• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चारधाम यात्रा के लिए 9,68,951 लाख यात्रियों ने कराया पंजीकरण

Writer D by Writer D
04/04/2023
in उत्तराखंड, धर्म, राष्ट्रीय
0
Chardham Yatra

Chardham Yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। इस वर्ष उत्तराखंड में चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़कर नये कीर्तिमान स्थापित करेगी। अब तक चारधाम यात्रा के लिए कुल साढ़े नौ लाख से अधिक यात्रियों ने करवाया पंजीकरण कराया है। सरकार बद्रीनाथ धाम को एक स्मार्ट स्प्रिचुअल हिल टाउन के रूप में विकसित करने के लिए चरणबद्ध रूप से कार्य कर रही है।

पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) के लिए जिस प्रकार से यात्री लगातार बड़ी संख्या में अपना पंजीकरण के साथ गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउसों की बुकिंग का आंकड़ा रोज बढ़ता जा रहा है। वह इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि इस वर्ष की चारधाम यात्रा पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़कर नये कीर्तिमान स्थापित करेगी।

मंत्री महाराज ने कहा कि 22 अप्रैल से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) के तहत केदारनाथ 3,49,944 बद्रीनाथ 2,91,537, यमनोत्री 1,61,149 और गंगोत्री धाम के लिए 1,66,310 यात्री विभिन्न माध्यमों से अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। अभी तक कुल 968951 यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।

जीएमवीएन गेस्ट हाउसों की बुकिंग 16 फरवरी 2023 से शुरू हुई है। अभी तक इसकी कुल राशि 7,41,77,667 (सात करोड़ इकतालिस लाख सतहत्तर हजार छह सौ सड़सठ हजार) रुपये की बुकिंग की जा चुकी है।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देशन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारों धामों के विकास के लिए हम निरंतर प्रयत्नशील हैं। वर्ष 2013 में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद केन्द्र के सहयोग से जहां प्रदेश सरकार केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण करवा रही है वहीं दूसरी ओर बद्रीनाथ धाम को एक स्मार्ट स्प्रिचुअल हिल टाउन के रूप में विकसित किए जाने का सरकार चरणबद्ध रूप से कार्य कर रही है। चारधाम यात्रा और पर्यटन के विकास के लिए कनेक्टिविटी बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए हम देश के अन्य क्षेत्रों के साथ कनेक्टिविटी बेहतर बनाने पर तेजी से काम कर रहे हैं। हवाई सेवाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। चारधाम ऑल वेदर रोड और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर काम जोरों पर चल रहा है।

एक्सपोर्ट प्रदेश बन रहा उप्र, 89 हजार करोड़ से 1.57 लाख करोड़ तक पहुंचा निर्यात

गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब और सोनप्रयाग, केदारनाथ रोपवे परियोजना को विकसित करने की कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है। दोनों रोपवे परियोजनाओं को 3 वर्ष में पूर्ण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। हाल ही में प्रदेश सरकार ने खरसाली से यमुनोत्री तक 166 करोड़ से भी अधिक की धनराशि से बनने वाले रोपवे परियोजना को मंजूरी दी है।

इन तिथियों में खुलेंगे धाम के कपाट –

केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को तो बदरीनाथ के 27 अप्रैल को खुलेंगे। जबकि परंपरा के अनुसार 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। सरकार ने चारधाम सहित हेमकुंड यात्रा के लिए भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।

इन धार्मिक सर्किटों का करें दर्शन –

पर्यटन मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में विभिन्न धार्मिक सर्किटों जिनमें शाक्त, शैव, वैष्णव, गोलज्यू, गुरुद्वारा, हनुमान, नाग देवता, स्वामी विवेकानंद, महासू देवता, नरसिंह देवता, और नवग्रह देवता सर्किट का निर्माण किया गया है। अपनी सुविधानुसार यात्री इन धार्मिक सर्किट के दर्शन किया जा सकता है।

विशेष टोकन की व्यवस्था –

यात्री सुविधाओं को देखते हुए इस बार प्रत्येक पंजीकृत यात्री के लिए विशेष टोकन की व्यवस्था की गई है। जो उन्हें प्रत्येक धामों के दर्शन कराने में सहायक होगी। चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) पर आने वाले श्रद्धालु पर्यटन विभाग की वेबसाइट श्रद्धालु पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in या व्हाट्सअप नंबर 8394833833 या टोल फ्री नंबर 1364 के जरिये भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

Tags: Chardham yatraUttarakhand News
Previous Post

साइकिल अब पंचर हो गई, उसमें दोबारा कभी सवारी मत करना: एके शर्मा

Next Post

हरीश रावत ने वन विभाग के प्रमुख पद पर सरकार को घेरा

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

पहाड़ों में बागवानी को मिलेगा नया बाजार, सिंचाई और कोल्ड स्टोरेज पर फोकस

14/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विभाजन की पीड़ा को न भूलें, विरासत और अस्मिता की रक्षा हमारा संकल्प: धामी

14/08/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों के लिए 15 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति को दी मंजूरी

14/08/2026
Surrendered Naxalite women walked the ramp.
Main Slider

हथियार छोड़े, हुनर को चुना; रैंप पर पूर्व नक्सली महिलाओं ने बिखेरा जलवा

14/08/2026
THDC Tunnel Accident: Army takes charge of rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel Accident: सेना ने संभाला रेस्क्यू अभियान, लापता तीन श्रमिकों की तलाश जारी

14/08/2026
Next Post
Harish Rawat

हरीश रावत ने वन विभाग के प्रमुख पद पर सरकार को घेरा

यह भी पढ़ें

Swatantradev

पीएम मोदी और सीएम योगी के लिए यह देश ही परिवार है : स्वतंत्रदेव

12/03/2021
चीन कुदरत के हमले से हुआ तबाह

कोरोना वायरस के बाद अब चीन कुदरत के हमले से हुआ तबाह

25/07/2020
Rupee

डॉलर के मुक़ाबले 11 पैसा मजबूत हुआ रुपया

04/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version