• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एसिड अटैक से एक ही परिवार के चार लोग झुलसे

Writer D by Writer D
02/04/2023
in क्राइम, झारखंड, राष्ट्रीय
0
Acid Attack

Acid Attack

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुमका। सरैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरदाहा गांव में रविवार को झोपड़ी का छप्पर छारने के विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों को पड़ोसी ने एसिड अटैक (Acid Attack) कर घायल कर दिया। एसिड अटैक से कोरदाहा गांव के निरंजन यादव, उनकी पत्नी शांति देवी, पुत्र सुजीत कुमार एवं पुत्री खुशबू कुमारी गंभीर रूप से झुलस गये हैं। सभी घायलों का इलाज भागलपुर मेडिकल कालेज अस्पताल में चल रहा है।

बताया जाता है कि कोरदाहा गांव में झोपड़ी का छप्पर छारने के विवाद में मुन्ना साह, खुशबू देवी, गुली साह, देवंती देवी एवं भागु साह ने तेजाब फेंककर और लोहे के रड से मारपीट कर माता-पिता समेत चार लोग घायल हो गये। इस हादसे में निरंजन यादव की 14 वर्षीय पुत्री तेजाब से गंभीर रूप से घायल हो गयी है। उसके चेहरे का अधिकांश हिस्सा झुलस गया है। घायलों का प्राथमिक उपचार सरैयाहाट सीएचसी में किया गया, लेकिन तेजाब से जलने के कारण बेहतर इलाज के लिए सभी घायलों को बाहर रेफर कर दिया गया। तेजाब के छीटे आंख में पड़ जाने के कारण सभी घायलों का इलाज भागलपुर मेडिकल कालेज अस्पताल में चल रहा है।

घटना के संबंध में घायल निरंजन ने बताया कि वह अपने घर के बगल में झोपड़ी छार रहा था। बगल में आरोपितों का घर है। उनलोगों ने दीवाल में सटाकर झोपड़ी छारने से मना किया। जब उसने कहा कि वह अपनी जमीन में बनी झोपड़ी छार रहा हूं। उन्हें परेशानी क्यों हो रही है, तो इसी बात को लेकर बहस हो गयी। देखते ही देखते आराेपितों ने अपने ज्वेलरी दुकान से तेजाब लाकर सभी पर फेंकने लगा, जिससे पुत्री खुशबू सहित पति, पत्नी एवं पुत्र तेजाब से गंभीर रूप से घायल हो गये। इसके बाद मारपीट कर घायल कर दिया। सभी घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

शाइस्ता को बसपा से लगा बड़ा झटका, मायावती ने की ये बड़ी घोषणा

इस मारपीट में सुजीत का एक हाथ टूट गया है। इस मामले में थाना में इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष से आरोपी मुन्ना साह ने भी मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है।

सरैयाहाट थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि तेजाब फेंककर (Acid Attack) घायल करने के मामले में दोनों पक्षों द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस मामले को दर्ज कर छानबीन करने में जुट गई है। तेजाब छिड़कने के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस दौरान भागु साह को गिरफ्तार किया है।

Tags: acid attackJharkhand news
Previous Post

सपा के साथ मिलकर RLD लड़ेगी नगर निकाय चुनाव

Next Post

कांग्रेस पार्टी की मशाल रैली के बाद मंच टूटा, बाल-बाल बचे पीसीसी अध्यक्ष

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव बोले- दूरस्थ इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना प्राथमिकता

08/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा

08/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग

08/07/2026
Fire breaks out in private school
पंजाब

Ludhiana: निजी स्कूल में आग लगने से हड़कंप, जनरेटर रूम में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी

08/07/2026
Punjab Shiksha Board
पंजाब

Punjab: स्कूली विद्यार्थियों को बड़ी राहत, शिक्षा विभाग का अहम फैसला

08/07/2026
Next Post
Congress

कांग्रेस पार्टी की मशाल रैली के बाद मंच टूटा, बाल-बाल बचे पीसीसी अध्यक्ष

यह भी पढ़ें

डीएम को हटाने की मांग

हाथरस केस : पीड़िता के भाई ने की डीएम को हटाने की मांग

04/10/2020

नए भारत को सोचना होगा औरंगजेब का सम्मान होगा या महाराजा रणजीत सिंह का : योगी

27/12/2021
CM Yogi

5 लोगों की हत्या की घटना पर सीएम योगी ने जताया दुख, सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

23/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version