• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज्य आन्दोलनकारियों के सपनों का उत्तराखण्ड बनाना हमारा लक्ष्य: सीएम योगी

Writer D by Writer D
05/04/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के संकल्पों और सपनों का उत्तराखण्ड़ बनाने के लक्ष्य को लेकर प्रदेश को संवारने का काम किया जायेगा।

बुधवार को सायं मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सवेक सदन में उत्तराखण्ड़ राज्य निर्माण में चिन्हित आन्दोलनकारी मंच के सदस्यों ने धामी से मुलाकात की। इस मौके पर राज्य आन्दोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण एवं महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण पुनः बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मंच के पदाधिकारियों ने राज्य आन्दोलनकारियों की समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने ज्ञापन पर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि राज्य निर्माण आन्दोलन के वे भी साक्षी रहे हैं। खटीमा के जन आन्दोलन को उन्होंने स्वयं देखा है। जहां पर सात लोगों ने अपनी शहादत दी थी। मसूरी, रामपुर तिराहा के शहीद स्थलों पर वे स्वयं जाकर शहीदों को नमन करते हैं। खटीमा में भव्य शहीद स्मारक के निर्माण किया गया है। राज्य सरकार की ओर से राज्य आन्दोलनकारियों के हित में अनेक निर्णय लिये गये हैं। हमारा प्रयास है कि उन्हें जो भी अनुमन्य सुविधायें हैं, वह प्राप्त हों।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का नम्बर एक राज्य बनाने के लिये हम विकल्प रहित संकल्प के साथ काम कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं के लिए समर्पित सरकार है। हमने भर्ती माफिया के खिलाफ सख्त कार्यवाही की है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली करने वाले 90 से ज्यादा लोगों को जेल में डाला है। तीन परीक्षाओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका है। जिसमें लाखों युवा शामिल हुए है।

धामी सरकार ने की हर वर्ष ‘उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान’ देने की घोषणा

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था कानून बना कर एक बार फिर से लागू की है। पिछले वर्ष 50 लाख श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किये। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की दिशा में आगे बढ़ते हुए केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम की तर्ज पर कुमाऊ के पौराणिक और प्राचीन मंदिरों के विकास के लिय हम मानसखण्ड मंदिर माला मिशन पर काम कर रहे हैं।

इस मौके पर उत्तराखण्ड राज्य निर्माण चिन्हित आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भण्डारी,महासचिव वीरा भण्डारी व कंचन चन्दोला, पुलम सिंह पंवार, विजय बहादुर रावत,आलेन्द्र सिंह भण्डारी सहित बडी संख्या में राज्य आन्दोलनकारी आदि उपस्थित थे।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

Nikay Chunav: इतने लाख रुपये ही खर्च कर सकेंगे महापौर पद के प्रत्याशी

Next Post

यूपी में शहरों में विकसित होंगी नयी टाउनशिप

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Kheer
Main Slider

व्रत में बनाएं प्रोटीन से भरपूर पनीर की खीर, खाने में भी टेस्टी

06/08/2026
Belpatra
Main Slider

सावन में करें बेल पत्र के ये अचूक उपाय, जीवन में होगा सुख-समृद्धि का आगमन

06/08/2026
Shiv
Main Slider

सावन में शिव के इन नामों और मंत्रों का करें जाप, मिलेगा मन मांगा वरदान!

06/08/2026
BSP MLA Umashankar Singh
Main Slider

बीएसपी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

05/08/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

नारनौल में मुख्यमंत्री दिखाएंगे हाफ मैराथन को हरी झंडी, तिरंगा अभियान भी शुरू

05/08/2026
Next Post
Township

यूपी में शहरों में विकसित होंगी नयी टाउनशिप

यह भी पढ़ें

CM Bhajan Lal

विकसित राजस्थान की सोच के साथ सरकार कर रही शहरों का विकास : मुख्यमंत्री

23/08/2024
arrested

70 वारंटी व चार वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

23/01/2023
UP PCS

UP PCS-2024 प्री का रिजल्‍ट जारी, ऑफिशियल वेबसाइट पर देखें स्कोरबोर्ड

28/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version