• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामलला की प्रतिमा में 22 जनवरी को हो सकती है प्राण प्रतिष्ठा

Writer D by Writer D
19/04/2023
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Ram

Ramlala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। प्रभुश्रीराम के भक्तों के लिए खुशखबरी है। रामनगरी अयोध्या में भगवान राम के जन्म स्थान पर बन रहे दिव्य भव्य मंदिर में भगवान राम (Ramlala) के बाल स्वरूप की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी शुरू हो गयी है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की मांग पर काशी के वद्वानों ने संभावित तिथि 22 जनवरी को शुभ मुहूर्त निकाला है। विद्वानों के मुताबिक फरवरी में भी अच्छा मुहूर्त मिल रहा है।

प्राण प्रतिष्ठा के मुर्हूत के लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने काशी के दिग्गज विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ से तीन मुहूर्त मांगे हैं। 15 जनवरी से 25 जनवरी 2024 के भीतर यह मुहूर्त निकालने को कहा गया था। गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने 22 जनवरी 2024 का मुहूर्त निकाला है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के मांगे समय में मुहूर्त निकालने के लिए गणेश्वर शास्त्री ने अध्ययन के बाद समय निकाला है। रामघाट स्थित वल्लभ राम शालिग्राम सांगवेद विद्यालय के वेंकटेश्वर द्राविड़ ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मुहूर्त फरवरी में भी मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि ज्योतिषविद आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने ही जन्मस्थान पर भगवान राम के भव्य मंदिर के शिलान्यास के लिए मुहूर्त निकाला था। इस मुहूर्त के समय ही पांच अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान रामलला के मंदिर की आधारशिला रखी थी। आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ द्वारा निकाले गए मुहूर्त पर ही श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन और शिलान्यास प्रधानमंत्री ने किया था। आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ के निकाले मुहूर्त को लेकर तब जमकर विरोध भी हुआ था। तमाम विरोध को दरकिनार कर आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने कहा था कि भूमिपूजन के लिए पांच अगस्त का मुहूर्त ही सर्वश्रेष्ठ है।

500 साल बाद बन रहा है केदार योग, इन राशियों पर होगी धन वर्षा

उल्लेखनीय है कि 2024 की मकर संक्रांति को भगवान राम (Ramlala) के बाल स्वरूप की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा की श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की योजना है। अक्टूबर 2023 तक मंदिर के प्रथम तल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पत्रकारों से बातचीत के दौरान इसका संकेत दे चुके हैं।

अयोध्या में अब राम मंदिर का दिव्य भव्य स्वरूप दिखाई देने लगा है। मंदिर को आकार देने के लिए स्तंभों को लगाया जा रहा है। रामलला के मंदिर को तीन मंजिला बनाया जाएगा और एक मंजिल की ऊंचाई 20 फीट होगी। रामलला के मंदिर की 255 फीट की चौड़ाई होगी और 350 फीट मंदिर की लंबाई होगी। मंदिर में 392 मंदिर के पिलर होंगे और अब स्तंभों को आपस में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के द्वारा पिछले दिनों जारी की गई तस्वीर में स्तंभ लगने के बाद मंदिर का आकार स्पष्ट दिख रहा है।

Tags: ayodhya newsram mandir nirmanRamlala
Previous Post

उन्नति एप्पल योजना किसानों को मजबूत बनाएगी: सीएम धामी

Next Post

ट्यूलिप गार्डन में पर्यटकों की उमड़ रही भीड़, रिकॉर्ड टूटा

Writer D

Writer D

Related Posts

UP's textile industry reached new heights due to the policies of Yogi government: Rakesh Sachan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नीतियों से यूपी का वस्त्र उद्योग नई ऊंचाइयों पर: राकेश सचान

08/09/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: मुख्यमंत्री योगी

08/09/2026
Light and sound show begins at Smritika.
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में शाम होते ही दिखेगा शौर्य का नया रंग, स्मृतिका में शुरू हुआ लाइट एंड साउंड शो

08/09/2026
Naimisharanya Dham
Main Slider

अयोध्या की तर्ज पर विकसित होगा सीतापुर का नैमिषारण्य, बनेगा भव्य वैदिक नगरी का स्वरूप

08/09/2026
Emphasis on easy transportation along with drinking water supply in rural areas.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति के साथ सुगम आवागमन की सुविधा पर भी जोर

08/09/2026
Next Post
Flowers

ट्यूलिप गार्डन में पर्यटकों की उमड़ रही भीड़, रिकॉर्ड टूटा

यह भी पढ़ें

cm yogi

दीपोत्सव पर हनुमान चालीसा के नए संस्करण का विमोचन करेंगे सीएम

19/10/2022
Toothbrush

इतने दिन इस्तेमाल करें अपना टूथब्रश, दांतों में नहीं होंगी कई दिक्कतें

05/07/2026
CM Yogi

शिक्षकों का सम्मान वर्तमान और भावी पीढ़ी का सम्मान: सीएम योगी

29/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version