• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी लॉन्च करेंगे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का लोगो, शुभंकर, एंथम और जर्सी

Writer D by Writer D
04/05/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Khelo India University Games

Khelo India University Games

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मेजबानी में पहली बार होने जा रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (Khelo India University Games) के तहत शुक्रवार को सीएम योगी (CM Yogi) इसके लोगो, शुभंकर, एंथम और जर्सी को लॉन्च करेंगे। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले इस समारोह में केंद्रीय खेल और युवा कल्याण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव भी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर सीएम योगी और अनुराग सिंह ठाकुर मशाल रिले को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

अगले 20 दिनों तक उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में चार मशालें घूमेंगी और इस रैली का हर जिले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्वागत किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यूपी में बड़े पैमाने पर खेलों के कायाकल्प में जुटी योगी सरकार के प्रयासों के चलते 25 मई से प्रदेश के चार शहरों में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (Khelo India University Games) का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन लखनऊ में 25 मई को बीबीडी यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड में एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ शुरू होगा और इसका समापन 3 जून को बीएचयू वाराणसी में होगा।

सभी जिलों को मिलेगा मशाल रिले की मेजबानी का मौका

रूट प्लान के अनुसार, मशाल मेजबान प्रदेश के 4 क्षेत्रों (पश्चिमी, पूर्वी, मध्य और बुंदेलखंड) में यात्रा करेगी और सभी जिलों को मशाल रिले की मेजबानी करने का मौका मिलेगा। लखनऊ में उद्घाटन समारोह (25 मई) के दिन सभी 4 खेल मशालें वापस आएंगी। हालांकि यह आयोजन 25 मई से शुरू होगा, लेकिन कबड्डी जैसे खेल 23 मई से एसवीएसपी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में शुरू होंगे। केआईयूजी 2022 (Khelo India University Games) उत्तर प्रदेश के चार शहरों वाराणसी, गोरखपुर, नोएडा में आयोजित किया जाएगा और राजधानी लखनऊ के अलावा, शूटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन नई दिल्ली में भी किया जाएगा।

बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर विश्व में शांति कायम की जा सकती : योगी

कार्यक्रम के अनुसार लखनऊ 8 स्थानों पर 12 खेलों (तीरंदाजी, जूडो, मल्लखंब, वॉलीबॉल, तलवारबाजी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, रग्बी, एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल की मेजबानी करेगा। गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) 03 स्थानों में 05 खेलों (बास्केटबॉल, कबड्डी, मुक्केबाजी, तैराकी और भारोत्तोलन) की मेजबानी करेगा।

वाराणसी आईआईटी-बीएचयू, 02 खेलों (कुश्ती और योगासन) की मेजबानी करेगा, जबकि, गोरखपुर और दिल्ली क्रमशः रोइंग और शूटिंग इवेंट का आयोजन करेंगे। रोइंग को पहली बार इन गेम्स में शामिल किया गया है।

Tags: cm yogiKhelo India University Games
Previous Post

उप्र के अटल आवासीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Next Post

सपा का नाम होना चाहिए विध्वंसात्मक पार्टीः सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post
CM Yogi in Ayodhya

सपा का नाम होना चाहिए विध्वंसात्मक पार्टीः सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Ramlala

रामजन्मभूमि ट्रस्ट ने राम मंदिर निर्माण के लिए कराई 500 करोड़ की FD

11/06/2021
Panchayat Elections

Nikay Chunav: वोटर लिस्ट में आज से जुड़वाएं नाम, ऑनलाइन भी कर सकते है आवेदन

11/03/2023
CM Vishnudev Sai

सीएम साय ने भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की दी बधाई

07/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version