• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नमामि गंगे परियोजना यार्ड में लूट करने वाले 13 बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Writer D by Writer D
03/04/2023
in उत्तर प्रदेश, इटावा, क्राइम
0
Arrested

Arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। जनपद में बीते दिनों पूर्व नमामि गंगे परियोजना (Namami Gange Project) के यार्ड में सुरक्षा कर्मियों को बंधक बनाकर बदमाश लाखों रुपये का सामान लूट ले गए थे। इस वारदात को अंजाम देने वाले 13 बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ कर रविवार को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटा गया दो ट्रक माल के साथ अन्य बरामदगी की है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सतपाल सिंह ने बताया कि थाना भरथना, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप से मुखबिर की सूचना पर बहारपुरा नहर के पास से लूट का सामान ट्रक में लादकर ले जा रहे बुलेरो सवार बदमाशों को घेराबंदी कर ली गई। पुलिस की घेराबंदी देख बदमाशों ने फायरिंग शुरु कर दी। मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया और सभी को पकड़ लिया गया।

एएसपी ने बताया कि घायल बदमाश समेत कुल 13 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों ने बीते दिनों थाना भरथना क्षेत्र में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के यार्ड में सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर लाखों रुपये के माल की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों के पास से दो ट्रक लूट के माल से भरा हुआ सामान, एक बुलेरा गाड़ी, दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार बदमाशों में इमरान पुत्र दीनू, जावेद पुत्र मुहम्मद अली, जैनुद्दीन पुत्र अली हसन, अबु बकर पुत्र अमीन खां, इनसर अली पुत्र नसरू, अतीक पुत्र उमर खां, फहीमुद्दीन पुत्र अली हसन, मुबारिक पुत्र जहीर, शफीक पुत्र रमजान, सलामुद्दीन पुत्र मेहरुद्दीन, इश्ताक पुत्र फजरुद्दीन निवासी थाना जेवर नोएडा, अय्यूब खां पुत्र रहमत निवासी मेवात हरियाणा, मुनफेद पुत्र अली मुहम्मद निवासी मेवात हरियाणा हैं।

एएसपी ने बताया कि शुरूआती पूछताछ में गिरफ्तार (Arrested) बदमाश ने इटावा के साथ-साथ चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, जालौन, मैनपुरी, अलीगढ़ में भी लूट की वारदातों को अंजाम देने की बात बताई हैं। सभी बदमाशों का अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश बहुत ही शातिर लुटेरे हैं और गिरोह बनाकर बड़ी लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं।

Tags: Etawah news
Previous Post

गोविन्द कुण्ड में उतरता मिला युवती का अर्धनग्न शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Next Post

सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गर्मियों में आग लगने की न हों घटनाएं, सीएम योगी के निर्देश पर अफसरों ने संभाली कमान

14/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुव्यवस्था पर दिया जाए विशेष ध्यान: सीएम योगी

14/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने सहारनपुर में की विकास कार्यों की समीक्षा, मां शाकुंभरी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

14/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बदायूं सीबीजी प्लांट मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसआईटी गठित

14/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

पूर्व की सरकारों में ऊर्जा क्षेत्र में दुर्व्यवस्था, मोदी–योगी सरकार में हुए क्रांतिकारी सुधार: एके शर्मा

14/03/2026
Next Post
Road Accident

सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

यह भी पढ़ें

ram mandir nirman

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की नींव को मिलेगी विंध्याचल के पत्थरों से मजबूती

04/01/2021

बेबी बंप में भी आकर्षक दिखाएंगे साड़ी के ये डिफरेंट लुक

12/01/2022
Naxalites Encounter

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 12 नक्सली ढेर, दो जवान शहीद; मुठभेड़ जारी

09/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version