• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Nikay Chunav: 90 साल के बुजुर्ग ने डाला वोट, बोले- नगर की सरकार बनाने को करना चाहिए मतदान

Writer D by Writer D
11/05/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, हमीरपुर
0
Nikay Chunav

Nikay Chunav: 90 year old man voted

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर। हमीरपुर जिले में नगरीय निकाय (Nikay Chunav) की सात सीटों के लिए आज मतदान में गजब के नजारे दिखे, वहीं हमीरपुर शहर में एक 90 साल का बुजुर्ग हाथ में डंडा लेकर घर से चार सौ मीटर पैदल चलकर पोलिंग बूथ पहुंचा। उसे देख मतदान कार्मिक और सुरक्षा कर्मचारी दंग रह गए। बुजुर्ग ने बड़े ही उत्साह से बूथ में जाकर मतदान किया और उसने कहा कि नगर की सरकार बनाने के लिए सभी को पहले मतदान करना चाहिए। सुबह नौ बजे तक दस फीसदी से ज्यादा मतदान रिकार्ड किया गया है।

हमीरपुर जिले में नगर पालिका परिषद की तीन और नगर पंचायत की चार सीटों के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। हालांकि कहीं-कहीं मतदान केन्द्रों में शुरूआत में ही सन्नाटा देखा गया, लेकिन हमीरपुर शहर के हाथी दरवाजा स्थित मुहाल में प्राथमिक स्कूल बोर्ड में बनाए गए पोलिंग बूथ के बाहर मतदाताओं में गजब का उत्साह देखा गया।

कजियाना मुहाल निवासी विजय शंकर अवस्थी (90) हाथ में डंडा लेकर घर से पैदल ही वोट डालने के लिए निकल पड़ा। करीब चार सौ मीटर पैदल चलकर ये पोलिंग बूथ पहुंचा, जहां पुलिस और मतदान कर्मी उसके जज्बे को देख दंग रह गए। ये डंडे के सहारे सबसे पहले पोलिंग बूथ के अंदर पहुंचा और मतदान करने के बाद उसने बाहर कहा कि अब घर जाकर ही चाय पी जाएगी। उसने कहा कि पोलिंग बूथ पर नौजवान मतदाताओं को सबसे पहले होना चाहिए, लेकिन उन्हें ही सबसे पहले वोट डालने के लिए आना पड़ा है।

इसके परिजनों ने बताया कि बाबू जी ने नब्बे साल की उम्र होने के बावजूद घर में बिना चाय पीए ही वोट डालने की जिद की थी। पोलिंग बूथ में बुजुर्ग के वोट डालने के बाद मतदाताओं की यहां कतारें लग गई है। जिले के मौदहा, सुमेरपुर, कुरारा, गोहांड, सरीला, राठ नगरीय इलाकों के पोलिंग बूथों पर मतदान के लिए लोगों की कतारें लग गई है। तमाम दिव्यांग भी लाठी के सहारे वोट डालने बूथ पहुंचे है। हमीरपुर जिले में सात सीटों पर सुबह नौ बजे तक 10.59 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान राठ नगर पालिका परिषद की सीट के लिए 12.72 फीसदी रिकार्ड किया गया है।

मतदान के लिए पुलिस ने बुजुर्ग महिला को लिया गोद में

विद्यामंदिर हमीरपुर स्थित पोलिंग बूथ पर परिजनों की मदद से एक बीमार बुजुर्ग महिला वोट डालने पहुंची जहां उसकी दशा देख पुलिस वालों ने दरियादिली दिखाते हुए उसे गोद में उठा लिया। पुलिस की गोद में बूथ जाकर उसने मतदान किया। हमीरपुर शहर के तमाम पोलिंग बूथों पर बड़ी तादाद में बीमार और दिव्यांग महिलाओं ने वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार किया।

Nikay Chunav: दूसरे चरण में 77 पदों के उम्मीदवार हो चुके हैं निर्विरोध निर्वाचित

उनमें मतदान को लेकर गजब का उत्साह देखा गया। शहर के पटकाना मुहाल निवासी कैलास वती मिश्रा (89) कैंसर पीड़ित हैं, लेकिन मतदान के लिए वह पोलिंग बूथ पहुंच गई। उसने भी वोट डालने के बाद कहा कि यहां इंतजाम बहुत अच्छे हैं।

Tags: Hamirpur newsnikay chunavnikay chunav 2023up news
Previous Post

अनियंत्रित होकर शाताब्दी बस पलटी, कंडक्टर की मौत, 30 यात्री घायल

Next Post

यूपी सरकार नहीं उठाएगी मदरसों की प्री-प्राइमरी कक्षाओं का खर्च, जुलाई से शुरू होंगे क्लासेज

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Minority Education Bill 2025

यूपी सरकार नहीं उठाएगी मदरसों की प्री-प्राइमरी कक्षाओं का खर्च, जुलाई से शुरू होंगे क्लासेज

यह भी पढ़ें

8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Infinix Xpad Edge, स्टायलस सपोर्ट के साथ मिलती हैं ये खूबियां

8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ ये फोन, स्टायलस सपोर्ट के साथ मिलती हैं ये खूबियां

19/12/2025
Deepotsav

दीपोत्सव में झलकेगा विकास का उजियारा, योगी सरकार की योजनाओं से निखरेगी अयोध्या

11/10/2025
इटावा जिले में कोरोना का कहर

जौनपुर में 64 नये कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 1375 पहुंची

26/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version