• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माध्यमिक शिक्षा का महाअभियान ‘नए सत्र में नया सवेरा’ का शानदार आगाज

Writer D by Writer D
10/05/2023
in शिक्षा
0
Nae Satra mein Naya Sawera

Nae Satra mein Naya Sawera

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। यूपी बोर्ड (UP Board) के महाअभियान ‘नए सत्र में नया सवेरा’ (Nae Satra mein Naya Sawera) का बुधवार को शानदार तरीके से आगाज हुआ। प्रदेश के 43 जिलों के 246 स्कूलों की प्रातःकालीन प्रार्थन सभा में 141 शिक्षाधिकारी एक ही समयावधि में शामिल हुए। राजकीय इंटर कालेज में पहुंचकर शिक्षाधिकारियों ने मोटिवेशन स्पीच दी। बच्चों को बदलते समय के परिप्रेक्ष्य में अपडेट किया। उन्होंने कहा कि युग परिवर्तित हो रहा है। शिक्षा का प्रारूप भी चेंज हो रहा है। प्रतियोगिता का दौर है। ऐसे में सबको अपनी दिशा को समय के साथ बदलते हुए नई चुनौती के सामने डट कर खड़े रहना होगा।

प्रयागराज में यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने प्रदेश के स्कूलों में शुरू हुए इस अभिनव कार्यक्रम का प्रारूप तय करके सभी शिक्षाधिकारियों को अपडेट किया। उन्होंने कहा कि नए सत्र में शुरुआती दौर से ही गुणवतापूर्ण शिक्षा पर सबको फोकस करने की जरूरत है।

गौरतलब है कि यूपी बोर्ड ने स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई के साथ भविष्य में अपने को और अपडेट करने के लिए एक नई पहल की है। बच्चों को संस्कारवान एवं रोजगार उन्मुख बनाने के लिए कालेजों में सुबह की प्रार्थना सभा में मोटिवेशनल कार्यक्रम का प्रारूप तैयार किया है। प्राथमिक स्तर पर प्रदेश के सभी जिलों के राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में इसकी शुरुआत की गई है। सभी शिक्षाधिकारियों से कहा गया है कि वे इन स्कूलों की प्रातःकालीन सभाओं में पहुंचे और बच्चों को प्रेरणादायक संस्मरण के साथ उनको भविष्य में उन्हें क्या करना इसके लिए प्रेरित करें। इन सभाओं में गुणवतापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगिता के इस दौर में वह कैसे सफल हो इस पर फोकस रहेगा।

बच्चे ने बनाई ऐसी ड्राइंग की उड़ गए टीचर के होश, स्कूल ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

बुधवार को प्रदेश के 43 जिलों के 246 स्कूलों की सुबह की प्रार्थना सभा में 141 शिक्षाधिकारियों ने पहुंचकर बच्चों को संबोधित किया। प्रेरक संस्मरण सुनाया। बच्चों से सीधे संवाद किया। कहा कि वह अपने गुरुजनों से अपनी जिज्ञासा का समाधान बिना हिचक किया करें। खूब सवाल पूंछे, संवाद करें। प्रतियोगिता का जमाना है ऐसे में उसके लिए अभी से अपने को तैयार करें।

पढ़ाई का कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में पढ़े और बेहतर स्वास्थ्य के लिए खूब खेले भी। बोर्ड सचिव ने बताया कि यह अभियान अब सतत चलेगा। जुलाई माह में ग्रीष्मावकाश के बाद भी सुबह शिक्षाधिकारी स्कूलों में पहुंचेंगे। सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में भी यह अभियान चलेगा।

Tags: Nae Satra mein Naya Sawera
Previous Post

Nikay Chunav: बिना वोटर कार्ड के भी कर सकते हैं मतदान, जानें कैसे

Next Post

2022-23 में रिकॉर्ड 1148 इकाइयों को धरातल पर लाया UPSIDA

Writer D

Writer D

Related Posts

Sarvodaya School
शिक्षा

योगी सरकार में बढ़े सर्वोदय विद्यालय, यूपी में बदली शिक्षा की तस्वीर

18/04/2026
Atal residential schools
उत्तर प्रदेश

अटल आवासीय विद्यालयों ने रचा इतिहास, पहली ही CBSE बोर्ड परीक्षा में 93.15% परिणाम

16/04/2026
Job Fair
Main Slider

रोजगार मेले में 27 हजार युवाओं का पंजीकरण, बड़ी संख्या में मिली नौकरी

13/04/2026
Main Slider

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आदर्श माध्यमिक विद्यालय भवन का उद्घाटन, सीएम योगी ने सराहा शिक्षा ढांचा

13/04/2026
kvs class 1 admission
Main Slider

KVS में एडमिशन का इंतजार खत्म! 9 अप्रैल को आएगी क्लास 1 लिस्ट

05/04/2026
Next Post
UPSIDA

2022-23 में रिकॉर्ड 1148 इकाइयों को धरातल पर लाया UPSIDA

यह भी पढ़ें

sex racket

लखनऊ के एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाभोड़, तीन लोग हिरासत में

25/12/2020
tea leaves

इस्तेमाल चाय का इस तरह करें इस्तेमाल, फायदे हैरान करने वाले

30/01/2026
AK Sharma

“कुष्ठाश्रम” जैसी भेदभावपूर्ण शब्दावली हटाना मानव गरिमा और सामाजिक समानता की दिशा में बड़ा कदम: एके शर्मा

17/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version