• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लोकसभा चुनाव में खड़गे को हराया था, विधानसभा चुनाव में पुत्र को हराएंगे : योगी

Writer D by Writer D
30/04/2023
in राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोप्पल/रायचूर/कुलबुर्गी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को दूसरे दिन कर्नाटक प्रचार में उतरे। कन्नड़ में बोलकर वे आमजन के दिल में उतर गए। मुख्यमंत्री ने यहां भगवान श्रीराम व संकट मोचक हनुमान के संबंधों की चर्चा की तो सुग्रीव व शबरी का जिक्र करना भी नहीं भूले। उन्होंने कर्नाटक से महर्षि वाल्मीकि को याद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में समृद्ध भारत की चर्चा की तो वहीं जेडीएस, कांग्रेस और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर भी खूब बरसे।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)ने कहा कि जिस तरह लोकसभा चुनाव में खड़गे को हराए थे, उसी तरह विधानसभा चुनाव में उनके बेटे को हराएंगे। मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि बजरंग बली के कर्नाटक से 2024 जनवरी के बाद आप सभी प्रभु श्रीराम के मंदिर का दर्शन करने आइए।

गंगावती से अयोध्या तक स्पेशल ट्रेन में बैठकर श्रीराम मंदिर दर्शन करने आइए

गंगावती से भाजपा प्रत्याशी परन्ना मुनवल्ली के पक्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जनसभा की। उन्होंने कहा कि हजारों वर्षों से उप्र व कर्नाटक एक भारत-श्रेष्ठ भारत के आदर्श रूप रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कर्नाटकवासियों को आमंत्रण दिया। बोले कि 2024 में अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण पूरा होगा। उद्घाटन कार्यक्रम में प्रभु राम के सेवक के रूप में आपके सम्मान में उत्सुक रहूंगा। हाल ही में भारत सरकार ने गंगावती से अयोध्या तक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। उसमें बैठकर वहां दर्शन करने आइए।

योगी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस व जेडीएस सरकार तुष्टिकरण की राजनीति करती थी। इन्होंने कर्नाटक को दंगों की आग में झोंकने का कार्य किया था। पर आज तुष्टिकरण नहीं, सशक्तिकरण के नए युग का सूत्रपात होता है। कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस के फेल इंजन को नकारकर भाजपा की डबल इंजन सरकार पर विश्वास किया।

आज दुनिया नरेंद्र मोदी को संकटमोचक के रूप में देखती है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि रायचूर सिटी शहरी से भाजपा उम्मीदवार एस. शिवराज पाटिल फिजीशियन हैं। वे हर मर्ज की दवा जानते हैं। भारत की प्रगति को बढ़ाने में कर्नाटक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बेंगलुरू का आईटी स्किल के हब के रूप में विकसित होना कर्नाटक के युवाओं के साथ ही भारत के विकास में किए जाने वाले अभियान की शुरुआत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को विश्वास है कि रामकाज में संकट मोचक के रूप में हनुमान जी ने योगदान दिया था। आज दुनिया के संकटमोचक के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखते हैं।

महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की गाथा जन-जन तक पहुंचाई थी। उप्र में वाल्मीकि जन्मदिवस पर हर देव मंदिर में उप्र में रामायण पाठ होता है। वाल्मीकि जी के नाम पर उत्सव होते हैं। योगी ने कर्नाटक के संतों से अपील की कि भगवान राम को अपने मंदिर में विराजमान कराने वाली डबल इंजन सरकार को आशीर्वाद दें। यह वही क्षेत्र है, जहां राम और हनुमान मिले थे। यहीं भगवान राम ने मां शबरी के जूठे बेर खाए थे। यह समता, सशक्तिकरण, राष्ट्र उन्नयन व राष्ट्र को जोड़ने की भूमि है। जिस अयोध्या में प्रभु राम के अस्तित्व पर कांग्रेस सवाल उठाती थी। प्रभु की लीला देखिए, आज कांग्रेस के अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न खड़ा हो रहा है। प्रभु राम अपने मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं।

पहले खड़गे को हराया, अब उनके बेटे को हराएंगे

चित्तपूर से मणिकांत राठौर के पक्ष में योगी आदित्यनाथ ने वोट मांगा। यहां वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर हमलावर रहे। कोरोना में खड़गे के पुत्र बेंगलुरु में आराम फरमा रहे थे। उन्हें यहां आने की फुर्सत नहीं थी। खड़गे जानते हैं कि पुत्र की जमानत जब्त होने वाली है। अब खड़गे उलूलजुलूल बातें कर रहे हैं। वह प्रधानमंत्री के ऊपर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं। इस आयु में यह शोभा नहीं देता। यह दिखाता है कि कांग्रेस हार रही है और बेटे की जमानत जब्त हो रही है।

उन्होंने कहा कि जैसे भाजपा प्रत्याशी डॉ. उमेश यादव ने लोकसभा चुनाव में खड़गे को 1.25 लाख वोट से हराया था, वैसे ही भाजपा के युवा प्रत्याशी विधानसभा चुनाव में उनके पुत्र को हराएंगे। आपने अहसास करा दिया कि चित्तपूर किसी की बपौती नहीं, बल्कि राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यहां की जनता चुनाव जिताकर भेजेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब पीएफआई सिर नहीं उठा पाएगी। भारत के खिलाफ भड़काने वाले संगठनों को बैन किया ही जाना चाहिए। आप 28 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के आगमन की पावन स्मृति के रूप में मनाते हैं। आंबेडकर को पीएम मोदी ने ही सम्मान दिया। उनके पांच स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में पीएम मोदी ने विकसित किया।

जनहित की रक्षा करने वाले के साथ ही जनता रहेगी : योगी

अलंद में योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भाजपा उम्मीदवार सुभाष गुटेदार के पक्ष में अपनी बातें रखीं। बोले कि भारत को आपसी फूट के कारण गुलाम बनाया गया था। 1947 में देश आजाद हुआ। आजादी के बाद बड़ी तमन्ना के साथ कांग्रेस को नेतृत्व दिया गया पर कांग्रेस उसी मार्ग पर चली थी, जिस पर विभाजन के कगार पर ले जाने वाली विदेशी हुकुमूत काम कर रही थी। कांग्रेस आतंकियों का महिमामंडन करती है। इन्होंने लोकतंत्र को बंधक बनाने व बपौती बनाने का प्रयास किया, लेकिन लोकतंत्र की मालिक जनता-जनार्दन है। जो जनहित व सम्मान की रक्षा करेगा, जनता उनके साथ ही रहेगी। योगी ने कर्नाटक में भाजपा के लिए फिर से पांच वर्ष मांगा। देश मजबूत और सुरक्षित होगा तो हम भी मजबूत और सुरक्षित होंगे। इसी सुरक्षा के लिए आपका आह्वान करता हूं।

भाजपा सरकार के कार्यों को अपना बताने वाले झुट्ठों से रहें सावधान: एके शर्मा

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं कि आखिर यूपी में ऐसा क्या हो गया कि जनता आप पर विश्वास करती है। मैं व्यक्तिगत रूप से कुछ नहीं, प्रधानमंत्री मोदी का मार्गदर्शन व डबल इंजन की सरकार का कमाल है। 2017 के पहले हर दूसरे-तीसरे दिन दंगा होता था पर छह वर्ष में एक भी दंगा नहीं हुआ। उप्र अब शांतिपूर्ण ढंग से विकास की प्रक्रिया से बढ़ रहा है। विकास, रोजगार से जुड़ रहा है। उप्र में सुख-शांति व समृद्धि है। वहां उपद्रव नहीं, उत्सव है। डबल इंजन की सरकार जैसे यूपी में कार्य कर रही, वैसे ही कर्नाटक में भी कार्य कर रही है।

Tags: cm yogiKarnataka assembly electionKarnataka Electionkarnataka newsNational news
Previous Post

‘अखिलेश यादव सच जानते है’, यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच बोले बृजभूषण सिंह

Next Post

डबल इंजन सरकार में तीसरा इंजन जोड़कर बढ़ाएं विकास की रफ़्तार: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय

28/09/2026
पंजाब

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

28/09/2026
Main Slider

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

28/09/2026
Next Post
AK Sharma

डबल इंजन सरकार में तीसरा इंजन जोड़कर बढ़ाएं विकास की रफ़्तार: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Gang Rape

स्पेन से भारत घूमने आई महिला के साथ गैंगरेप, चार लोग हिरासत में

02/03/2024
brutual murder

चाकू से गोदकर युवक की निर्मम हत्या, होने वाली पत्नी पर लगा आरोप

13/03/2021
mehbooba mufti

हाउस अरेस्ट हुई महबूबा मुफ़्ती, कश्मीरी पंडितों के समर्थन में जाना चाहती थीं बडगाम

13/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version