• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मच्छर-माफिया नहीं अब सेफ व स्मार्ट सिटी है गोरखपुर: सीएम योगी

Writer D by Writer D
01/05/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि केंद्र, प्रदेश व नगर निगम में समान विचारधारा की सरकार के एक साथ कार्य करने से गोरखपुर में अभूतपूर्व विकास हुआ। सुरक्षा का वातावरण बना। लोगों की धारणा बदली। गोरखपुर अब जाम, गंदगी, मच्छर-माफिया वाला शहर नहीं है। इसकी पहचान सेफ व स्मार्ट सिटी के रूप में है। इस पहचान को और आगे ले जाने के लिए यहां फिर ट्रिपल इंजन सरकार का होना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) नगर निगम चुनाव को लेकर सोमवार शाम टाउनहॉल पर भाजपा के महापौर व पार्षद पद के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी माफियागिरी और बदहाली ही गोरखपुर की पहचान बन गई थी। चाहे भाई-बहन की सरकार हो या फिर बुआ-बबुआ की सबने इसे इसी हाल पर छोड़ रखा था। अपराध चरम पर था, जाम और गंदगी की समस्या थी, तीन-चार घण्टे ही बिजली मिलती थी। जबकि आज रंगदारी मांगने वाले गले में तख्ती लटकाकर जान की भीख मांगते हैं।

आज गोरखपुर में सब कुछ है

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि गोरखपुर को आप चाहें तो नॉलेज सिटी कहें, मेडिकल सिटी कहें, बिजनेस सिटी कहें, इंडस्ट्रियल सिटी कहें अथवा टूरिज्म सिटी कहें। यहाँ सबकुछ है। यह समग्र रूप में विकसित स्मार्ट सिटी बन रहा है। यहाँ अब हाई स्टैंडर्ड के चार विश्वविद्यालय हैं। सैनिक स्कूल का निर्माण भी तेजी से हो रहा है। पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों और कोरोना से निराश्रित बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए अटल आवासीय विद्यालय बनकर तैयार है। यहाँ जल्द ही होटल मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट और वेटनरी कॉलेज का निर्माण भी शुरू हो जाएगा। सात वर्ष पूर्व खुद बीमार रहे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी सेवा मिल रही है। गोरखपुर के लिए कभी सपना रहा एम्स भी बड़े पैमाने पर उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवा दे रहा है।

ज्ञात-अज्ञात बीमारियों की जांच, शोध-अनुसंधान के लिए गोरखपुर में रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर खुल चुका है। रामगढ़ताल को खूबसूरत पर्यटन केंद्र बनाने के साथ इसके समीप वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया गया है। इसमें देश भर के विश्वविद्यालयों की वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता भी होने जा रही है। राप्ती नदी के राजघाट के दोनों तरफ के घाट भी पर्यटन का केंद्र बन गए हैं। वहां अब आरती भी हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों की आकांक्षाओं का सम्मान करते हुए सरकार ने 32 गांवों को नगर निगम में शामिल कर शहरी सुविधाओं से आच्छादित करने का काम युद्ध स्तर पर प्रारम्भ किया है।

‘राजीव गांधी के शव का एक टुकड़ा भी नहीं मिला’, आजम खान का विवादित बयान

जनपद में पांच नगर पंचायत में सीमा विस्तार के साथ सरकार ने तीन नई नगर पंचायत का गठन किया। नई पंचायतों व सीमा विस्तार वाले निकायों में सीएम नगर सृजन योजना व पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत करोड़ो रुपये के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर में आज इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से सुरक्षा, ट्रैफिक और स्वच्छता की निगरानी की जा रही है। अकेले नगर क्षेत्र में 25 सिटी बसें चलाई जा रही हैं। आवश्यकता के अनुरूप फोरलेन, सिक्सलेन सड़कें व फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत अकेले नगर निगम क्षेत्र में 22 हजार 344 तथा नगर पंचायतों में 17 हजार से अधिक पीएम आवास की सौगात गोरखपुर को मिली है। नगर क्षेत्र में रहने वाले स्ट्रीट वेंडर्स के कारोबार को समृद्ध करने के लिए पीएम स्वनिधि योजना का लाभ बड़े पैमाने पर दिया गया है। नगर निगम क्षेत्र में साढ़े बाइस हजार से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ मिला है। पेयजल व सीवरेज के लिए 519 करोड़ रुपये की परियोजनाएं दी गईं। गोरखपुर में हर घर नल से जोड़ा जा रहा है।

72 घण्टे लगातार बारिश में भी नहीं होगा जलजमाव

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान में सरकार जुटी है। तरकुलानी रेगुलेटर का ऐसा बनाया गया कि लगातार 72 घण्टे की बारिश में भी एक इंच जलजमाव नहीं होगा। अब गोड़धोइया नाले के सुंदरीकरण पर भी काम हो रहा है। नाला भी बनेगा और उसके दोनों तरफ सड़कें भी बनेंगी।

भाजपा के पूर्ण बहुमत का बोर्ड बनाने की अपील

जनसभा में उपस्थित लोगों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने नगर निगम गोरखपुर व जनपद की समस्त नगर पंचायतों में भारतीय जनता पार्टी के पूर्ण बहुमत का बोर्ड बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश की जनता ने विधानसभा में दो तिहाई का बहुमतदिया और उसके शानदार परिणाम सबके सामने हैं। उसी तरह नगर निगम में भी दो तिहाई या तीन चौथाई के बहुमत का बोर्ड होना चाहिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मतदान को लोकतांत्रिक कर्तव्य बताते हुए कहा कि मौसम कैसा भी हो, समय पर मतदान करने अवश्य पहुंचें और दूसरों को भी प्रेरित करें।

Tags: cm yogigorakhpur newsnikay chunavnikay chunav 2023
Previous Post

मुख्य सचिव ने जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा

Next Post

मिट्टी में मिला देने का बयान एक धर्मगुरू को शोभा नहीं देता: असदुद्दीन ओवैसी

Writer D

Writer D

Related Posts

kvs class 1 admission
Main Slider

KVS में एडमिशन का इंतजार खत्म! 9 अप्रैल को आएगी क्लास 1 लिस्ट

05/04/2026
women e-rickshaw pilots
उत्तर प्रदेश

यूपी में तैयार हो रही महिला ई रिक्शा पायलटों की फौज

05/04/2026
Raghav Chadha
Main Slider

पेश है एक छोटा सा ट्रेलर… राघव चड्ढा ने वीडियो से AAP नेताओं पर बोला हमला

05/04/2026
ISIS agent Rizwan Ahmed arrested in Kushinagar
Main Slider

कुशीनगर में ISIS का साया: जेल से निकलते ही बुना मौत का जाल

05/04/2026
Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Next Post
Asaduddin Owaisi

मिट्टी में मिला देने का बयान एक धर्मगुरू को शोभा नहीं देता: असदुद्दीन ओवैसी

यह भी पढ़ें

AK Sharma

पीएम के स्वच्छ भारत बनाने के संकल्प एवं विजन को योगी सरकार कर रही साकार: एके शर्मा

13/02/2023
Saint Basavalinga Swamy

लिंगायत मठ में मृत मिले संत बसवलिंगा स्वामी, सुसाइड नोट से होगा मौत का खुलासा

25/10/2022
Amit Shah

‘पार्टी को तो परिवार की जागीर समझा ही, संविधान को भी परिवार की जागीर बना लिया’, कांग्रेस पर भड़के शाह

17/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version