• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वाराणसी में जीत सुनिश्चित, इसमें संदेह नहीं: सीएम योगी

Writer D by Writer D
01/05/2023
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने सोमवार को वाराणसी के शिवपुर स्थित मिनी स्टेडियम से नगर निकाय चुनाव (Nikay Chunav) के लिए जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वाराणसी में भाजपा की विजय पक्की है और इसमें किसी को जरा भी संदेह नहीं है। वाराणसी के मेयर पद प्रत्याशी अशोक तिवारी पर बाबा विश्वनाथ और प्रधानमंत्री का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि बीते 9 साल में काशी के साथ साथ पूरा देश बदल चुका है। हमने बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ सबको प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि आज 35 करोड़ गरीबों का जनधन अकाउंट हमारी सरकार में खोला गया है। सबका साथ सबका विकास के पीएम मोदी के विजन को ही हमने मिशन मानकर यूपी में काम किया है। काशी में नगरीय सुविधाओं का विस्तार करते हुए हमने नगर निगम का विस्तार किया है। 36,400 से अधिक स्ट्रीट वेंडर को पीएम स्वनिधि योजना से जोड़ने का काम किया गया है। काशीवासियों और उत्तरप्रदेश वासियों का सौभाग्य है की खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमारा प्रतिनिधित्व करते हैं। काशी अपने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए दुनिया में अपना प्रभाव बना रही है।

CM Yogi

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की सशक्त छवि बनी है। पिछले नौ साल में देश मे विश्वास का माहौल बना है। 4 करोड़ गरीबों को आवास, बिजली, 8 करोड़ को उज्ज्वला योजना, 35 करोड़ लोगों को नि:शुल्क राशन, 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है।

जौनपुर में गरजे सीएम योगी, बोले- विपक्ष ने इमरती की मिठास को कड़वाहट में बदल दिया था

इसके अलावा यूपी में आज इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण, हाइवे, नये एयरपोर्ट बन रहे हैं। हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। आज काशी में कूड़े के ढेर नहीं हैं। बुआ और बबुआ की पार्टी युवाओं के हाथ में तमंचा थमाती थी, हम युवाओं को टैबलेट देकर उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त कर रहे हैं। आज पूरे प्रदेश में सुरक्षा का वातावरण है।

इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह, अनिल राजभर, रविन्द्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र दयालू, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, विधाकय डॉ नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ अवधेश सिंह, नील रतन पटेल, त्रिभुवन राम, सुनील पटेल, सुशील सिंह, एमएलसी अशोक धवन, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महापौर प्रत्याशी अशोक तिवारी सहित सभी वार्डों के बीजेपी पार्षद पद प्रत्याशीगण मौजूद रहे।

Tags: cm yoginikay chunavnikay chunav 2023varanasi news
Previous Post

जौनपुर में गरजे सीएम योगी, बोले- विपक्ष ने इमरती की मिठास को कड़वाहट में बदल दिया था

Next Post

बसपा सांसद अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता रद्द, सजा मिलने के 56 घंटे बाद हुई कार्रवाई

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एक लाख नौकरियों के लक्ष्य को मिली रफ्तार, शिक्षा में 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Next Post
Afzal Ansari

बसपा सांसद अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता रद्द, सजा मिलने के 56 घंटे बाद हुई कार्रवाई

यह भी पढ़ें

fire

दबंगों ने युवक को जिंदा जलाकर उतारा मौत के घाट, मुख्यारोपी गिरफ्तार

07/04/2021

PM मोदी ने सभी डॉक्टरों को बधाई दी, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

01/07/2021
Utpanna Ekadashi

उत्पन्ना एकादशी के दिन करें ये उपाय, श्रीहरि की बरसेगी आप पर कृपा

22/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version