Main Sliderशिक्षा

UPMSP वेबसाइट हुई क्रैश तो परेशान न हो छात्र, SMS यूं चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट

UP Board परीक्षा 2023 में शामिल 58 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार आज दोपहर में खत्म हो जाएगा. मार्च में बोर्ड एग्जाम संपन्न होने के बाद से ही इन स्टूडेंट्स को यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 का बेसब्री से इंतजार था. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज, दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर यूपी 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर देगा. परिणाम UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा. अगर यूपी बोर्ड की वेबसाइट क्रैश हो जाए, तो स्टूडेंट्स जरा भी परेशान न हो. छात्र SMS के जरिए आसानी से अपने परिणाम चेक कर सकते हैं.

इस साल 58,85,745 छात्र-छात्राओं ने UP Board परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण कराया था, जिसमें 31,16,487 कक्षा 10वीं के और 27,69,258 कक्षा 12वीं स्टूडेंट्स शामिल थे. इस बार 10वीं के 2,08,953 और 12वीं के 2,22,618 स्टू़डेंट्स सहित कुल 4,31,571 छात्रों ने परीक्षा नहीं दी. बोर्ड परीक्षा 16 मार्च 2023 से शुरू होकर 4 मार्च को खत्म हुई थी.

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजार किए गए थे. यूपी बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट का रिजल्ट का साथ एक ही समय पर जारी किया जाएगा. पिछली बार यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे 18 जून को जारी किए गए थे. पहले यूपी बोर्ड 10वीं का परिणाम और दो घंटे के अंतराल के बाद 12वीं का रिजल्ट घोषित किया गया था. इस बार ऐसा नहीं होगा.

कैसे चेक करें UP Board रिजल्ट 2023 SMS से

रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट हैवी ट्रैफिक के कारण क्रैश हो जाती है. ऐसे में छात्र रिजल्ट चेक करने को लेकर परेशान हो जाते है. स्टूडेंट्स यहां बताए गए स्ट्प्स के जरिए वेबसाइट क्रैश होने के बाद भी आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

इंटरेस्ट से होने वाली इनकम पर भी लगता है टैक्स, ऐसे बचाएं टीडीएस

10वीं या 12वीं का रिजल्ट एसएमएस से चेक करने के लिए स्टूडेंट्स अपने मोबाइल के मैसेज बाॅक्स में UP10 या UP12 के साथ बोर्ड परीक्षा का रोल नंबर टाइप करें और इसे 56263 पर भेज दें. SMS अलर्ट के रुप में रिजल्ट आपको मिल जाएगा.

UP Board 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 कैसे चेक करे

आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.

10वीं और 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.

रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट करें.

नतीजे आपकी स्क्रीन पर आ जाएंगे.

Related Articles

Back to top button