Main Sliderजम्मू कश्मीरराष्ट्रीय

किरेन रिजिजू की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) शनिवार को बाल-बाल बच गए। कारण, उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई। वहीं केंद्रीय मंत्री भी पूरी तरह ठीक हैं। दरअसल, हादसा रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हुआ, जब केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) का काफिला गुजर रहा था।

इसी दौरान पास से जा रहे एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी है। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में सुरक्षाकर्मियों ने केंद्रीय मंत्री को कार से उतारकर दूसरी गाड़ी में बैठाया। वहीं सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

रामबन पुलिस की तरफ से मामले को लेकर जानकारी देते हुए कहा गया है कि आज सड़क मार्ग से जम्मू से श्रीनगर जाते समय केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू की कार का मामूली एक्सीडेंट हो गया। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। किरेन रिजिजू को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचा दिया गया।

Related Articles

Back to top button