• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जाति के नाम पर बांटने वाले संकट के समय नहीं दिखते: सीएम योगी

Writer D by Writer D
09/04/2023
in उत्तर प्रदेश, महाराजगंज
0
Nikay Chunav

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि जाति के नाम पर बांटने वाले संकट के समय भाग जाते हैं। ऐसे लोग सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते हैं और जनता को कुछ नहीं देते हैं।

जीएसवीएस इंटर कॉलेज के मैदान से 2791 करोड़ की 1058 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद श्री योगी (CM Yogi) ने नगर निकाय चुनाव में लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि सभी संस्थाओं में एक ही विचारधारा की सरकार होने से विकास की योजनाओं को गति मिलती है। पिछले छह वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप डबल इंजन की सरकार ने बिना भेद भाव के गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिला और समाज के प्रत्येक तबके तक विकास की योजनाओं को पहुंचाया है।

उन्होंने कहा कि आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और किसी भी तरह के अन्य वेरिफिकेशन के लिए हम प्रदेश के सभी नगर निकायों को ऑनलाइन कर रहे हैं। सरकार नगर निकायों में एक तरह की स्ट्रीट लाइट, सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, अच्छी सड़कें, जल निकासी के लिए नाली सहित अन्य कई तरह की योजनाओं पर कार्य कर रही है।

आज विकास की परियोजनाएं बताती हैं कि अब उत्तर प्रदेश में जाति, मत और मजहब के आधार पर बंटवारा नहीं किया जा सकता है। आज उत्तर प्रदेश में शासन की योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाने की एक मिशनरी खड़ी हो गई है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि छह वर्ष हमारी सरकार ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के 54 लाख गरीब परिवारों को एक-एक आवास उपलब्ध कराया है। 2.61 लाख परिवारों को एक-एक शौचालय दिया है। 1.55 लाख गरीब परिवारों को बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने में हम सफल रहे हैं। हमारी सरकार पिछले तीन वर्ष से उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को फ्री में राशन की सुविधा दे रही है।

योगी (CM Yogi) ने कहा कि 2017 से पहले यूपी का युवा अपनी पहचान छुपाता था। आज उत्तर प्रदेश का नौजवान अपनी पहचान का मोहताज नहीं है। वह गर्व से देश के किसी भी राज्य में जाकर अपनी पहचान को बता सकता है। उन्होंने इंसेफलाइटिस का उदाहरण देते हुए कहा कि 2017 से पहले महराजगंज पूर्वांचल के उन शापित जनपदों में था जहां इंसेफलाइटिस से मौतें होती थीं। छह वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने अपने सामर्थ्य से पूर्वी उत्तर प्रदेश को इंसेफलाइटिस से मुक्त कर दिया है। कोई सोच नहीं सकता था कि महराजगंज में मेडिकल कॉलेज खुल सकता है, लेकिन हमारी सरकार ने करके दिखाया अगले छह महीने में हम महराजगंज में मेडिकल कॉलेज का उद्धघाटन करेंगे।

Tags: cm yogimahrajganj newsup newsYogi News
Previous Post

विधायक ने सीएम धामी को सौंपा ज्ञापन, विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग

Next Post

अब कैदियों के खाते में जाएगी उनकी मेहनत की कमाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Youth became emotional after receiving appointment letters from CM Yogi.
उत्तर प्रदेश

सिर्फ आवेदन शुल्क के 400 रुपये खर्च हुए, न सिफारिश, न घूस: चयनित अभ्यर्थी

17/06/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

केशव मौर्य ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विशेष प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

17/06/2026
Akhilesh Yadav
Main Slider

इस पार्टी के लिए धर्म का सीधा मतलब धन कमाना… अखिलेश ने भाजपा पर बोला तीखा हमला

17/06/2026
CM Yogi
Main Slider

मुहर्रम मातम का अवसर है, शक्ति प्रदर्शन का नहीं, CM योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

17/06/2026
Prayagraj Triple Murder
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज तिहरा हत्याकांड: मुख्य आरोपी हिमांशु मुठभेड़ में घायल, ग्राम प्रधान समेत कई गिरफ्तार

17/06/2026
Next Post
prisoners

अब कैदियों के खाते में जाएगी उनकी मेहनत की कमाई

यह भी पढ़ें

School Holidays

लखनऊ समेत इन जिलों में 14 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

07/01/2023
Encounter

मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार

22/05/2023
बच्चे में कई जन्मजात बीमारियां

पश्चिम बंगाल: अनोखी बीमारी से ग्रस्त मिला नवजात, न तो आंखें हैं और न ही कान

18/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version