• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अतीक के गण में योगी की दहाड़, बोले- ये धरती अन्याय और अत्याचार बर्दाश्त नहीं करती

Writer D by Writer D
02/05/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रैली को संबोधित करते हुए कुछ लोगों ने प्रयागराज को अन्याय और अत्याचार का शिखर बना दिया था, लेकिन ये धरती सबका हिसाब बराबर करके रख देती है। यह प्रयागराज की धरती है यह अत्याचार बर्दाश्त नहीं करती है। प्रकृति न्याय जरूर करती है। सीएम योगी (CM Yogi)  की रैली उसी चकिया इलाके में हो रही है, जो एक जमाने में अतीक का गढ़ था। यहीं अतीक का घर और दफ्तर है।

इस दौरान सीएम योगी (CM Yogi) ने इशारों-इशारों में अतीक अहमद हत्याकांड पर तंज भी कसा। सीएम योगी ने कहा कि, “जो जस करइ सो तस फल चाखा।” गोस्वामी तुलसीदास की इन पंक्तियों का जिक्र कर सीएम योगी आदित्यानाथ ने कहा कि ये पंकत्तियां आज भी मायने रखती हैं। जिस प्रयागराज में न्याय मिलता है, उसे कुछ लोगों ने नाइंसाफी और अत्याचार का शिकार बना दिया था, ये प्रकृति सबका हिसाब करती है।’

#WATCH | “…Prakriti na kisi par atyachaar karti hai, na kisi ke atyachaar ko swikaar karti hai. Sabka hisab barabar karke rakh deti hai,” says UP CM Yogi Adityanath in Parayagraj pic.twitter.com/4WB6GTGjxM

— ANI (@ANI) May 2, 2023

भाजपा ‘सबका साथ सबका विकास’ वाली पार्टी- CM योगी

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि जब लोग बोलते हैं कि पता नहीं फलानी जाति का वोट भाजपा को मिलेगा या नहीं तो मुझे लगता है कि इन लोगों ने भाजपा को समझा ही नहीं है। भाजपा ‘सबका साथ सबका विकास’ वाली पार्टी है। हमने मजहब के नाम पर कभी भेदभाव नहीं किया। जो तुष्टिकरण करते थे, वो ही भेदभाव करते थे, बंटवारा करते थे। हमने तुष्टिकरण नहीं सशक्तिकरण का काम किया है।

UP में कर्फ्यू नहीं दंगा नहीं, सब ओर चंगा ही चंगा

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि आज यूपी परिवारवादी दलों की मानसिकता से उबर चुका है और विकास की नई उपलब्धियों को हासिल कर रहा है। सीएम योगी ने कहा कि ये वही यूपी था, जहां पर्व और त्योहारों पर लोग कांपते थे। आज पर्व और त्योहारों पर लोगों के घरों में खुशहाली आती है। सीएम योगी ने कहा कि, “आज प्रदेश में कर्फ्यू नहीं दंगा नहीं, सब ओर चंगा ही चंगा है”। यह सब इसलिए है, क्योंकि सरकार की कोशिश जीरो टॉलरेंस की है।

जो पहले रंगदारी मांगते थे, आज गले में तख्तियां लगाने को मजबूर

सीएम योगी ने कहा कि यूपी में जो पहले रंगदारी मांगते थे, आज वो गले में तख्तियां लगाने को मजबूर हुए हैं। आज रंगदारी नहीं, बल्कि व्यापारियों को यूपी में 10 लाख रुपए का सुरक्षा बीमा मिलता है। आज युवाओं के हाथ में तमंचे नहीं हैं, क्योंकि उनको पता है कि इसकी कीमत क्या होती है और इसके परिणाम क्या होते हैं। आज उनके हाथ में तमंचे नहीं टैबलेट हैं।

Nikay Chunav: आज थम जाएगा प्रचार का शोर शराबा, इन जिलों में होगा मतदान

UP में 35 लाख करोड़ के निवेश का प्रस्ताव मिला

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि प्रदेश में 35 लाख करोड़ के निवेश का प्रस्ताव है। इस प्रस्ताव का सीधा मतलब है एक करोड़ नौकरियां। एक करोड़ लोगों को ग्लोबल इनवेस्टर समिट नौकरी की गारंटी देता है, लेकिन इसके लिए स्किल विकसित करनी होगी। सीएम योगी ने कहा कि 2025 का कुंभ ऐतिहासिक कुंभ हो, दिव्य हो, भव्य हो, दुनिया के सबसे सुरक्षित आयोजकों का मॉडल बने, इसलिए अच्छे बोर्ड की जरूरत है। इसलिए 100 पार्षदों में से मेजोरिटी में कमल का फूल खिलाएं।

माफियाओं की कब्जाई जमीन पर गरीबों के लिए बन रहे घर

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि यहां पर केशव जी कैंप कर रहे हैं, नंदी जी कैंप कर रहे हैं, स्वतंत्र देव जी, सिद्धार्थ नाथ जी समेत कई वरिष्ठ नेता कैंप कर रहे हैं। इन सबके साथ आप सभी का आशीर्वाद चाहिए। हम लोगों ने माफियाओं की जमीन पर जो घर बनाए हैं, वहां आवंटन शुरू करवाएंगे। जो माफिया गरीबों की संपत्ति लूटेगा, उनकी जमीन पर गरीबों को आवंटन देने का काम सरकार करेगी।

Tags: cm yoginikay chunavnikay chunav 2023Prayagraj News
Previous Post

राष्ट्रपिता के पौत्र अरुण गांधी का निधन, आज ही होगा अंतिम संस्कार

Next Post

शराब घोटाले में जुड़ा केजरीवाल के एक और सांसद का नाम, सिसोदिया के PA ने दिया बयान

Writer D

Writer D

Related Posts

Sattu ke laddu
Main Slider

मीठे के लिए है पर फेक्ट चोइस, स्वाद में भी लाजवाब

18/07/2026
Masala Papad
Main Slider

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये डिश, मिलेगा होटल वाला स्वाद

18/07/2026
PM Surya Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजनाः सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा यूपी

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भीड़ में खड़े युवक को मंच पर बुलाया, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
Next Post
Raghav Chadha

शराब घोटाले में जुड़ा केजरीवाल के एक और सांसद का नाम, सिसोदिया के PA ने दिया बयान

यह भी पढ़ें

Sawan

इस साल 2 महीने मिलेगा महादेव का आशीर्वाद, जाने कब से शुरू हो रहे हैं सावन

29/05/2023
मोरक्को में कोरोना

मोरक्को में कोरोना संक्रमित 92 हजार के पार, 72 हजार से अधिक रोगमुक्त

17/09/2020

कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर बोले- प्रदर्शन करने वाले किसान नहीं, कांग्रेस के कार्यकर्ता

22/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version