• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फिर से सताने लगा कोरोना का डर, इस तरह बढ़ाएं अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता

Writer D by Writer D
13/04/2023
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Corona

Corona

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना (Corona)  का नाम सुनते ही लोगों की बुरी यादें ताजा हो जाती हैं जहां लोगों ने अपने कई रिश्तेदारों को खोया हैं। ऐसे में कोरोना के बाद से लोग अपनी सेहत को लेकर काफी फिक्रमंद रहे हैं। एक बार फिर कोरोना का डर लोगों को सताने लगा हैं क्योंकि Omicron BF.7 Variant जो कि कोरोना वायरस का नया वैरिएंट है, इस वक्त चीन में सबसे ज्यादा आक्रामक है। ऐसे में भारत में भी लोगों को कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine)  की बूस्टर डोज लेने के साथ ही सभी एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकेंगे और कोरोना की चपेट में आने से बच सकेंगे। आइये जानते हैं इसके बारे में…

विटामिन से भरपूर डाइट लें

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन डाइट बहुत जरूरी है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए आप अपनी डाइट में विटामिंस को जरूरी शामिल करें। खासकर विटामिन सी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही जिंक, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट भी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जरूरी है।

गिलोई का रस या काढ़ा

करीब चार इंच लंबाई में गिलोई का तना लें। उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर, मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लें। फिर चार कप पानी में एक चौथाई चम्मच हल्दी के साथ उस पेस्ट को उबाल लें। यह ध्यान रखें कि ढक कर नहीं उबालना है। जब उबलते हुए एक कप बच जाए तो उसमें एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर सुबह खाली पेट पीना है।

हल्दी का सेवन

अपनी डाइट में हल्दी और काली मिर्च को शामिल करें। आयुर्वेद के अनुसार, ये इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए एक सदियों पुराना, आजमाया हुआ और परखा हुआ नुस्खा है। एक गिलास पानी में हल्दी, दालचीनी, लौंग, इलायची, केसर आदि डालकर इसे चाय के रूप में ले सकते हैं। इसके अलावा, हल्दी वाला दूध इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए कारगर माना जाता है।

नींद पूरी लें

इन दिनों बड़ी संख्या में लोगों को नींद न पूरी करने की वजह से भी लाइफस्टाइल से जुड़ी कई बीमारियां हो रही हैं। जब हम सोते हैं तो हमारा शरीर रिपेयर मोड में चला जाता है और साथ ही शरीर में साइटोकिन्स रिलीज होते हैं जो एक प्रोटीन है और वह शरीर को किसी भी तरह के संक्रमण और सूजन से बचाने में मदद करता है। यदि आप हर रात अपनी नींद पूरी नहीं करेंगे तो शरीर में साइटोकिन्स की पर्याप्त मात्रा का उत्पादन नहीं हो पाएगा और बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में इम्यून सिस्टम को मदद नहीं मिल पाएगी। इसलिए बेहद जरूरी है कि आप हर रात कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें क्योंकि सोना भी सेहत के लिए बेहद जरूरी है।

व्यायाम करें

तो दोस्तों आप सभी को कसरत करने के फायदे तो पता ही होंगे। व्यायाम करने के भी बहुत से लाभ होते हैं है जैसे की – प्रतिदिन व्यायाम करने से हमारा शरीर चुस्त और तंदुरुस्त रहता है। जिसकी मदद से हमारा इम्युनिटी सिस्टम भी मजबूत हो जाता है जिसकी मदद से हमारे शरीर में कोई भी रोग होने की बहुत ही कम आशंका होती है। और आप सभी लोगो देखा ही होगा की जो व्यक्ति प्रतिदिन व्यायाम करता है वह अधिकतर चुस्ती और फुर्ती से भरपूर रहता है।

ताजी हवा में सांस लें

ताजी हवा हमें फ्रेश, तरोताजा करने के साथ ही हमारी इम्यूनिटी को भी बढ़ाने में मदद करती है। अकसर होम आइसोलेशन के दौरान भी कोरोना रोगियों को ताजी हवा में सांस लेने की सलाह दी जाती है, इसका कारण यही है कि इससे फेफड़े मजबूत बनते हैं। साथ ही रोगों से लड़ने की शक्ति भी मिलती है। लंबी सांस लेना सेहत के लिए लाभकारी होता है।

तनाव ना लें

इस वक्त जब बिमारियों का दौर चल रहा है, ऐसे समय में तनाव किसे नहीं है। किसी को आर्थिक चिंता की वजह से तनाव है तो किसी को भविष्य की चिंता का तनाव। लेकिन आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि तनाव आपके इम्यून सिस्टम पर बुरा असर डालता है। अमेरिका में साल 2012 में प्रोसिडिंग्स ऑफ द नैशनल एकैडमी ऑफ साइंसेज नाम के जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी में यह बात सामने आयी कि जिन लोगों को तनाव या स्ट्रेस अधिक होता है उनमें वायरस के संपर्क में आने पर बीमार पड़ने की आशंका अधिक होती है।

खुद को हाइड्रेटेड रखें

स्वस्थ या हेल्दी रहने के लिए हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी आप खुद को हाइड्रेट जरूर रखें। इसके लिए लिक्विड डाइट लें। अपनी डाइट में नारियल पानी, फ्रूट्स जूस, वेजिटेबल जूस और सूप को शामि करें। साथ ही दिनभर में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आप गुनगुने पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे आप हमेशा हाइड्रेटेड रहेंगे।

Tags: coronaHealthHealthy livingincrease your immunity
Previous Post

अवैध अफीम डोडा चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Next Post

ना करें इन चीजों को दोबारा गर्म कर खाने की गलती, सेहत के साथ होगा खिलवाड़

Writer D

Writer D

Related Posts

Mother and daughter attempted self-immolation near Vidhan Bhavan
Main Slider

लखनऊ विधान भवन के पास मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

15/06/2026
172 farmers from Jewar met CM Yogi
Main Slider

किसानों के सम्मान में योगी सरकार की पहल, पहली फ्लाइट से लखनऊ बुलाया

15/06/2026
Sanchita Ugale
मनोरंजन

‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगले ने की आत्महत्या, 30 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

15/06/2026
PAF training aircraft crashes
Main Slider

PAF का ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत

15/06/2026
Ram Mandir
Main Slider

Ram Temple Donation Controversy: पीएमओ की एंट्री, आज अयोध्या पहुंचेगी एसआईटी

15/06/2026
Next Post
Foods

ना करें इन चीजों को दोबारा गर्म कर खाने की गलती, सेहत के साथ होगा खिलवाड़

यह भी पढ़ें

Dead Body

ग्राम प्रधान पद की महिला उम्मीदवार की मौत, मचा हड़कंप

30/04/2021
Police Constable vacancy

एमपी पुलिस में कांस्टेबल की 4000 भर्तियां, MPPEB ने जारी किया शॉर्ट नोटिफिकेशन

24/10/2020
CM Yogi

सीएम योगी ने किया वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ, बोले-अकबरनगर को हटाकर स्थापित किया जा रहा है सौमित्र वन

20/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version