• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज लंच/डिनर में लगाएं पंजाबी तड़का, ट्राई करें ये टेस्टी रेसिपी

Writer D by Writer D
23/01/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Matar Kulcha

Matar Kulcha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जब भी कभी दिल्ली के स्ट्रीट फूड की बात की जाती है, तो मटर कुलचा का नाम जरूर लिया जाता हैं। आपको दिल्ली में हर कुछ ही दूरी पर मटर कुलचा (Matar Kulcha) का ठेला जरूर मिल जाएगा। इसे आप अपने डिनर में भी शामिल कर सकते हैं। आज हम आपको पंजाबी जायके से भरपूर मटर कुलचा (Matar Kulcha) बनाने की बेहद आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद लेने के बाद आप सप्ताह में इसे एक बार तो जरूर बनाएंगे। जानते हैं इसकी रेसिपी।

कुलचा (Matar Kulcha) बनाने के लिए सामग्री

मैदा – ढाई कप
दही – 1/2 कप
बेकिंग सोडा – 1/4 टी स्पून
तेल – 2 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार

मटर बनाने के लिए सामग्री

सूखी सफेद मटर – सवा कप
जीरा – 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
जीरा पाउडर – 1 टी स्पून
अमचूर – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पन
तेल – 1 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार

जलचीरा चटनी के लिए सामग्री

पुदीना पत्तियां – 3/4 कप
जीरा – 1 टी स्पून
सौंफ – 1 टी स्पून
इमली का पानी – 1/4 कप
बड़ी इलायची – 1
सूखी लाल मिर्च – 1
हींग – 1 चुटकी
काला नमक – 1 टी स्पून
काली मिर्च – 1/2 टी स्पून
अमचूर – 1/2 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार

 मटर कुलचा (Matar Kulcha) बनाने की विधि

मटर कुलचा (Matar Kulcha) बनाने के लिए सबसे पहले हम मटर की सब्जी तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करते हैं। इसके लिए मटर लेकर उसे 8-9 घंटे के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें। तय समय के बाद मटर को पानी में से निकालें और उन्हें कुकर में डाल दें। कुकर में जरूरत के मुताबिक पानी और हल्दी, नमक डालकर मटर को उबाल लें। कुकर में 4-5 सीटियां आने के बाद गैस बंद कर दें और मटर का अतिरिक्त पानी निथार लें और उसे बड़े चम्मच की मदद से हल्का सा मैश कर लें।

अब एक मिक्सर जार में जलजीरा चटनी की सारी सामग्री डाल दें। इसके बाद उसमें थोड़ा सा पानी डालें और उसे पीस लें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे धीमी आंच पर गर्म करें। इसके बाद इसमें जीरे का तड़का लगाने के बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें। मटर बनाने के लिए सारे मसाला पाउडर इसमें डाल दें और फिर कुछ देर तक भूनें। इसके बाद उबले मटर डालकर मसाले के साथ अच्छे से मिक्स करें और 4-5 मिनट तक भून लें।

अब कुलचा बनाने की तैयारी शुरू करें। एक मिक्सिंग बाउल में मैदा डालकर उसमें दही सहित अन्य सामग्रियां डालकर मिक्स करें। इसके बाद मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें। इसके बाद आटे को ढककर आधा घंटे के लिए अलग रख दें। तय समय के बाद आटा लें और उसकी लोई बेलकर कुलचा बना लें। इसके बाद एक नॉनस्टिक पैन पर थोड़ा सा तेल डालकर कुलचा डालें और उसे दोनों ओर से सेंक लें। आपका कुलचा (Matar Kulcha) तैयार है। इसी तरह सारे आटे से कुलचे बना लें। अब मटर के साथ कुलचा सर्व करें।

Tags: Matar Kulchapunjabi recipepunjbai dishes
Previous Post

चारधाम यात्रा: इस बार 11 दिन पहले खुल जाएंगे कपाट

Next Post

इन सब्जियों में भूलकर भी न लगाएं जीरे का तड़का, बिगड़ जाएगा जायका

Writer D

Writer D

Related Posts

Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

11/08/2026
CM Dhami
Main Slider

सौर ऊर्जा से स्वरोजगार की नई राह, उत्तराखंड में 1132 प्लांट से 210 मेगावाट उत्पादन

10/08/2026
CM Dhami
Main Slider

बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के निर्देश

10/08/2026
CM Dhami inspected the approach road of Nanda Ki Chowki bridge
Main Slider

नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड का सीएम धामी ने किया निरीक्षण, 12 घंटे में पूरा हुआ पुनर्निर्माण

10/08/2026
Use AI according to need: CM Dhami
Main Slider

AI का इस्तेमाल जरूरत के अनुसार करें: सीएम धामी

10/08/2026
Next Post
Jeera Tadka

इन सब्जियों में भूलकर भी न लगाएं जीरे का तड़का, बिगड़ जाएगा जायका

यह भी पढ़ें

narendra singh tomer

“राहुल गांधी को कांग्रेस भी गंभीरता से नहीं लेती, देश का तो सवाल ही नहीं”

24/12/2020
Kangana Ranaut

सद्गुरु की ब्रेन सर्जरी से इमोशनल हुई कंगना रनौत, कहा- कहर ढहा रहा है भगवान

21/03/2024
CM Dhami released the logo of 'Adarsh ​​Champawat'

मुख्यमंत्री धामी ने ‘आदर्श चम्पावत’ लोगो का किया विमोचन

13/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version