• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कर्नाटक में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस ने मुझे 91 बार गालियां दी

Writer D by Writer D
29/04/2023
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को कर्नाटक में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए कांग्रेस पार्टी पर उनपर किए गए व्यक्तिगत हमलों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गालियां देने में समय नष्ट करती रहेगी और वे जनसेवा में लगे रहेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने हुमनाबाद कर्नाटक में आज पार्टी की चुनाव रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में अपनी प्रतिद्वंदी पार्टियों कांग्रेस और जेडीएस दोनों पर राज्य के विकास को अनदेखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सामान्य जन के लिए काम करने वालों से नफरत करती है। इसी नफरत के चलते कांग्रेस पार्टी ने उन्हें 91 बार अलग-अलग गालियां दी है।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने देश के दिग्गजों को भी नहीं बख्शा, सबको गाली दी। कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर जी, सावरकर जी का अपमान किया। अब मेरे साथ भी वही कर रहे हैं। मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि कांग्रेस मुझे इन महापुरुषों के समान ‘उसी पायदान’ पर मान रही है। वे मुझे गाली देते रहेंगे, मैं देश की सेवा में खुद को समर्पित करता रहूंगा।”

इस दिन जारी होगा NEET UG एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव कर्नाटक को विकसित भारत के अपने सपनों को साकार करने की भूमिका तय करेगा। यह चुनाव केवल 5 साल सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि राज्य को देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए है। यह केवल डबल इंजन की सरकार के माध्यम से ही संभव है। कर्नाटक में हाईवे, एक्सप्रेस वे, मेट्रो, वंदे भारत, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार हुआ है। पिछले 5 वर्षों में आम लोगों ने विकास की रफ्तार देखी है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और जद (एस) किसानों से नफरत करते हैं, और वे किसानों के कल्याण के लिए कभी कुछ नहीं कर सकते। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ और राजस्थान के किसानों से किए वादे पूरे नहीं किए हैं। कांग्रेस ने कर्नाटक के गन्ना किसानों को उनके हाल पर छोड़ दिया था। वहीं भाजपा उनकी समस्याओं को प्राथमिकता पर दूर कर रही हैं।

Tags: kanataka newsKarnataka assembly electionNational newspm modi
Previous Post

इस दिन जारी होगा NEET UG एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

Next Post

कृष्णानंद राय हत्याकांड: मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा, गाजीपुर की एमपी एमएलए कोर्ट का फैसला

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post
Mukhtar Ansari

कृष्णानंद राय हत्याकांड: मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा, गाजीपुर की एमपी एमएलए कोर्ट का फैसला

यह भी पढ़ें

Parineeti Chopra

लंदन रवाना हुईं परिणीति चोपड़ा, शादी की बात पर शर्माते हुए बोलीं

06/04/2023
police encounter

पुलिस मुठभेड़ में चार लुटेरे घायल, अवैध असलहा कारतूस बरामद

17/05/2022
Governor Arif Mohammad

हिजाब फैसले का राज्यपाल ने किया स्वागत, बोले- महिलाओं को दबाने के प्रयास असफल हों

15/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version