• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्नैक्स में बनाएं नूडल कटलेट, बढ़ जाएगा शाम की चाय का स्वाद

Writer D by Writer D
11/02/2026
in खाना-खजाना, Main Slider, फैशन/शैली
0
noodle cutlets

noodle cutlets

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शाम की चाय के साथ कुछ चटपटे स्नैक्स की चाहत उठने लगती हैं। आपने ऐसे मौसम में पकौड़े, टिक्की आदि का स्वाद लिया होगा। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए भारतीय चायनीज व्यंजन नूडल कटलेट (Noodle Cutlets)  बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका स्वाद बच्चे हो या बड़े सभी को पसंद आएगा। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में.

 नूडल कटलेट (Noodle Cutlets)  बनाने की सामग्री

– नूडल्स 3 कटोरी / 1 पैकेट
– उबले आलू 3 मध्यम
– प्याज 1 मध्यम
– हरी मिर्च 2
– पत्ता गोभी, बारीक कटी ½ कप
– घिसी गाजर ½ कप
– शिमला मिर्च 1 छोटी बारीक कटी ¼ कप
– पिसी लाल मिर्च ½ छोटा चम्मच
– चाट मसाला ½ छोटा चम्मच
– गरम मसाला ½ छोटा चम्मच
– नमक स्वादानुसार
– कटा हरा धनिया 2 बड़ा चम्मच
– तेल 2 छोटा चम्मच
– टोमैटो कैचप/ चिली सौस
– धनिया की चटनी

 नूडल कटलेट (Noodle Cutlets)  बनाने की विधि

नूडल्स के पैकेट पर लिखे निर्देश के अनुसार उबाल लें। मैने इन्स्टेंट गेंहू के नूडल्स इस्तेमाल किए हैं और उनको लगभग तीन मिनट गरम पानी में उबाला है। ध्यान रहे कि नूडल्स अधिक ना गलने पाएँ नही तो यह घुट जाएँगे। नूडल्स को उबलने के बाद छलनी पर छोड़ दें 2-3 मिनट के लिए जिससे इनका अतिरिक्त पानी निकल जाए।

इसके बाद नूडल्स को साफ कपड़े या फिर किचन पेपर पर फ़ैलाएँ जिससे कि नूडल्स की जो भी नमी है वह यह पेपर सोख ले। प्याज का छिलका हटाकर उसे धो लें और फिर छोटा-छोटा काट लें। हरी मिर्च का डंठल काटकर उसे धो लें और फिर बारीक काट लें। आलू को छीलकर मसल़ लें।

अब एक नॉन-स्टिक कड़ाही में 2 छोटा चम्मच तेल गरम करिए। अब प्याज और कटी हरी मिर्च डालकर प्याज के रंग गुलाबी होने तक भूनिए। इसमें लगभग 2-3 मिनट का समय लगता है। अब घिसी गाजर डालें और 1-2 मिनट के लिए भूनें।

अब पत्ता गोभी और और बारीक कटी शिमला मिर्च डालकर 2 मिनट भूनें। अब लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, और नमक डालें और सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएँ। एक और मिनट के लिए भूनें। अब इसमें मसले आलू मिलाएँ और फिर कुछ और देर भूनें।

अब इस मिश्रण में उबले नूडल्स डालें। सभी सामग्री को हल्के हाथों से मिलाएँ। आँच बन कर दें। कटा हरा धनिया मिलाएँ और इस मिश्रण को ठंडा होने दें। अब इस नूडल्स और सब्जियों के मिश्रण से 12 अंडाकार कटलेट बनाएँ। इन कटलेट को घंटे भर के लिए फ्रिज में रखें जिससे यह अच्छे से सेट हो जाएँ।

तवा या फिर फ्राइयिंग पैन गरम करें। इसमें ज़रा सा तेल डालें । अब कटलेट डालें और दोनों तरफ से कटलेट के लाल होने तक सेक लें। स्वादिष्ट नूडल्स कटलेट (Noodle Cutlets) अब तैयार हैं। गरमागरम कटलेट्स को आप टोमैटो सौस या फिर स्वीट चिली डिप के साथ परोसें।

Tags: chai snacksdelicious snacksevening snacksnoodle cutlet recipe
Previous Post

सेकेंडरी स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, हमलावर समेत 10 की मौत

Next Post

दीक्षा मक्कड़ ने किया UGC-NET में ऑल इंडिया टॉप, पांचवें प्रयास में मिली सफलता

Writer D

Writer D

Related Posts

Mussoorie Municipality Office
Main Slider

उत्तराखंड में हड़कंप, मसूरी नगर पालिका और CM आवास को बम से उड़ाने की धमकी

23/06/2026
Bulldozers to be used on Lucknow fire tragedy building
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों के बाद जागा LDA, अब ध्वस्त होगी मौत की इमारत

23/06/2026
Monsoon
Main Slider

48 घंटे में बिहार पहुंचेगा मानसून, जानिए यूपी में कब बरसेंगे बादल

23/06/2026
Main Slider

राम मंदिर केस में SIT रिपोर्ट सौंपी गई, चंपत राय समेत कई नामों पर सवाल

23/06/2026
Lucknow fire tragedy
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड: SIT ने संभाली कमान, फोरेंसिक जांच शुरू

23/06/2026
Next Post
Diksha Makkar tops UGC-NET all India

दीक्षा मक्कड़ ने किया UGC-NET में ऑल इंडिया टॉप, पांचवें प्रयास में मिली सफलता

यह भी पढ़ें

ajwain

डायबिटीज की समस्या में रामबाण होता है अजवाइन का पानी, जानें और भी फायदें

14/01/2022
Offensive post on CM Yogi

अलीगढ़ : यमुना एक्सप्रेस वे दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

10/10/2020
fever

मौसमी बुखार होने पर करे ये घरेलू उपचार

08/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version