• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मंडप में सात फेरे लेने से पहले जेल पहुंचा दूल्हा

Writer D by Writer D
23/04/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फिरोजाबाद
0
Groom arrested

Groom arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस ने बारात जाने से पहले दूल्हे को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया। उस पर महिला का यौन शोषण करने का आरोप और हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने शनिवार को मेडिकल परीक्षण के बाद मेंहदी लगे हाथों में हथकड़ी डालकर आरोपित को जेल भेज दिया है।

रसूलपुर निवासी प्रशांत गुप्ता उर्फ जैकी की 21 अप्रैल शुक्रवार को शादी होनी थी। शादी की सारी तैयारियां भी पूरी हो गई थी और पूरा परिवार लड़की वालों के घर बारात ले जाने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच अचानक प्रशांत के घर पुलिस आ धमकी और प्रशांत को मेंहदी लगे हाथों में हथकड़ी लगा गिरफ्तार कर थाने ले गई।

पुलिस के अनुसार प्रशांत रसूलपुर इलाके का हिस्ट्रीशीटर और उस पर 12 मुकदमें दर्ज हैं। इतना ही नहीं वह लड़की वालों से अपनी सच्चाई छुपाकर शादी कर रहा था। इसके अलावा आरोपित पर नशीले पदार्थों की तस्करी के भी केस दर्ज है।

सीओ सिटी कमलेश कुमार का कहना है कि रसूलपुर पुलिस थाने में प्रशांत उर्फ जैकी पर 12 केस दर्ज हैं। इसमें से एक एफआईआर में महिला ने आरोपित के खिलाफ शोषण का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस आरोपित प्रशांत की काफी समय से तलाश कर रही थी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपित सच्चाई छिपाकर शादी करने जा रहा है। पुलिस ने शादी करने से पहले उसे गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को मेडिकल परीक्षण के बाद उसे को जेल भेज दिया गया है।

Tags: firojabad news
Previous Post

शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक समेत तीन गिरफ्तार

Next Post

पिता पुत्रों की जहरीली गैस से मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

26/06/2026
CM Yogi inaugurated the centralized kitchen of Akshaya Patra Foundation.
उत्तर प्रदेश

स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्यप्रद व स्वच्छ आहार-विहार आवश्यक : मुख्यमंत्री योगी

26/06/2026
Anganwadi
उत्तर प्रदेश

आंगनबाड़ी और प्राथमिक विद्यालयों का होगा बेहतर समन्वय, योगी सरकार ने को-लोकेशन और मैपिंग अभियान को दी नई गति

26/06/2026
Unique protest by BJP councilor in Agra
उत्तर प्रदेश

आगरा में भाजपा पार्षद का अनोखा विरोध, नाले में उतरकर मनाया जन्मदिन, काटा केक

26/06/2026
Next Post
The entire family was found dead

पिता पुत्रों की जहरीली गैस से मौत

यह भी पढ़ें

22 साल बाद श्रमिकों को मिलेगा बकाया मेहनताना, प्लाईवुड फैक्ट्री करेगी भुगतान

24/08/2021
Navdeep Rinwa

प्रदेश के सभी 18 मण्डलायुक्तों को वोटर लिस्ट की तैयारियों एवं एसआईआर तथा निर्वाचन के संबंध में दी गयी गहन जानकारी

23/09/2025
PM Modi

अब ‘सेवा तीर्थ’ से जाना जाएगा नया PMO, देशभर के राजभवनों के भी नाम बदले

02/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version