• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी नेता के बेटे पर सरेराह बम से हमला, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

Writer D by Writer D
07/04/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
Bomb Attack

Bomb Attack

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। संगमनगरी में एक बार फिर बमबारी (Bomb Attack) का मामला सामने आया है। इस बार बीजेपी की जिलामंत्री विजय लक्ष्मी चंदेल के बेटे विधान की गाड़ी पर हमला हुआ है। यह वारदात झूसी इलाके में आवास विकास कॉलोनी के पास की है। इस संबंध में बीजेपी नेत्री ने झूंसी थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि यह वारदात कौशांबी के एक थाने में तैनात इंस्पेक्टर के बेटे ने किया है। बीजेपी नेत्री ने अपनी शिकायत में बताया है कि आरोपी के साथ उनके बेटे का झगड़ा हुआ था।

उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी ने उनके घर आकर माफी भी मांग ली थी।मामला रफा दफा होने के बाद आरोपी ने अब एक बार फिर उनके बेटे की हत्या का प्रयास किया है। बीजेपी नेत्री विजय लक्ष्मी चंदेल ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि वह थाना पुर ग्राम सभा की ग्राम प्रधान हैं। उनका बेटा विधान गुरुवार की रात करीब आठ बजे अपनी मौसी के घर गया था। बीच रास्ते में दो बाइक पर सवार होकर आए छह युवकों ने उनके बेटे की सफारी कार को रोक लिया और बम बाजी की।

उन्होंने बताया कि बदमाशों ने उनके बेटे की गाड़ी पर दो बम फेंके। इस हमले में उनका बेटा तो बाल बाल बच गया, लेकिन गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। यह पूरी वारदात मौके पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई है। उन्होंने बताया कि इस वारदात के समय गाड़ी में उनके बेटे के अलावा उसके दोस्त भी मौजूद थे। गनीमत रही कि इस वारदात में सभी सुरक्षित हैं और किसी को भी कोई चोट नहीं आई है।

155 देशों की नदियों के जल से सीएम योगी करेंगे रामलला का जलाभिषेक, रक्षा मंत्री भी रहेंगे मौजूद

महिला नेत्री ने बताया कि जिन बदमाशों ने उनके बेटे पर हमला किया है, उनमें कौशांबी जिले में तैनात एक इंस्पेक्टर शिव बचन यादव का बेटा शिवम यादव शामिल है। शिवम के साथ उनके बेटे विधान का झगड़ा हुआ था। उस समय भी उन्होंने पुलिस में शिकायत दी थी, लेकिन बाद में आरोपी ने उनके घर आकर माफी मांगी और उनके बेटे से हाथ मिला लिया था। उस समय उन लोगों ने मान लिया था कि मामला रफा दफा हो गया, लेकिन बदले की आग में झुलस रहे शिवम ने अब उनकी बेटे की हत्या का प्रयास किया है। उधर, झूंसी पुलिस ने महिला नेत्री की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags: crime newsPrayagraj News
Previous Post

155 देशों की नदियों के जल से सीएम योगी करेंगे रामलला का जलाभिषेक, रक्षा मंत्री भी रहेंगे मौजूद

Next Post

एसपी ऑफिस के बाहर महिला ने खुद पर डाला केरोसिन, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे के साथ उभरेगा ‘इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग हब’, 12 जिलों में 46,660 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी

26/04/2026
School Chalo Abhiyan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: अब ‘एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहेगा’, 1 मई से चलेगा विशेष नामांकन अभियान

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश यानी सेफ्टी, स्टेबिलिटी एंड स्पीड की गारंटीः मुख्यमंत्री

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम के हाथों पुरस्कार पाकर बढ़ा हौसला

26/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय: सीएम योगी

26/04/2026
Next Post
Self-Immolation

एसपी ऑफिस के बाहर महिला ने खुद पर डाला केरोसिन, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

शशि थरूर ने अमित शाह के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती होने पर जताई हैरानी, पूछा ये सवाल…

04/08/2020

कोविड-19 के बीच जेईई-एडवांस्ड के लिए पंजीकरण कराने वाले 96 फीसदी छात्रों ने दी परीक्षा

28/09/2020
उपचुनाव विधानसभा

यूपी उपचुनाव : सात सीटों पर कल होगा मतदान, निर्वाचन आयोग ने जारी की गाइडलाइन

02/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version