शिक्षा

जल्द शुरू होने जा रही भारत की पहली AI University , ऐसे होगी यहां पर पढ़ाई

भारत का पहला AI University जल्द शुरू होने वाला है। इस यूनिवर्सिटी में ऑफर किए जा रहे कोर्सेज़ को पढ़ाने के लिए सभी आधुनिक AI टूल्स का उपयोग किया जाएगा। अच्‍छी बात ये है कि मुंबई के बाहरी इलाके में स्थित यह विश्वविद्यालय 01 अगस्त से काम करना शुरू कर देगा।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भारत का पहला ऐसा विश्वविद्यालय खोला जाएगा, जिसमें AI की पढ़ाई होगी और यह AI शिक्षा में अहम भूमिका निभाएगा। 01 अगस्त से मुंबई के बाहरी क्षेत्र में यूनिवर्सल AI University में एआई और भविष्य की तकनीकों में विशेष ग्रेजुएट और पोस्‍ट ग्रेजुएट कोर्सेज़ शुरू किए जा रहे हैं।

इन कोर्सेज़ के तहत यहां आने वाले छात्रों को AI के बारे में पूरी तरह से पढ़ाया जाएगा। जिसमें वर्चुअल रियलिटी और सुपर कंप्यूटर का शिक्षण शामिल होगा। मुंबई की इस यूनिवर्सिटी में AI की पढ़ाई के लिए अलग-अलग तैयारियां भी की गई हैं, जैसे हाई-टेक क्लास रूम, सुपर कंप्यूटर और वर्चुअल रियलिटी डिवाइस।

Pakistan Violence: पाकिस्तान में बिगड़े हालात, इन देशों ने जारी की एडवाइजरी

AI University में अब हर विषय को पढ़ाने के लिए हर स्ट्रीम में AI का इस्तेमाल होगा। आर्टिफिशिएल इंटेलिजेंस इस यूनिवर्सिटी में मुख्य पात्र के रूप में कार्य करेगा।

Related Articles

Back to top button