• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस मुठभेड़ में असलहा तस्कर गिरफ्तार

Writer D by Writer D
29/04/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर
0
Encounter

Encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। जिला बदलापुर थाने की पुलिस और असलहा तस्कर के बीच हुई मुठभेड़ (Police Encounter) में गोली लगने से घायल हुए तस्कर को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ़ अजय पाल शर्मा ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि बदलापुर पुलिस टीम द्वारा नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत चलाये जा रहे चेकिंग अभियान, तलाश वांछित अभियुक्त व अवैध वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ शातिर अपराधी जो अवैध असलहों का व्यापार करते है, बटाऊबीर शाहपुर की तरफ से अवैध असलहों की बड़ी खेप लेकर कहीं सप्लाई करने की नीयत से आ रहे है, यदि जल्दी किया जाय तो उनको पकड़ा जा सकते है।

इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बदलापुर विनीत राय द्वारा पुलिस टीम तैयार कर बदलापुर -शाहगंज रोड पर स्थित सरोखनपुर हाईवे अन्डर पास पुलिया के पास सघन चेकिंग लगायी गयी ,चेकिंग के दौरान एक मोटरसाईकिल तेज गति से आती दिखायी पड़ी। पुलिस द्वारा रोकने का इशारा किया जाने पर उक्त अपराधियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया।

पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी कार्यवाही से अभियुक्त संतोष सिंह उर्फ रामदास उर्फ भोदू पुत्र रविकान्त सिंह नि0 जजौली थाना भीमपूरा जनपद बलिया गोली लगने से घायल होकर गिर गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार असलहा तस्कर के विरुद्ध जौनपुर, मऊ व बलिया में कुल 14 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 04 तमन्चा , 315 बोर व 03 जिन्दा कारतूस, 315 बोर, 02 खोखा कारतूस , 315 बोर, 01 मिस कारतूस, 315 बोर और 01 मोटर साइकिल हीरो होण्डा स्पलेण्डर प्रो बरंग काली बिना नम्बर प्लेट तथा जामा तलाशी से नगद 1460 रूपया बरामद हुआ तथा एक अभियुक्त अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उचित धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।

Tags: crime newsJaunpur news
Previous Post

महिला शिक्षक से सोने की चेन लूट ले गए बाइक सवार बादमाश

Next Post

विस्तारा एयर लाइन्स के मैनेजर की कार में मिली लाश

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Suicide

विस्तारा एयर लाइन्स के मैनेजर की कार में मिली लाश

यह भी पढ़ें

terrorists surrender

कुलगाम में मुठभेड़ के बाद लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों ने किया आत्मसमर्पण

22/12/2020
Allu Sirish shared the first look of the film 'Prema Kadanta'

अल्लू सिरीश ने साझा किया फिल्म ‘प्रेमा कदांता’ का पहला लुक

30/05/2021

पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें अपने शहर के रेट

26/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version