• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाई-बहन और बुआ-बबुआ ने प्रतापगढ़ की धार को किया कुंद: सीएम योगी

Writer D by Writer D
01/05/2023
in उत्तर प्रदेश, प्रतापगढ़
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रतापगढ़। आंवले के जरिये लोगों की सेहत सुधारने वाले प्रतापगढ़ के विकास को भाई-बहन की जोड़ी और बुआ-बबुआ की पार्टियों ने कुंद कर दिया था, जिससे आंवले की खेती बंद हो गयी। इतना नहीं यहां की पहचान ऑटो ट्रेक्टर लिमिटेड एटीएल को बंद कर दिया। प्रतापगढ़ के बारे में कहा जाता था कि ना साै पढ़ा ना एक प्रतापगढ़ा यानी 100 पढ़े लिखों पर एक प्रतापगढ़ का व्यक्ति भारी पड़ता था, लेकिन उसकी पहचान को खत्म किया गया। यहां के विकास कार्यों को ठप कर दिया गया। यहां फिरौती की वसूली की जाने लगी थी, रंगदारी का धंधा शुरू हो गया था, व्यापारी परेशान थे तो बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने सोमवार को प्रतापगढ़ में निकाय चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।

कांग्रेस, सपा, बसपा ने प्रदेश को बर्बाद करने में नहीं छोड़ी कोई कोर कसर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विपक्षी पार्टियों पर हमला करते हुए कहा कि नौजवान जिनको स्कूल जाना चाहिये था, उनके हाथों में तमंचे पकड़ाए जाने लगे। कांग्रेस, सपा, बसपा ने कुछ इस तरह पूरे प्रदेश को बर्बाद करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। वहीं डबल इंजन की सरकार बंद एटीएल के स्थान पर इंडस्ट्रियल पार्क बनाने की कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है। सीएम ने कहा कि राम वन गमन पथ अयोध्या से प्रतापगढ़ होते हुए चित्रकूट के लिए जा रहा है, इसको फोरलेन के रूप में बनाने की कार्रवाई डबल इंजन की भाजपा की सरकार कर रही है।

CM Yogi

गंगा एक्सप्रेस-वे मेरठ से प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज तक पहुंच रहा है। हमारा प्रयास है कि 2025 तक प्रयागराज के कुंभ के पहले इसे पूरा कर लिया जाए ताकि आवागमन आसान हो जाए। इतना ही नहीं यहां के बाईपास के विस्तार को स्वीकृति दे दी गई है। कोई सोचता था कि प्रतापगढ़ में भी मेडिकल कॉलेज होगा, आज प्रतापगढ़ का अपना मेडिकल कॉलेज है। आंवला जिसने वैश्विक मंच पर प्रतापगढ़ को पहचान दिलाई थी, वह आंवला फिर से वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट का हिस्सा बना है। वहीं सरकार ने तय किया है कि आंवले की खेती के माध्यम से यहां के नौजवानों को रोजगार और किसानों की आमदनी बढ़ाएंगे।

युवाओं के टैलेंट को को टेक्नोलॉजी से जोड़ा जा रहा

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि विकास से जुड़कर डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के हर गरीब को में मकान, शौचालय, रसोई गैस के कनेक्शन, बिजली का कनेक्शन, हर घर नल योजना के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध करा रही है जबकि सपा, बसपा और कांग्रेस ने युवाओं के हाथों में तमंचे पहुंचाने का काम किया था। सीएम ने कहा कि हमने युवाओं के हाथों में तमंचा नहीं टैबलेट देने का काम किया है। इतना ही नहीं उसके टैलेंट को तकनीक से जोड़ करके टेक्नोलॉजी की नॉलेज और ट्रेनिंग देकर युवाओं को स्मार्ट बनाया जा रहा है।

पिछली सरकारों के समय में शहर कूड़े का ढेर हुआ करते थे, हमने कहा कि शहर की पहचान कूड़े के ढेर से नहीं स्मार्ट सिटी और स्वच्छता के साथ होनी चाहिए। पहले नगरों की पहचान शोहदों के आतंक से होती थी आज सेफ सिटी बन रही है। सीएम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार सबका साथ, सबका विकास के साथ सबके विश्वास और सब के प्रयास को लेकर के चल रही है। हमने तुष्टिकरण नहीं सशक्तिकरण पर ध्यान दिया है। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए पैसे की काेई कमी नहीं है इसलिए मैं डबल इंजन की सरकार के साथ ट्रिपल इंजन को जोड़ने के लिए आप सभी से अपील करने के लिए आया हूं।

सीएम योगी ने दी महाराष्ट्र और गुजरात दिवस पर शुभकामनाएं

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि अकेले प्रतापगढ़ में 10165 आवास, 4595 पटरी व्यवसायियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ दिया गया। इसी तरह 14600 निराश्रित महिला, 7200 दिव्यांगजन, 11500 से अधिक वृद्धजनों को 12 हजार रुपये सालाना पेंशन की सुविधा का लाभ दिया जा रहा है।

वहीं नगर पालिका बेल्हा और नगर पंचायत मानिकपुर, अंतू, रामपुर, कटरा, लालगंज, मेदनीगंज का सीमा विस्तार किया गया है। अब आपकी बारी है नगर निकायों में फुल मेजॉरिटी का बोर्ड बने इसके लिए बीजेपी आपके पास आई है। इस अवसर पर मंत्री नितिन अग्रवाल, सांसद विनोद सोनकर, विधायक राजेंद्र मौर्य आदि उपस्थित थे।

Tags: cm yoginikay chunavnikay chunav 2023pratapgarh newsup news
Previous Post

पीएम मोदी से मिले धामी, चार धाम का जल और रुद्राक्ष की भेंट

Next Post

जौनपुर में गरजे सीएम योगी, बोले- विपक्ष ने इमरती की मिठास को कड़वाहट में बदल दिया था

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post
CM Yogi

जौनपुर में गरजे सीएम योगी, बोले- विपक्ष ने इमरती की मिठास को कड़वाहट में बदल दिया था

यह भी पढ़ें

Holi

स्किन से गहरा रंग छुड़ाना हो जाता हैं मुश्किल, तो आजमाएं ये आसान तरीके

14/03/2025
हृदय विदारक हादसा Heartbreak incident

हृदय विदारक हादसा : मुरादनगर श्मशान घाट के गैलरी की छत गिरने से 18 लोगों की मौत

03/01/2021
राहुल गांधीRahul Gandhi

चीन से डरते हैं मोदी, सरकार देपसांग जमीन को खो देगी : राहुल गांधी

27/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version