• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘अखिलेश यादव सच जानते है’, यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच बोले बृजभूषण सिंह

Writer D by Writer D
30/04/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Brij Bhushan Singh

Brij Bhushan Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे भाजपा सांसद व भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Singh) ने कहा कि मुझ पर आरोप लगाने वाली लड़कियां एक ही अखाड़े की हैं जिसके कर्ताधर्ता कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के 90 प्रतिशत पहलवान व परिवार डब्ल्यूएफआई पर भरोसा करते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता पर साजिश करने का आरोप लगाया है।

भाजपा सांसद ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों के बारे में कहा कि वहां पर प्रदर्शन करने से न्याय नहीं मिलता है। इसके लिए पुलिस और कोर्ट के पास जाना पड़ता है। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के अब तक प्रदर्शन करने वाले पहलवानों के समर्थन में न आने पर सांसद बृज भूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Singh) ने कहा कि मैं अखिलेश यादव को बचपन से जानता हूं। यूपी के 80 प्रतिशत पहलवान समाजवादी विचारधारा के हैं और वो सभी मुझे नेताजी कहते हैं।

भाजपा सांसद ने पहलवान बजरंग पुनिया पर सनसनीखेज आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बजरंग पुनिया ने चार महीनों तक आरोप लगाने वाली नाबालिग लड़की की तलाश की। इससे जुड़ा एक आडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें साफ तौर पर साजिश की बात सामने आ रही है। कहा कि उनके खिलाफ आरोप लगाने के लिए पुनिया ने नाबालिग लड़की को ‘मोटिवेट’ किया है। पुनिया को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह हरकत उचित नहीं है। भाजपा सांसद ने कहा कि बजरंग पुनिया को इस काम के लिए लगाया गया कि वह ऐसी लड़की की तलाश करें जो शिकायत कर सके। चार महीने तक पुनिया ने लड़की की तलाश की। उसके बाद सब योजनाबद्ध तरीके से कहानी गढ़ी गई।

नगरीय निकायों में अवैध कब्जों पर चलेगा बुलडोजर

भाजपा सांसद ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रियंका को हुड्डा एंड कंपनी ने गुमराह किया है। प्रियंका गलतफहमी में हैं, सामने चुनाव लड़कर देख लें सारी गफलत दूर हो जाएगी। दोहराते हुए कहा कि गांधी परिवार और कांग्रेस की बड़ी नेत्री हैं प्रियंका वाड्रा। मैं उन्हें खुली चुनौती देता हूं कि कैसरगंज, गोंडा, श्रावस्ती या आसपास की किसी भी लोकसभा सीट से मेरे सामने चुनाव मैदान में उतर जाएं। परिणाम से हकीकत खुद-ब-खुद सामने आ जाएगी।

भाजपा सांसद (Brij Bhushan Singh) ने बताया, जान का खतरा

भाजपा सांसद (Brij Bhushan Singh)ने खुद की जान का खतरा बताया कि मेरे साथ साजिश के लिए एक उद्योगपति जिम्मेदार हैं। उन्होंने किसी का नाम न लेते हुए जान का खतरा बताया। कहा कि वह हजारों करोड़ का आदमी है, मुझे मरवा देगा। बताया कि अभी दिल्ली पुलिस ने मुझसे संपर्क नहीं किया है। पुलिस जहां बुलाएगी वहां जाने के लिए तैयार हूं। पार्टी कहे तो इस्तीफा देने को भी तैयार हूं। कहा कि यह मेरा निजी मामला है, इसमें भाजपा को न घसीटा जाय। जो होना होगा मुझे होगा पार्टी से कोई लेना देना नहीं। यह लड़ाई अब खिलाड़ियों के हाथ से निकल गई और यह लड़ाई अब राजनीतिक हो गई है। लोग राजनीतिक रोटियां सेंकना चाह रहे हैं लेकिन जनता का समर्थन ही नहीं मिल रहा है।

Tags: Brij Bhushan Saran SinghLucknow Newswrestler protest
Previous Post

नगरीय निकायों में अवैध कब्जों पर चलेगा बुलडोजर

Next Post

लोकसभा चुनाव में खड़गे को हराया था, विधानसभा चुनाव में पुत्र को हराएंगे : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Flood
उत्तर प्रदेश

591 करोड़ अलर्ट मैसेज से बाढ़ के दौरान यूपी में बचाई गई लाखों की जान, एक भी जनहानि नहीं

04/09/2026
Ek Ped Guru ke Naam
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
Lucknow Drug Racket Busted
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में एएनटीएफ-एफएसडीए की संयुक्त कार्रवाई से नशीली दवाओं के संगठित कारोबार का खुलासा

04/09/2026
Water level of the Mandakini river recedes in Chitrakoot.
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट में घटा मंदाकिनी का जलस्तर, 688 लोगों का रेस्क्यू, सीएम योगी के निर्देश पर राहत-बचाव अभियान जारी

04/09/2026
Next Post
CM Yogi

लोकसभा चुनाव में खड़गे को हराया था, विधानसभा चुनाव में पुत्र को हराएंगे : योगी

यह भी पढ़ें

arrested

मामूली बात पर बेटे की गोली मारकर की हत्या, आरोपी पिता पहुंचा जेल

20/04/2021
UP wins in Ayushman payments and grievance redressal

आयुष्मान के भुगतान और शिकायतों के निस्तारण में उत्तर प्रदेश ने मारी बाजी, मिला अवार्ड

26/12/2025
Lizard

छिपकली के इस अंग पर गिरने से होती है संपत्ति की प्राप्ति

13/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version