• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चारधाम यात्रा 2023 का आगाज, मुख्यमंत्री धामी ने बसों को किया रवाना

Writer D by Writer D
21/04/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऋषिकेश। उत्तराखंड में शुक्रवार से चारधाम यात्रा 2023 (Chaardham Yatra) का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने ऋषिकेश आईएसबीटी से ”जय बद्री, जय केदार, चारों धामों में हो रही जय जयकार” के उद्घोष के बीच बसों के काफिले को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर चारधाम यात्रा का शुभांरभ किया। इस मौके पर वन मंत्री सुबोध उनियाल, परिवहन मंत्री चंदन रामदास, शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नगर निगम महापौर अनीता ममगांई, हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले महाराज उपस्थित थे।

इस दौरान संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि कोरोना काल के बाद दूसरी बार हो रही यह यात्रा पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी। अभी तक 16 लाख से अधिक यात्रियों ने अपना पंजीकरण करा लिया। यात्रियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध हों, इसकी तैयारियां की हैं। सरकार ने इस प्रकार की व्यवस्था की है कि कोई भी यात्री बिना दर्शन करे वापस नहीं जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा केदारनाथ में किए गए जीर्णोद्धार कार्य की प्रशंसा की। इसी के साथ उन्होंने बद्रीनाथ में हो रहे विकास कार्यों के अतिरिक्त हेमकुंड जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए जा रहे रोपवे पर कार्य भी जल्द पूरा किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि गंगोत्री-यमुनोत्री के विकास के लिए भी सरकार कटिबद्ध है।

Image

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने यात्रियों को आश्वासन दिया कि यात्रा के दौरान जो भी समस्याएं आएंगी, उसे भी जल्द समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार चारों धामों में यात्रियों का स्वागत हेलीकॉप्टर से फूल वर्षा कर किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस बार यात्रा पूरी तरह से सफल रहेगी, जिसका संदेश देश ही नहीं विश्व में भी जाएगा।

परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने कहा कि चार धाम यात्रा की सफलता को बनाए रखने के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। चारों धामों में यात्रियों के रहने, खाने-पीने के साथ वाहनों के चालकों को विशेष रूप से प्रशिक्षण दिए जाने की व्यवस्था की है। 5000 वाहनों के ग्रीन कार्ड बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा पर जाने वाले सभी यात्रियों का पंजीकरण किया जाएगा, जिससे यात्रियों को चार धाम जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Reliance Jio का मुनाफा 13 प्रतिशत बढ़ा

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि इस बार की चार धाम यात्रा पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ेगी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा राज्य की आर्थिक रीढ़ का भी कार्य करती है। उन्होंने यात्रा की सुरक्षा की दृष्टि से वाहन चालकों से अपेक्षा व्यक्त की है कि वह यात्रियों के प्रति सद्भावना रखते हुए धैर्य पूर्वक उन्हें यात्रा करवाएं।

स्थानीय विधायक व शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सभी यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ सभी प्रकार की व्यवस्था की है। आपके स्वागत के लिए पूरी सरकार तैयार है। यात्री की सुविधा के लिए होटलों सहित दुकानों से खरीदे जाने वाले सामान पर किसी भी प्रकार का टैक्स न ले जाने की व्यवस्था की है। सभी सामान उत्तराखंड में टैक्स मुक्त रहेगा। उन्होंने यात्रियों से भी अपेक्षा व्यक्त की है कि वह जब अपने घर लौटे तो स्थानीय उत्पाद लेकर ही जाएं, छोटी सी खरीदी गई चीज से उत्तराखंड की आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी।

Tags: chardham yatra 2023cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

Reliance Jio का मुनाफा 13 प्रतिशत बढ़ा

Next Post

‘वजू के लिए टब में पानी रखवाएं’, ज्ञानवापी मामले में SC ने यूपी सरकार को दिए निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
MDMK passes resolution to break away from DMK alliance
राजनीति

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

27/06/2026
JP Nadda reached Uttarakhand, CM Dhami welcomed him
राजनीति

जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

27/06/2026
Road named after Trump in Hyderabad
अंतर्राष्ट्रीय

हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, US राष्ट्रपति ने कहा- Thank You

27/06/2026
Shoaib Akhtar
Main Slider

फिर सामने आया पाक का टेरर लव! शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुआ लश्कर आतंकी

27/06/2026
Next Post
5 judges of supreme court corona positive

'वजू के लिए टब में पानी रखवाएं', ज्ञानवापी मामले में SC ने यूपी सरकार को दिए निर्देश

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सिंगापुर में सीएम योगी ने जीआईसी के साथ की दीर्घकालिक निवेश पर विस्तृत चर्चा

23/02/2026
Mayawati

मायावती का आज 67वां जन्मदिन, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

15/01/2023
Chitrakoot jail superintendent suspended in Abbas Ansari case

चित्रकूट जेल में मुख्तार के करीबी की हत्या, एंकाउंटर में हत्यारा भी हुआ ढेर

14/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version