उत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

युवती को नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म, 14 लाख ठगे

लखनऊ। सरोजनी नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपित को गिरफ्तार (Arrested) किया है। उस पर एक युवती को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और दुष्कर्म (Rape) का मुकदमा दर्ज हुआ है।

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार आर्या ने बताया कि अभियुक्त सुमित सिंह इंटौजा के कुम्हारवां इलाके में रहता है। उस पर एक युवती ने मुकदमा दर्ज कराते हुए यह आरोप लगाया था कि उसने नौकरी लगवाने के के नाम पर प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म (Rape)  किया।

इतना ही नहीं नौकरी लगवाने की एवज में 14 लाख रुपये भी हड़प लिए थे। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश में थी, जिसे गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button