• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Nikay Chunav: चुनाव प्रचार के दौरान बवाल, प्रत्याशियों के बीच फायरिंग और पथराव

Writer D by Writer D
04/05/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बरेली
0
Nikay Chunav

Nikay Chunav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में निकाय चुनाव (Nikay Chunav)  का मतदान 11 मई को होना है इसी क्रम में सभी पार्टियों के प्रत्याशी अपनी जीत हासिल करने के लिए दमखम के साथ चुनाव प्रचार में लग गए हैं। इसी बीच खबर सामने आई है कि बरेली के फरीदपुर में 2 प्रत्याशियों के बीच जमकर फायरिंग और पथराव हुआ है। दोनों निर्दलीय प्रत्याशी मोहल्ले में वोट मांग रहे थे और वोट मांगने को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों और प्रत्याशियों के बीच जमकर कई राउंड फायरिंग और पथराव हो गया। फायरिंग में 5 लोगों को गोली लगी है।

वहीं गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और मोहल्ले में दहशत का माहौल हो गया। भारी पुलिस बल के साथ सीओ फरीदपुर और इंस्पेक्टर फरीदपुर भी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया वहीं युवक को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

दोनों निर्दलीय प्रत्याशियों में वोट मांगने के दौरान जमकर हुई फायरिंग

थाना फरीदपुर के वार्ड-7 ऊंचा मोहल्ले में नगर निकाय चुनाव (Nikay Chunav) के लिए वोट मांगने के दौरान सभासद प्रत्याशी और उनके समर्थक आपस में भिड़े गए, और दोनों में जमकर लाठी डंडे चले। साथ ही कई राउंड फायरिंग भी हुई तथा पथराव भी हुआ। दोनों निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व सभासद ताजुद्दीन और मो।शफीक खां चुनाव लड़ रहे हैं। वोट मांगने के दौरान छीटाकशी के दौरान दोनों समर्थक आए थे। आमने सामने फायरिंग में छर्रे लगने से शफीक, उनके समर्थक सईद और आसिफ समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।

पुलिस ने ताजुद्दीन के भाई को हिरासत में लिया है और शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर हत्या का प्रयास गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बता दें फायरिंग और पथराव की खबर सुनकर भारी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंची और कानून व्यवस्था को सही बनाने के लिए मोहल्ले में पीएसी समेत भारी फोर्स भी तैनात कर दिया गया है।

एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने दी जानकारी

पूरी घटना के मामले में बरेली की एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 निर्दलीय प्रत्याशी सभासद का चुनाव लड़ रहे हैं और दोनों प्रत्याशियों में वोट मांगते समय कहासुनी हो गई और प्रत्याशी तथा समर्थकों ने इसी बात को लेकर मोहल्ले में फायरिंग कर दी और पथराव किया। फायरिंग में 5 लोगों के छर्रे लगे हैं सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है और शिकायत के आधार पर जानलेवा हमला की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और एक आरोपी को व हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्दी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Tags: bareilley newsnikay chunavup news
Previous Post

उत्तराखंड का पसंदीदा हिल स्टेशन है मसूरी, जरूर करें इन जगहों पर भ्रमण

Next Post

Nikay Chunav: सीएम योगी बने अपने बूथ के पहले वोटर, बोले- मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Next Post
CM Yogi

Nikay Chunav: सीएम योगी बने अपने बूथ के पहले वोटर, बोले- मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें

यह भी पढ़ें

आईएएस एनपी पांडेय को किया सस्पेंड

कोविड वैक्सीनेशन कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करें डीएम व सीएमओ : सीएम योगी

07/03/2021
Arrested

चालक की हत्याकर ई-रिक्शा लूटने वाले महिला सहित तीन गिरफ्तार

31/10/2022
susheel modi

राज्य तिरंगे का अपमान कराने वालों के साथ नहीं, फ्लॉप होगी मानव श्रृंखला : सुशील

30/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version