• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मऊ का विकास प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में: एके शर्मा

Writer D by Writer D
29/04/2023
in उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ। भारतीय जनता पार्टी नगर पालिका परिषद मऊ से अधिकृत प्रत्याशी अजय कुमार गौतम के चुनावी केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन बलिया मोड़ के निकट नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अरविंद कुमार शर्मा (AK Sharma) के कर कमलों द्वारा हुआ।

इस मौके पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा (AK Sharma) ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा शीर्ष नेतृत्व अपने नागरिकों के प्रति बेहद ही संवेदनशील है। पूर्वांचल के साथ ही मऊ का विकास प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार के साथ ही नगर पालिका में भी हमारा अध्यक्ष होगा तो हमारे नगर का चहुंमुखी विकास और तेजी से होगा। कहाकि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, हमारी सरकार अंत्योदय के उत्थान को ध्यान में रखकर योजनाओं को धरातल पर उतारती है। यह हमारा सौभाग्य है की मऊ पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की बराबर नजर रहती है। भाजपा की सरकार जनहित के कार्य को प्राथमिकता में रखती है। आवास, शौचालय, परिवहन, कानून व्यवस्था, बिजली सप्लाई हर वो मांग जो आम जनमानस के सुख—सुविधा के लिए जरूरी है सरकार पूरा कर रही है। हमारा पूरा प्रयास होगा की मऊ नगर देश के नक्शे पर चमकने लगे और यहां के नागरिकों को हर उचित सुविधा मिलने लगे।

AK Sharma

भाजपा उम्मीदवार अजय कुमार गौतम ने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं के सहयोग से मऊ नगर पालिका की सीट जीतकर शीर्ष नेतृत्व की झोली में डालकर नया इतिहास रचूंगा। सभी बूथ व सेक्टर के कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनाव को गति प्रदान करें, जिससे भारी मतों से इस चुनाव को जीता जा सके। कहाकि मोदी और योगी की जोड़ी को ताकत देने के लिए हम सब पूरी तन्मयता से चुनाव लड़कर जीतेंगे। कार्यकर्ताओं का सहयोग और मऊ नगर की जनता का स्नेह ही मेरी ताकत है।

भाजपा नेता घनश्याम पटेल, देवेंद्र सिंह, विजय नारायन शर्मा, मनोज राय, उत्पल राय, अशोक सिंह, संजीव जायसवाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तथा कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए आग्रह किया की प्रत्येक कार्यकर्ता मऊ नगर के घर-घर तक जाएं और एक-एक मत को भाजपा के पक्ष में लाने के लिए पूरी ताकत लगा दें। मऊ नगर पालिका में भाजपा के प्रत्याशी की विजय मऊ नगर के विकास का नया अध्याय लिखेगी।

काशी को स्मार्ट सिटी से आगे अब वर्ल्ड क्लास सिटी बनाना है : योगी आदित्यनाथ

इस अवसर पर कुछ अन्य विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें अंकित कुमार, प्रिंस राघव, स्वराज सिंह, आलोक गुप्ता, रंगा लाल प्रमुख रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्त ने तथा संचालन महामंत्री नूपुर अग्रवाल ने किया।

AK Sharma

इस अवसर पर अरिजित सिंह संजय पाण्डेय बजरंगी सिंह भरत लाल राही संजय वर्मा रमेश राय संतोष सिंह राकेश मिश्र आनंद प्रताप सिंह संगीता द्विवेदी सत्यमित्र सिंह त्रिवेणी वर्मा गनेश सिंह सुनील यादव राघवेंद्र शर्मा मनीष मद्धेशिया मयंक मद्धेशिया राहुल उपाध्याय दिनेश भारती सूरज चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags: ak sharmamau newsnikay chunavnikay chunav 2023up news
Previous Post

काशी को स्मार्ट सिटी से आगे अब वर्ल्ड क्लास सिटी बनाना है : योगी आदित्यनाथ

Next Post

माफिया ब्रदर्स ही नहीं परिवार पर भी 97 संगीन धाराएं

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर भाई-बहन लेंगे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विकास में सहभागी उद्यमियों का किया सम्मान

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नेपाल की आपदा में फंसे यूपी के नागरिकों को निकालने के लिए योगी सरकार ने संभाला मोर्चा

27/08/2026
उत्तर प्रदेश

स्क्रैप हुए वाहनों में 48.5 प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की, देश में नंबर वन का बनाया रिकॉर्ड

27/08/2026
Next Post
Ansari family

माफिया ब्रदर्स ही नहीं परिवार पर भी 97 संगीन धाराएं

यह भी पढ़ें

Three thugs were arrested and sent to jail

एक करोड़ के अवैध गांजा संग चार अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

28/06/2023
Amit Mohan Prasad

टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें : अमित मोहन

31/05/2021
medicine

135 दवाओं के सैंपल फेल, डायबिटीज और विटामीन डी3 के टैबलेट भी शामिल

25/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version