• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र बोर्ड छात्रों के साथ ठगी करने वालों के खिलाफ सख्त

Writer D by Writer D
06/04/2023
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, शिक्षा
0
UP Board

UP Board

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश बोर्ड (UP Board) के सामने अब साइबर ठगों से निपटने की नई चुनौती आ गई है। नकल विहीन एवं शुचितापूर्ण मूल्यांकन कराने में सफल बोर्ड अब साइबर ठगों पर शिकंजा कसने जा रहा है। ऐसा पहली बार होगा जब बोर्ड ऐसे ठगों पर लगाम लगाएगा।

परीक्षा और मूल्यांकन में दाल न गल पाने पर कथित माफिया अब फोन के माध्यम से छात्रों को नम्बर बढ़ाने का प्रलोभन दे रहे हैं। यह साइबर ठग छात्रों का नम्बर विभिन्न जरिए से लेकर फोन कर रहे हैं। छात्रों और अभिभावकों से धन की मांग करके नम्बर बढ़ाने की बात की जा रही है।

यूपी बोर्ड (UP Board)  सचिव दिव्यकांत शुक्ला को इस बात की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन को पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया गया है। गत वर्षों में भी बोर्ड को ऐसी शिकायतें मिलीं थीं। तब इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई की गई थी। वैसे बोर्ड ने इस सम्बंध में एक विज्ञप्ति छात्रों के हित में जारी कर सभी को सावधान रहने को कहा है। साइबर ठगों के फोन आने की शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में दर्ज कराने की बात भी कही है।

जालसाजों ने अब यूपी बोर्ड (UP Board)  की छवि को खराब करने का एक नया रास्ता चुन लिया है। साइबर क्राइम के माध्यम से यह ठग यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटर मीडियट के छात्रों को फोन करके नम्बर बढ़ाने का लालच दे रहे हैं। अभिभावकों को फोन करके बताया जा रहा है कि इस बार सख्ती होने से आपके बेटे का नम्बर कम है या वह फेल हो रहा है। फोन के माध्यम से छात्रों और उनके अभिभावकों से खाता संख्या पूछा जा रहा है। ओटीपी मांगी जा रही है। यूपी बोर्ड ने इस मामले को बेहद गम्भीरता से लिया है।

Nikay Chunav: आयोग की रिपोर्ट शहरी विकास विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करने का आदेश

सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि ऐसे ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने छात्रों एवं अभिभावकों से इस मामले में सर्तक रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि नम्बर बढ़ाने को लेकर कोई फोन उनके पास आए तो वह पहले तो इसे संज्ञान में ही न लें। तत्काल अपने जिले में डीआईओएस कार्यालय में इसकी सूचना दें। बोर्ड सचिव ने गूगल मीट के माध्यम से प्रदेश के सभी डीआईओएस से कहा है कि साइबर ठगों के जाल में छात्र एवं अभिभावक न फंसने पाएं। इसके लिए वह उन्हें जागरूक करें। उन्होंने सभी अधीनस्थ अधिकारियों से कहा कि वह अपने कार्यालय में एक सेल बनाएं जहां छात्र इस बात की शिकायत दर्ज करा सकें।

Tags: UP BoardUP board newsup board updates
Previous Post

Nikay Chunav: आयोग की रिपोर्ट शहरी विकास विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करने का आदेश

Next Post

लंदन रवाना हुईं परिणीति चोपड़ा, शादी की बात पर शर्माते हुए बोलीं

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
UP Police SI Exam
Main Slider

यूपी पुलिस भर्ती का अगला चरण शुरू, PET के लिए एडमिट कार्ड जारी

23/06/2026
CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

23/06/2026
CUET UG Result Declared
शिक्षा

CUET UG 2026 रिजल्ट जारी, ऐसे करें अपना स्कोर चेक

23/06/2026
Next Post
Parineeti Chopra

लंदन रवाना हुईं परिणीति चोपड़ा, शादी की बात पर शर्माते हुए बोलीं

यह भी पढ़ें

Meethi Mathri

करवा चौथ की सरगी में इस्तेमाल होती हैं मीठी मट्ठी, जानें रेसिपी

02/10/2024
Prayer Meet of rishi kapoor

रणबीर और बेटी ऋद्धिमा ने की कृषि कपूर के लिए पूजा, सामने आई प्रेयर मीट की फोटो

25/03/2021
Kalashtami

कब है कालाष्टमी, जानें पूजा विधि एवं महत्व

09/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version