• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सर झुका कर और गले में तख्ती डाल कर चल रहे अपराधी: सीएम योगी

Writer D by Writer D
07/05/2023
in उत्तर प्रदेश, शाहजहांपुर
0
CM Yogi in Shahjhanpur

CM Yogi in Shahjhanpur

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा की प्रदेश में उपद्रव नहीं उत्सव हो रहे हैं। भय और दहशत का माहौल खत्म हो गया है। अब शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाते हैं। अब कर्फ्यू नहीं कांवड़ लेकर भक्त जाते हैं। उन्होंने कहा कि अब शाहजहांपुर की पहचान कूड़े के ढेर से नहीं स्मार्ट सिटी और हनुमत धाम से है। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर बलिदानी भूमि है। यहां क्रांतिकारियों की फौज खड़ी करने वाले पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान और ठाकुर रोशन सिंह जैसे महान क्रांतिकारी हुए हैं। देश और प्रदेश को अपनी विचारधारा से सेवा करने वाले सेठ किशनचंद, बाबा साहब जितेंद्र प्रसाद रहे हैं। वह अपनी माटी के प्रति आत्मीयता से जुड़े रहे।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  रविवार को शाहजहांपुर में भाजपा की महापौर प्रत्याशी अर्चना वर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के कारनामों से प्रदेश की जनता ऊब चुकी थी। ऐसे लोगों को तिलांजलि देकर अर्चना वर्मा ने विकास का साथ देने वाली पार्टी का दामन थामा है। अब उनका प्रत्यावेदन आपकी जनता आपकी अदालत में है। उन्होंने कहा कि नगर निगम से लेकर नगर पालिका और नगर पंचायत में अच्छा बोर्ड गठित करें एल। विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। बस पैसे का सदुपयोग करने वाला बढ़िया बोर्ड होना चाहिए। ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए बढ़िया बोर्ड गठित करना आपके सहयोग के बगैर संभव नहीं है।

शाहजहांपुर के आगे आज शिमला भी फेल

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि जब शाहजहांपुर के लिए निकले थे तो बहुत गर्मी थी। गर्मी में लू के थपेड़े ना लगे इसलिए भगवान ने मौसम भी अच्छा कर दिया। मौसम इतना शानदार है कि शाहजहांपुर के आगे शिमला भी फेल हो जाएगा।

आशा भरी निगाहों से भारत की ओर देख रही दुनिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश बदल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ी है। मोदी वैश्विक लीडर है। आज पूरी दुनिया भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। प्रधानमंत्री के इसी विजन को लेकर उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है। मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में फ्री कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। कोरोना हमारे नियंत्रण में है। जबकि यूरोप और अमेरिका प्रति व्यक्ति आय ज्यादा है। लेकिन वह फ्री डोज नहीं लगा पाए। स्वच्छ भारत मिशन में उत्तर प्रदेश आज नंबर वन है। 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ा गया। ₹80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की व्यवस्था की गई। करोड़ों लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए।

प्रदेश की हर योजना को शाहजहांपुर ले आते हैं खन्ना जी

मुख्यमंत्री ने मंच से ही कहा कि हम प्रदेश में कोई भी योजना शुरू करते हैं खन्ना जी उसे शाहजहांपुर ले आते हैं। शाहजहांपुर को पहले उन्होंने नगर निगम बनवाया। इसके बाद शाहजहांपुर को स्टेट स्मार्ट सिटी योजना में शामिल कराया। गंगा एक्सप्रेस वे से जोड़ा। हनुमत धाम में रोपवे की सुविधा करवा रहे हैं।

निकाय चुनाव के अंतिम दिन कानपुर में विपक्षियों पर बरसेंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि शाहजहांपुर में पहली बार नगर निगम के चुनाव हो रहे हैं। लोगों को नगरीय विकास की बुनियादी सुविधाओं का लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। नगर निगम बनने से जिले की जीडीपी बढ़ती है। अर्थव्यवस्था में बदलाव होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शाहजहांपुर में हनुमत धाम के बाद अब शहीद संग्रहालय का निर्माण हो रहा है। इसमें शहीदों की स्मृतियों को संजोया जाएगा।

सिक्स लेन और फोरलेन सड़कों का जाल बिछा रहे जितिन प्रसाद

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद शाहजहांपुर के आसपास सिक्स लेन और फोर लेन सड़कों का जाल बिछा रहे हैं। बाईपास बना रहे हैं। जाम की समस्या दूर हो गई है। इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर के साथ शाहजहांपुर सेफ सिटी बन गया है। शाहजहांपुर में 21000 लोगों को मुफ्त आवास की सुविधा दी गई।

11000 लोगों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लाभान्वित किया गया। 1.2 लाख बुजुर्गों को पेंशन की सुविधा दी गई। 8913 लोगों को गोल्डन कार्ड आयुष्मान योजना के तहत उपलब्ध कराए गए। शाहजहांपुर में 25 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। अमृत योजना में 350 करोड़ से हर घर स्वच्छ जल पहुंचाया जा रहा है। 51 करोड़ से मल्टी लेवल पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

Tags: cm yoginikay chunavnikay chunav 2023shahjhanpur news
Previous Post

निकाय चुनाव के अंतिम दिन कानपुर में विपक्षियों पर बरसेंगे सीएम योगी

Next Post

डबल इंजन की सरकार में जोड़ें ट्रिपल इंजन हो जायेगा सोने पर सुहागा: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
ED Raid
उत्तर प्रदेश

ED की ताबड़तोड़ रेड, टेरर फंडिंग से जुड़े 13 ठिकानों पर कार्रवाई

16/07/2026
CM Yogi congratulated on the commencement of Jagannath Rath Yatra
उत्तर प्रदेश

सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो : योगी आदित्यनाथ

16/07/2026
Next Post
CM Yogi in Bareilly

डबल इंजन की सरकार में जोड़ें ट्रिपल इंजन हो जायेगा सोने पर सुहागा: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

शिवराज का राहुल गांधी पर तंज, कहा- कांग्रेस स्थापना दिवस से राहुल जी नौ दो ग्यारह

28/12/2020
loudspeakers

यूपी में अब तक करीब एक लाख 32 हजार धार्मिक स्थलों पर हुई कार्रवाई

18/06/2022
Lakhimpur violence

लखीमपुर हिंसा में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे समेत 14 लोगों पर FIR

04/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version