• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र के 22 ज़िलों में नल कनेक्शन देने का आँकड़ा 50 फ़ीसदी के पार

Writer D by Writer D
11/04/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Tap Connections

Tap Connections

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Sarkar) ने नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही 22 जिलों में 50 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल से जल (Nal se Jal) पहुंचाकर नई उपलब्धि अपने नाम की है। इन जिलों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह जनपद गोरखपुर समेत बुंदेलखंड के सातों जिले और विंध्य क्षेत्र का मिर्जापुर जिला भी शामिल है। योगी सरकार की मंशा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना से प्रत्येक ग्रामीण तक नल से जल पहुंचाने की है। इस मुहिम में यूपी में मंगलवार तक 99,16,379 परिवारों को नल से जल पहुंचाने का काम पूरा कर लिया है। सरकार का लक्ष्य 2024 तक 2,65,46,370 ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन (Tap Connection) देना है। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग बचे हुए 53 जिलों में भी तेज गति से ग्रामीणों को हर घर जल पहुंचाने के कार्य को पूरा करा रहा है।

सर्वाधिक कनेक्शन (Tap Connection) देने में यूपी तीसरे स्थान पर

ग्रामीणों को घर-घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने में लगातार नए आयाम गढ़ रहे उत्तर प्रदेश ने देश में जहां सर्वाधिक नल कनेक्शन (Tap Connection) देने वाले राज्यों में तीसरे पायदान पर अपना स्थान बनाया है। वहीं प्रदेश के 22 जिलों ने तेज गति से कार्य को पूरा कराते हुए आधे से अधिक लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी (50.79 प्रतिशत) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर (58.57 प्रतिशत) में ग्रामीणों को हर घर जल मिलने लगा है। बुंदेलखंड का महोबा जिला 84.65 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन पहुंचाने वाले जिलों में सबसे ऊपर है। 1,33,529 में से 1,13,034 परिवारों तक यहां हर घर जल पहुंचा दिया गया है।

इसके नीचे बुंदेलखंड के ललितपुर जिले ने स्थान बनाया है, जिले में हर घर जल देने का 73.03 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। बागपत में जहां 72.37 प्रतिशत और विंध्य के मिर्जापुर ने 71.84 प्रतिशत नल कनेक्शन देकर तीसरे और चौथे स्थान पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। बता दें कि 50 प्रतिशत से अधिक नल कनेक्शन देने में बुंदेलखंड के सातों जिले शामिल हैं। झांसी में 71.21 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। सर्वाधिक नल कनेक्शन देने वाले जिलों में पांचवें स्थान पर चित्रकूट (67.33 प्रतिशत) है, वहीं छठे स्थान पर तेज गति से कार्य को पूरा कराते हुए बांदा (64.82 प्रतिशत) पहुंच गया है।

इन जिलों में भी 50 से अधिक नल कनेक्शन (Tap Connection)

योगी सरकार के निर्देशन में मेरठ (63.12 प्रतिशत), हापुड़ (62.29 प्रतिशत), शामली (62.03 प्रतिशत), देवरिया (61.53 प्रतिशत), जालौन (61.01 प्रतिशत), गोरखपुर (58.57 प्रतिशत), हमीरपुर (58.32 प्रतिशत), गाजियाबाद (57.41 प्रतिशत), पीलीभीत (57.27 प्रतिशत), गौतम बुद्ध नगर (55.69 प्रतिशत), शाहजहांपुर (54.97 प्रतिशत), कन्नौज (52.51 प्रतिशत), बुलंदशहर (52.46 प्रतिशत), वाराणसी (50.79 प्रतिशत) और बरेली (50.61 प्रतिशत) में भी ग्रामीण परिवारों को 50 प्रतिशत से अधिक नल कनेक्शन देने का काम पूरा कर लिया गया है।

Tags: Lucknow Newstap connection
Previous Post

साबरमती जेल से अतीक को लेकर निकली प्रयागराज पुलिस, डॉन को फिर सताया एंकाउंटर का डर

Next Post

अतीक अहमद को यूपी ला रहे काफिले की गाड़ी खराब, दहशत में डॉन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

वैश्विक निवेश को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में जीसीसी समिट, CM योगी करेंगे उद्घाटन

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

मिशन कर्मयोगी में उत्तर प्रदेश देश में अव्वल, गृह विभाग ने अकेले पूरे किए एक करोड़ से अधिक कोर्स

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योगी सरकार देगी अतिरिक्त साड़ी, 19 करोड़ से अधिक रुपये शीघ्र होंगे जारी

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रशासनिक सुधारों और क्षमता विकास में उत्तर प्रदेश देश के लिए रोल मॉडल : डॉ. जितेंद्र सिंह

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘ऑफिस-ऑफिस’ सीरियल की तरह न भटके आम आदमी, नागरिक संतुष्टि ही लोकसेवक का रिपोर्ट कार्ड: CM Yogi

23/10/2026
Next Post
Atiq Ahmed

अतीक अहमद को यूपी ला रहे काफिले की गाड़ी खराब, दहशत में डॉन

यह भी पढ़ें

पूर्व एमएलसी नसीब पठान का निधन Former MLC Naseeb Pathan

कोरोना के कारण पूर्व एमएलसी नसीब पठान का निधन, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

04/10/2020
azam khan

सपा सांसद आजम खान की हालत गंभीर, कोविड ICU में भर्ती

29/05/2021
low hemoglobin

हीमोग्लोबिन की कमी की वजह से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

13/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version