• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर पर बनाए ये फेमस डिश, भूल जाएंगे मार्केट से लेना

Writer D by Writer D
13/11/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Lahsun Sev

Lahsun Sev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतियों को नमकीन खाना बहुत पसंद होता हैं। लंच, डिनर हो या स्नैक्स कभी भी इसका स्वाद लिया जा सकता है। जब बात नमकीन की हो रही हो तो इंदौर का नाम सामने आता ही हैं जहां की नमकीन के स्वाद के दिवाने आपको दुनियाभर में मिल जाएंगे। अगर आप भी इंदौरी स्वाद लेना चाहते हैं तो आज इस कड़ी में हम आपके लिए लहसुन सेव ( Lahsun Sev ) बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसकी मदद से इसे आप घर पर ही तैयार कर पाएंगी। आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में…

लहसुन सेव ( Lahsun Sev ) बनाने की सामग्री

बेसन – 2 कप
लहसुन कलियां – 7-8
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
तेल – तलने के लिए
बेकिंग सोडा – 1/4 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार

लहसुन सेव ( Lahsun Sev ) बनाने की विधि

इंदौरी स्वाद से भरपूर लहसुन सेव ( Lahsun Sev ) बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन को छील लें और उसे मिक्सी में डालकर पीस लें और थोड़ा सा पानी डालकर लहसुन पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद बेसन लेकर उसे छलनी से छानकर एक बर्तन में निकाल लें।

अब एक बड़ी मिक्सिंग बाउल या थाली लें और उसमें छना बेसन, लहसुन, पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद मिश्रण में हल्दी, स्वादानुसार नमक, बेकिंग सोडा और 1 टेबलस्पून तेल डालकर मिक्स कर लें।

अब इस मिश्रण में थोड़ा-थो़ड़ा पानी डालते हुए गूंथ लें। ध्यान रखें कि बेसन इस तरह गूंथना है कि वो न ज्यादा गीला और न ज्यादा टाइट रहे। इसके बाद आटे को कुछ देर के लिए सूती कपड़े से ढाककर अलग रख दें।

अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो सेव बनाने की मशीन में प्लेट लगाएं और हाथों में तेल लगाकर थोड़ा सा आटा लेकर मशीन में डालें।

आपके पास अगर मशीन नहीं है तो इसकी जगह छेद वाली बड़ी करछी का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब मशीन को हाथों से घुमाते हुए कढ़ाई में सेव बनाएं।

इसके बाद सेव को तब तक तलें जब तक कि उनका रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाए। इसके बाद सेव को एक बर्तन में निकाल लें। इसी तरह सारे आटे से सेव बनाकर तल लें। आपके स्वाद से भरपूर लहसुन के सेव ( Lahsun Sev ) बनकर तैयार हो चुके हैं।

Tags: indori garlic sev recipeindori namkeenlahsun sevrecipeRecipe in Hindispecial recipe
Previous Post

जानें कैसे बताएं अपने प्रेग्नेंसी होने की खबर

Next Post

जोड़ों के दर्द को करें दूर, यहां जानें उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, बोले-नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी

23/10/2026
Main Slider

घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया राजस्व सुधारों का दायरा

23/10/2026
Sharad Purnima
धर्म

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

23/10/2026
Glowing Face
फैशन/शैली

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

23/10/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Next Post
Sesame

जोड़ों के दर्द को करें दूर, यहां जानें उपाय

यह भी पढ़ें

kedarnath dham

केदारनाथ में टूटा 2024 का रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं की संख्या 16.56 लाख के पार

09/10/2025
house

सफलता में आ रही हैं बाधाएं, तो घर से बाहर कर दें ये चीजें

13/11/2025
Ram

एक साल पहले ही रामलला के दर्शन कर पाएंगे रामभक्त, 2025 से पूरा हो जाएगा निर्माण

16/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version