• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

होटल से घर ला सकते हैं ये चीजें, नहीं लगेगा कोई चार्ज

Writer D by Writer D
03/08/2023
in फैशन/शैली
0
Hotels
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जब भी कभी घूमने के लिए किसी ओर शहर जाते हैं तो वहां ठहरने के लिए लोग होटल (Hotel) का कमरा किराये पर लेते हैं जो कि सामान्य बात हैं। रूम की सुविधा होटल की व्यवस्था और आपके रूम चयन पर निर्भर करती हैं। जब होटल से चेकआउट करने का टाइम आता हैं, तो कई लोग रूम में मौजूद कुछ चीजें अपने साथ लेकर जाने की चाह रखते हैं।

आम इंसान से लेकर कई सेलेब्रिटी भी ऐसा करते हैं। ये चोरी या लालच नहीं बल्कि एक शौक होता हैं। लेकिन यह कश्मकश हमेशा रहती हैं कि आप होटल (Hotel) के कमरों से क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं, कहीं उनका आपको एक्सट्रा चार्ज तो नहीं देना पड़ेगा। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप बेझिझक होटल रूम से फ्री में घर ला सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में…

साबुन

जब भी हम बाहर जाते हैं, यही सोचकर अपनी पैकिंग करते हैं कि ये सामान रख लेते हैं, क्या पता होटल में या बाहर कहीं मिले न मिले, लेकिन ज्यादातर होटल (Hotel) के कमरों में हर जरूरत का सामान मिल ही जाता है। जिसमें साबुन भी शामिल है, जी हां, कई होटल वाले अपने गेस्ट को नहाने का साबुन भी देते हैं। अगर आप इसे अपने साथ ले जाना चाहते हैं, तो बेझिझक इसे उठाकर अपने बैग में रख सकते हैं।

पानी की बोतल

होटल (Hotel) के कमरों में रखी हुई पानी की बोतलें आपके इस्तेमाल के लिए ही होती हैं और रोजाना कम से कम 2 पानी की बोतल तो आप ले जा सकते हैं। ऐसे में आप होटल के कमरे से वो पानी की बोतलें उठाकर ले जा सकते हैं। हां, ये ध्यान रखें कि मिनी बार में रखी हुई बोतलों को ना छुएं क्योंकि वो पेड होती हैं। चाहे मिनी बार के अंदर पानी की बोतलें रखी हों, शराब की बोतलें रखी हों या फिर कुछ और।

शैम्पू या कंडीशनर

होटल (Hotel) के कमरों में आपको अक्सरहेयर कंडीशनर या शैंपू के पाउच रखे मिल जाते हैं। ये सब चीजें होटलों की ओर से अपने ग्राहकों को फ्री में उपलब्ध करवाई जाती हैं। आप चाहें तो उनका होटल में यूज कर सकते हैं या फिर अपने बैग में रखकर घर ले जा सकते हैं। इसके लिए आपको कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होगा।

टूथब्रश और टूथपेस्ट

कुछ होटल्स ऐसे होते हैं जहां आपको खुद का टूथब्रश और टूथपेस्ट इस्तेमाल करना पड़ता है। लेकिन ज्यादातर होटलों में गेस्ट को फ्री में टूथब्रश और टूथपेस्ट हाथ में दिया जाता है। और जब आप होटल से निकलते हैं, तो आप इन्हें साथ में ले जा सकते हैं, होटल्स को इसमें कोई आपत्ति नहीं होती, आखिर उन्हें आपत्ति होगी भी क्यों, इन प्रोडक्ट्स में होटल का लोगों जो लगा होता है और वो ऐसे अपने नाम का प्रचार कर रहे होते हैं।

स्टेशनरी का सामान

मोनोग्राम नोटपैड, एनवलप, पेंसिल, पेन, मैगजीन्स (अगर चार्जेबल ना हो तो) आदि को आप घर पर ले जा सकते हैं। स्टेशनरी का सामान आपके इस्तेमाल के लिए ही होता है और हर होटल जो उसे प्रोवाइड करता है वो ये मेंशन कर देता है कि ये कॉम्प्लिमेंट्री है या नहीं।

कॉफ़ी और चाय

यदि आपके कमरे में कॉफी के छोटे बैग्स या टी बैग्स मौजूद हैं, तो आप इन्हें भी ले सकते हैं और जहां भी कोल्ड या हॉट डिस्पेंसर दिखे वहां आप अपनी कॉफी या चाय बना सकते हैं। अगर होटल में आर्टिफिशियल शुगर के पैकेट्स भी मौजूद हैं, तो आप उन्हें भी ले सकते हैं। हां, अगर कहीं ऐसा लिखा है कि आप चाय-कॉफी का सामान नहीं ले जा सकते हैं तो फिर आप उसे ना ले जाएं।

रेजर और शेविंग क्रीम

टूथब्रश और टूथपेस्ट की तरह, ही ये भी कमरे में उपलब्ध नहीं होते, लेकिन अधिकांश होटलों में ये मुफ्त में उपलब्ध होते हैं। वैसे तो ये फ्री होते हैं, लेकिन आप इनके मुफ्त होने के बारे में होटल स्टाफ से बिना किसी झिझक के पूछ सकते हैं। आप अपने साथ मुफ्त टॉयलेटरीज़ भी घर ले जा सकते हैं।

Tags: bring these things from hotelhotelHotel roomtour & traveltravel hackstravelling tips
Previous Post

बिजली निगम का क्लर्क दो हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Next Post

पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी, 10 की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Sharad Purnima
धर्म

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

23/10/2026
Glowing Face
फैशन/शैली

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

23/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? कपल जरूर जानें ये जरूरी बातें

22/10/2026
Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
फैशन/शैली

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

21/10/2026
Next Post
Shootout in Brazil

पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी, 10 की मौत

यह भी पढ़ें

41th BJP Foundation Day

भाजपा के 41वें स्थापना दिवस पर अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने दी बधाई

06/04/2021
Jagadguru Rambhadracharya

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की बिगड़ी तबीयत, देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में एडमिट

20/11/2024
UPPSC

लेटरल एंट्री पर मोदी सरकार का यू-टर्न, UPSC को दिया सीधी भर्ती पर रोक का आदेश

20/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version