• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शाइस्ता और आईएस-227 गैंग के गुर्गों की तलाश में पुलिस कर रही कॉम्बिंग

Writer D by Writer D
29/04/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कौशांबी, क्राइम
0
Shaista Parveen

Shaista Parveen

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कौशाम्बी। माफिया अतीक अहमद के मारे जाने के बाद अब उसकी फरार इनामी पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) और आईएस-227 गैंग के गुर्गों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को चायल क्षेत्राधिकारी ने पैरामिलिट्री के साथ सराय अकिल कस्बे में कॉम्बिंग की। इस दौरान लाउडस्पीकर पर अनाउंस कर उनके मददगारों को आगाह करते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

चायल क्षेत्राधिकारी योगेंद्र नारायण कृष्ण ने लाउडस्पीकर से अनाउंस कर कहा कि शाइस्ता (Shaista Parveen) को शरण देने वाले या उनके गुर्गों की मदद करने वालों पर कार्रवाई तय है। इस मामले में उनका कहना है कि शूटरों द्वारा बीते दिनों मारे गए अतीक गिरोह के गुर्गें जनपद और पड़ोसी जिलों में शरण लिए हो सकते हैं। उनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें गोपनीय तरीके से नजर रख रही हैं। शरण देने वाले लोगों के सामने आने पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ऐसे कुछ लोगों को चिन्हित भी किया गया है और उन पर गैंगस्टर व मिनी गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई हैं। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि आम जनमानस बड़े अपराधियों एवं संदिग्ध लोगों के प्रति सतर्क रहें और ऐसे लोगों की जानकारी होने पर पुलिस को तत्काल सूचना दें।

उल्लेखनीय है कि माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज जिले के एक अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाते वक्त बीते दिनों हत्या कर दी गई थी। वहीं, उसका बेटा असद और शूटर गुलाम झांसी में हुए एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। इनके अलावा शूटर विजय चौधरी उर्फ उस्मान, शूटर का मददगार अरबाज पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो चुके हैं। लेकिन अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) , (जो संभावित आईएस 227 गैंग की मुखिया), शूटर गुड्डू मुस्लिम, साबिर व अन्य दर्जनों सदस्यों को पकड़ने के लिए पुलिस विभिन्न जिलों और राज्यों में दबिश दे रही हैं। वहीं, स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की टीमें भी लगाई गई हैं।

Tags: kaushami newsShaista Parveen
Previous Post

फैशन डिजाइनर ने फांसी के फंदे पर लटककर जान दी

Next Post

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Next Post
Police Encounter

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल

यह भी पढ़ें

CM Yogi

मुख्यमंत्री ने कौशाम्बी हादसे पर जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की

27/03/2026
President Murmu took a flight in a Rafale fighter jet.

देश की पहली नागरिक ने राफेल से भरी उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मू ने रचा इतिहास!

29/10/2025
CM Dhami

सभ्यता-संस्कृति की पहचान और देश की एकता का आधार है हिन्दी: सीएम धामी

14/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version