• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिजली जाने के बाद भी नहीं लगेगी गर्मी

Writer D by Writer D
08/06/2026
in फैशन/शैली
0
Summer

keep the house cool in summer like this

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गर्मियों (Summer) के मौसम में दस्तक देना शुरू कर दिया हैं और उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में तापमान बढ़ते हुए 30 डिग्री के पास पहुंच चुका हैं। भरी गर्मियों में दिल्ली सहित देश के कई इलाकों में दिन के दौरान तापमान 48 डिग्री सेंटीग्रेट तक पहुंच जाता है। ऐसी भीषण गर्मी से बचने के लिए घरों में पंखे, कूलर, AC आदि की मदद ली जाती हैं। लेकिन अब जरा सोचिए कि कभी बिजली चल जाए तो, जो कि गर्मियों (Summer) के दिनों में अक्सर झेलना पड़ता हैं। ऐसे में आपको जरूरत हैं अपने घर को प्राकृतिक रूप से ठंडा बनाने की ताकि बिजली जाने के बाद भी घर का वातावरण ठंडा बना रहे और आपको गर्मी ना लगे। तो आइये जानते हैं कुछ ऐसे उपाए जिनसे आपका आशियाना गर्मी में भी रहेगा ठंड़ा।

दिन में खिड़कियों को बंद रखें

परछाई में कोई भी चीज ठंडी रहती है। धूप से अगर कमरे को बचा कर रखा जाए तो कमरा ऑटोमैटिक ठंडा हो जाता है। इसलिए अगर आप बिना इलेक्ट्रिसिटी के कमरे को ठंडा रखना चाहते हैं तो आप कमरे की खिड़कियों को बंद कर दें। खास कर दक्षिण के तरफ की खिड़कियों को बंद कर दिया जाए और पर्दे लगा दिए जाएं तो भी कमरे को ठंडा रखा जा सकता है।

छत न हो गर्म

छत का ठंडा रहना बेहद जरूरी है। कितने भी उपाय घर के अंदर कर लें लेकिन छत गर्म है तो ज्यादा फर्क नहीं महसूस कर पाएंगे। इसलिए रूफ पर पौधों का इंतजाम करें या घास लगवाएं। इससे पूरे घर का तापमान कम बना रहेगा। छत को टूटे हुए गमलों के टुकड़ों से भी कवर किया जा सकता है। छतों पर फॉल्स सीलिंग लगवाएं। इससे छत के नीच एक अतिरिक्त परत बनती है और धूप के कारण छत के गर्म होने का असर कमरे के अंदर कुछ खास नहीं पड़ता है। इसकी एक और खासियत यह है कि इससे कमरे की खूबसूरती भी बढ़ती है।

आस-पास हरियाली

घर के अंदर तो कुछ पौधे हों ही, आस-पास भी हरियाली बनाएं रखें। इससे आपका घर काफी ठंडा रह सकता है। अगर घर के आसपास इतनी जगह नहीं है तो हर संभव जगह पर छोटे पौधे उगाए जा सकते हैं। दीवार पर इस मौसम में बेल चढ़ाना भी मददगार होगा।

जमीन पर बिस्तर

कमरे में गर्म हवा ऊपर की तरफ रहती हैं। कोशिश करें कि आपके बिस्तर का लेवल नीचे हो। ऐसा करने पर गर्मी कम लगेगी। गर्मियों में ग्राऊंड फ्लोर पर सबसे ज्यादा ठंडक हो जाती है। अगर संभव हो तो इसी मंजिल पर सोने का इंतजाम करना बिजली का काफी खर्च बचा सकता है। क्योंकि एसी को भी तल मंजिल का कमरा ठंडा करने में कम देर लगेगी।

चादरें हों सूती

बिस्तर पर लेटते वक्त ही महसूस हो जाता है कि चादर मौसम के लायक है या नहीं। सैटिन और पॉलिस्टर शीट का मौसम गया। कॉटन का दौर है। सूती चादरें बिछाएं। हलके रंग की शीट्स गर्मी नहीं सोखती हैं।

पर्दे का फर्क

परदों का सिर्फ यह काम नहीं होता कि वे घर को बाहर वालों की नजर से बचाएं। वे घर के अंदर की ठंडक को घर में ही बनाए रखने में मददगार हैं। ब्लाइंड्स या पर्दे मौसम अनुसार होने चाहिए। इन्हें बदलेंगे तो खुद फर्क महसूस करेंगे। इस मौसम में हल्का रंग काफी ठंडक पहुंचाएगा। भारी पर्दे अंदर की ठंडक को बाहर नहीं जाने देंगे इसलिए कोशिश करें कपड़ा मोटा हो।

Tags: household hackshousehold tipssummer tipstips to keep house cool
Previous Post

भीषण गर्मी में भी बिजली आपूर्ति में उत्तर प्रदेश बना नंबर वन, 31 हजार मेगावाट से अधिक की डिमांड पूरी

Next Post

तेज धूप से बालों को बचाना है जरूरी, नहीं तो हो जाएंगे डैमेज

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

लंबे समय तक फ्रेश रहेंगे मखाने, ऐसे करें स्टोर

15/09/2026
Glowing Face
फैशन/शैली

डल स्किन में फिर से निखार पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये

15/09/2026
Main Slider

गणेश चतुर्थी: बप्पा को चढ़ाएं इंस्टेंट लड्डू, नोट कर लें रेसिपी

15/09/2026
धर्म

राधा अष्टमी के दिन करें ये अचूक उपाय, बन जाएंगे बिगड़े काम

15/09/2026
Ganesh Chaturthi
धर्म

राशि के अनुसार करें बप्पा का पूजन, मिलेगा मनवांछित फल

15/09/2026
Next Post
Hair

तेज धूप से बालों को बचाना है जरूरी, नहीं तो हो जाएंगे डैमेज

यह भी पढ़ें

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक शुरू, आगामी विधानसभा चुनावों पर मंथन संभव

16/10/2021
101 couples get married

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 101 जोड़ों का विवाह सम्पन्न

18/01/2021
eco friendly ganesh

जानिए घर पर कैसे बनाएं हल्दी इको-फ्रेंडली गणपति

22/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version