• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निकाय चुनाव के अंतिम दिन कानपुर में विपक्षियों पर बरसेंगे सीएम योगी

Writer D by Writer D
07/05/2023
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। नगर निकाय चुनाव (Nikay Chunav) प्रचार का कानपुर में अंतिम दौर चल रहा है और दो दिन ही मतदाताओं को रिझाने का समय बचा है। इसको देखते एक बार फिर अपनी रणनीति के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) अंतिम दिन यानी नौ मई को कानपुर में विपक्षियों पर बरसकर मतदाताओं से पार्टी को जिताने की अपील करेंगे। वहीं सपा नेता भी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की चुनावी जनसभा कराने की तैयारी में हैं। इसके साथ ही सपा सांसद डिंपल यादव का रोड शो भी प्रस्तावित है।

नगर निकाय चुनाव (Nikay Chunav) के दूसरे चरण के तहत 11 मई को कानपुर में मतदान होना है और इन दिनों जबरदस्त चुनाव प्रचार चल रहा है। सत्ताधारी पार्टी भाजपा की ओर से तो कई बड़े नेता चुनाव प्रचार कर चुके हैं, लेकिन मुख्य विपक्षी पार्टी सपा की ओर से शिवपाल यादव को छोड़कर कोई बड़ा नेता कानपुर नहीं आया है। अब दो ही दिन चुनाव प्रचार के बचे हैं तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भी अंतिम दिन यानी नौ मई को कानपुर में प्रचार करने आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) की जनसभा किदवई नगर स्थित कॉमर्शियल मैदान में होगी और पार्टी की महापौर उम्मीदवार प्रमिला पाण्डेय सहित पार्षद उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। हालांकि चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कानपुर में जनसभा करना मुख्यमंत्री की खास रणनीति है।

अलीगढ़ के तालों का सही इस्तेमाल कर दंगों पर लगाया ताला: सीएम योगी

यह पहली बार नहीं हो रहा है 2017 के विधानसभा चुनाव से अब तक जितने भी चुनाव हुए है उसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अंतिम दिन ही जनसभा होती है। इसके पीछे कारण है कि अंतिम दिन उनमें वह काबिलियत है कि चुनाव का माहौल बदल देते हैं और पार्टी के पक्ष में परिणाम आता है।

सपा अध्यक्ष की हो सकती है जनसभा

सपा महापौर उम्मीदवार वंदना वाजपेयी का भी चुनाव प्रचार जबरदस्त चल रहा है और पार्टी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा कराने की तैयारी है। हालांकि अभी उनकी जनसभा सुनिश्चित नहीं है। इसके पीछे अखिलेश यादव का कर्नाटक दौरा बताया जा रहा है। पार्टी के नगर अध्यक्ष फजल महमूद का कहना है कि कानपुर इकाई ने मांग रखी है कि अंतिम दिन पार्टी अध्यक्ष की जनसभा हो और सांसद डिंपल यादव का रोड शो हो।

प्रियंका गांधी की भी मांग

कांग्रेस महापौर उम्मीदवार आशनी अवस्थी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए अभी तक कोई बड़ा नेता नहीं आया है। इसको देखते हुए उम्मीदवार के पति विकास अवस्थी का प्रयास है कि अंतिम दिन पार्टी महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी की जनसभा हो सके। इसके लिए पत्राचार भी किया गया है। विकास ने बताया कि मांग की गई है कि प्रियंका गांधी, इमरान प्रतापगढ़ी और प्रमोद तिवारी चुनाव प्रचार करने कानपुर आये। वहीं एडीएम सिटी अतुल कुमार ने बताया कि चुनाव प्रचार अंतिम चरण में है। लगातार सभी दल के प्रतिनिधि सभा और रोड शो के लिए अनुमति मांग रहे है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में अनुमति दी जा रही है।

Tags: cm yogikanpur newsnikay chunavnikay chunav 2023up news
Previous Post

उप्र के बच्चे आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस से करेंगे पढ़ाई

Next Post

सर झुका कर और गले में तख्ती डाल कर चल रहे अपराधी: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना पर उपमुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

31/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : एके शर्मा

31/08/2026
Yogi government to honour teachers, 61 selected for State Teacher Award-2025
Main Slider

योगी सरकार शिक्षकों को देगी सम्मान, राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए 61 का चयन

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पिछली सरकारों ने बहराइच को बना दिया था पिछड़ेपन का पर्यायः मुख्यमंत्री

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी शूटर ढेर

31/08/2026
Next Post
CM Yogi in Shahjhanpur

सर झुका कर और गले में तख्ती डाल कर चल रहे अपराधी: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Iranian TV threatens Donald Trump

इस बार गोली नहीं चूकेगी… ईरानी टीवी ने डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी

15/01/2026
SBI एसबीआई

SBI ग्राहक ध्यान दें! 18 सितंबर से बदल जाएगा ATM से पैसे निकालने का नियम, जाने पूरी डिटेल

15/09/2020
After being banned in theaters, the film caused havoc on the OTT platform

सिनेमाघरों में बैन होने के बाद इस फिल्म ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मचाई तबाही

19/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version