्षा

27/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version