• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिवावतार बाबा गोरखनाथ की तपोभूमि पर श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

Writer D by Writer D
08/05/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
CM Yogi participated in Shri Shiv Mahapuran Katha

CM Yogi participated in Shri Shiv Mahapuran Katha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर परिसर में बने नौ नवीन मंदिरों में देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सप्त दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ सोमवार सायंकाल हुआ। निकाय चुनाव प्रचार की व्यस्तता के बावजूद प्रथम दिन की कथा में मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भी सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने व्यासपीठ की पूजा की, माल्यार्पण किया और कथा श्रवण के बाद पहले दिन के कथा विश्राम पर आरती उतारी। इसके पूर्व गोरखनाथ मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया और अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधिस्थली पर शीश नवाया।

मंदिर के गर्भगृह से निकाली गई भव्य शोभायात्रा

श्री शिव महापुराण कथा शुभारंभ के अवसर पर गुरु गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) के गर्भगृह से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गर्भगृह में मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने विधि विधान से श्रीनाथ जी, अखंड ज्योति एवं पोथी (श्री शिव महापुराण) पूजन का अनुष्ठान संपन्न किया। तत्पश्चात शंख, घंट-घड़ियाल, तुरही, नागफनी आदि वाद्य यंत्रों की गूंज एवं बैंड बाजे के बीच शोभायात्रा कथा स्थल महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन पहुंची।

CM Yogi

यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच व्यासपीठ के समक्ष अखंड ज्योति व पोथी को प्रतिष्ठित किया गया। भक्ति भाव से निकाली गई शोभायात्रा में मुख्य रूप से कथा व्यास संत बालकदास, मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, देवीपाटन के महंत योगी मिथलेशनाथ, मठ पुरोहित रामानुज त्रिपाठी ‘वैदिक’, अन्य पुरोहितगण व वेदपाठी विद्यार्थी और यजमान आदि उपस्थित रहे।

शिव का अर्थ मंगल व कल्याण : संत बालकदास

श्री शिव महापुराण कथा का रसपान कराते हुए कथाव्यास संत बालकदास ने कहा कि शिव का अर्थ मंगल व कल्याण होता है। उनकी कथा अनंत आनंददायी व कल्याण का मार्ग प्रशस्त करने वाली है। श्री शिव महापुराण कल्पवृक्ष के समान है। यह कथा जिस भावना से सुनी जाती है, उसी के अनुरूप अभीष्ट की प्राप्ति होती है।

रामभक्तों पर गोली चलाने वालों को वोट मिला तो खराब संदेश जाएगा: योगी

कथाव्यास ने कहा कि शिवावतार गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली पर श्री शिव महापुराण की कथा का श्रवण करने वाले अत्यंत सौभाग्यशाली हैं। कथा श्रवण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ काशी से पधारे महामंडलेश्वर सतुआ बाबा, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास आदि भी शामिल रहे।

Tags: cm yogigorakhnath mandirgorakhpur newsshri shivpuran kathaup news
Previous Post

प्रदेश में विकास की जगह लोगों को बहका रही भाजपा: डिंपल यादव

Next Post

बहुत जल्द ओटीटी पर होगी ‘द केरला स्टोरी’

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

विधान परिषद सदस्यों के साथ सर्वदलीय बैठक में प्रदेश के समग्र विकास पर हुई व्यापक चर्चा : केशव मौर्य

04/08/2026
IAS Transfer
Main Slider

उप्र में 13 आईएएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

04/08/2026
Satish Mahana
Main Slider

Monsoon Session: सपा विधायक पर भड़के सतीश महाना, सदस्यता खत्म करने की दी धमकी

04/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्षः मुख्यमंत्री

04/08/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
Next Post
The Kerala Story

बहुत जल्द ओटीटी पर होगी 'द केरला स्टोरी'

यह भी पढ़ें

Amritpal Singh

पकड़ा गया अमृतपाल सिंह, पंजाब में कल तक इंटरनेट बंद

18/03/2023
CM Yogi

शिक्षा जगत में भारत के पुरातन गौरव को पुनः स्थापित करेगा नालंदा विवि.का आधुनिक स्वरूप: योगी

19/06/2024

ब्रिगेडियर लिड्डर की पत्नी और बेटी ने दी अंतिम विदाई, रक्षामंत्री ने भी दी श्रद्धांजलि

10/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version