• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुड्डू मुस्लिम की मिली लोकेशन, इस राज्य में हुआ ट्रेस

Writer D by Writer D
20/04/2023
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Guddu Muslim

Guddu Muslim

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder) में फरार चल रहे बमबाज गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) की ओडिशा में लास्ट लोकेशन ट्रेस हुई है। बताया जा रहा है कि ओडिशा के पुरी में बमबाज गुड्डू मुस्लिम छिपा हुआ था। जब असद और गुलाम का एनकाउंटर हुआ, तब गुड्डू पूरी तरह अंडरग्राउंड हो गया। एसटीएफ की कई टीम गुड्डू मुस्लिम की तलाश में रेड कर रही है।

गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) की ओडिशा में लास्ट लोकेशन ट्रेस हुई थी। इसी दौरान असद और गुलाम का एनकाउंटर हुआ और गुड्डू पूरी तरह अंडरग्राउंड हो गया। गुड्डू मुस्लिम की तलाश में लगी एसटीएफ टीम के सदस्य ने ‘आज तक’ ने बताया कि एसटीएफ की टीम जैसे ही पुरी पहुंची, तब तक गुड्डू गायब हो चुका था। गुड्डू मुस्लिम और ज्यादा एहतियात बरत रहा है।

खंगाला जा रहा है अपराधियों और बाहुबलियों का नेटवर्क

5 लाख के इनामी गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) को दबोचने के लिए पुलिस ने नए सिरे से कवायद शुरू की है। गुड्डू मुस्लिम के संपर्क में रहने वाले पुराने अपराधियों और बाहुबलियों का नेटवर्क खंगाला जा रहा है। गुड्डू मुस्लिम के लखनऊ के एक रईसजादे और दो नेताओ से सीधे संपर्क थे। लखनऊ में रहने के दौरान गुड्डू मुस्लिम इसी रईसजादे के गेस्ट हाउस में रुकता था।

पुलिस अब गुड्डू मुस्लिम के उन पुराने साथियों को खंगाल रही है। पुलिस को शक है कि पुराने संपर्क की मदद से गुड्डू मुस्लिम अब तक बच रहा है। अतीक अहमद का सिडिंकेट नहीं, बल्कि पुराने दोस्तों की मदद से गुड्डू मुस्लिम फरारी काट रहा है।

ओडिशा से पहले कर्नाटक में मिली थी लोकेशन

अब एसटीएफ को गुड्डू (Guddu Muslim) का कोई फूट प्रिंट नहीं मिल रहा है। इससे पहले बमबाज गुड्डू मुस्लिम की लोकेशन कर्नाटक में मिली थी। गौरतलब है कि उमेश पाल की हत्या के बाद गुड्डू, झांसी पहुंचा था और वहां पांच दिन तक रूका था। फिर वहां से गुड्डू मुस्लिम मेरठ गया था। 24 फरवरी की वारदात के बाद से पुलिस को गुड्डू मुस्लिम नहीं मिला।

उत्तराखंड में अलर्ट! सीएम योगी के परिवार की सुरक्षा को लेकर पुलिस एक्टिव

5 मार्च के सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि गुड्डू मुस्लिम मेरठ गया था। मेरठ में अतीक की बहन आयशा नूरी के घर गुड्डू मुस्लिम नजर आया था। आयशा के पति अखलाक ने गले लगाकर गुड्डू मुस्लिम का स्वागत किया था। इसके बाद से गुड्डू मुस्लिम का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। उसका कर्नाटक और अब ओडिशा में लास्ट लोकेशन मिला है।

कौन है गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim)?

अतीक अहमद के सबसे करीबी गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) को बम बनाने का एक्सपर्ट माना जाता है। प्रयागराज का शूटआउट गवाह है कि गुड्डू मुस्लिम कैसे बमों से खेलता था। गुड्डू मुस्लिम पहले अतीक के गैंग में नहीं था। महज़ 15 साल की उम्र में गुड्डू मुस्लिम ने छोटी-मोटी चोरियों से अपराध की दुनिया में कदम रखा।

कुछ समय बाद बाहुबलियों की पनाह मिलने के बाद उसने बम बनाना शुरू किया। धीरे-धीरे वो उत्तर प्रदेश के साथ साथ बिहार के कई गिरोहों के बीच बमबाज़ के नाम से मशहूर हो गया। देखते-देखते उत्तर प्रदेश में होने वाले हर बड़े आपराधिक मामले में गुड्डू मुस्लिम का नाम भी जुड़ने लगा।

Tags: Atiq murderGuddu MuslimPrayagraj News
Previous Post

यूपी कैडर के 2 IAS अफसरों को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जेल से किया रिहा

Next Post

सेना के वाहन में लगी आग, चार जवान शहीद

Writer D

Writer D

Related Posts

Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Sugarcane Farmers
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ रुपये का भुगतान

30/06/2026
Lekhpal
उत्तर प्रदेश

ग्राम सचिवालय में 1 जुलाई से बैठेंगे लेखपाल, अब ग्रामीणों को नहीं लगाने पड़ेंगे तहसील के चक्कर

30/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित हो यूपीटीईटी, हर अभ्यर्थी को मिले सुरक्षित और तनावमुक्त परीक्षा का वातावरण : मुख्यमंत्री योगी

30/06/2026
Kamal Akhtar
उत्तर प्रदेश

रुचि वीरा विवाद के बीच सपा को बड़ा झटका, कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा

30/06/2026
Next Post
fire in army vehicle

सेना के वाहन में लगी आग, चार जवान शहीद

यह भी पढ़ें

Wheat procurement

गेहूं बिक्री के लिए प्रतिदिन एक हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीकरण

27/04/2025
S. Badrinath

बल्लेबाज बद्रीनाथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए, खुद को किया क्वारंटाइन

29/03/2021

देश के इन राज्यों में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटों में 40,425 नये मामले

20/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version