• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व डीजी परमबीर सिंह को बड़ी राहत, शिंदे सरकार ने वापस लिया निलंबन

Writer D by Writer D
12/05/2023
in महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Parambir Singh

Parambir Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। महाराष्ट्र की शिंदे-फडणवीस सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पूर्व डीजी परमबीर सिंह (Parambir Singh)  का निलंबन वापस ले लिया है। सरकार ने महाविकास अघाड़ी सरकार द्वारा शुरू की गई विभागीय जांच में परमबीर सिंह के खिलाफ आरोप भी वापस ले लिए हैं।

बता दें कि परमबीर सिंह (Parambir Singh) ने पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये की जबरन वसूली करवाने का आरोप लगाया था। इस संबंध में उन्होंने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में MVA सरकार को पत्र लिखा था। राज्य सरकार ने परमबीर सिंह को ‘अनुशासनहीनता और अन्य अनियमितताओं’ के आरोप में निलंबित कर दिया था। एमवीए सरकार ने उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की थी।

उद्धव सरकार के फैसले के खिलाफ परमबीर (Parambir Singh) ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। ये मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस बीच, अब शिंदे- फडणवीस सरकार ने परमबीर का निलंबन वापस लेने का निर्णय लिया है। शिंदे सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ सभी आरोपों को वापस ले लिया और दिसंबर 2021 में जारी निलंबन के आदेश को रद्द कर दिया। इतना ही नहीं, निलंबन अवधि को ड्यूटी पर माने जाने का आदेश दिया है।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि CAT (सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल) ने एक फैसला सुनाया, जिसके तहत परमबीर सिंह की विभागीय जांच को गलत बताया और उसे बंद करने का आदेश दिया। CAT ने निलंबन को गलत बताया और आदेश वापस लेने का अनुरोध किया। उसी के मुताबिक यह फैसला लिया गया।

परमबीर सिंह (Parambir Singh)  को क्यों निलंबित किया गया था?

परमबीर सिंह (Parambir Singh)  को मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से हटा दिया गया था। 2021 में दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास विस्फोटक के साथ एक एसयूवी कार मिली थी, जिसके बाद सिंह को होमगार्ड में ट्रांसफर कर दिया गया था और इस मामले में पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को गिरफ्तार किया गया था। बाद में परमबीर सिंह ने राज्य के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख पर आरोप लगाया कि उन्होंने सचिन वाजे को हर महीने मुंबई में होटल और बार से 100 करोड़ रुपये वसूली करने के लिए कहा है।

हालांकि, इस आरोप को देशमुख ने खारिज कर दिया था। अनिल देशमुख ने दावा किया था कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई घर के बाहर सुरक्षा चूक के लिए परमबीर के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उससे बचने के लिए इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। 25 फरवरी, 2021 को उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटक से लदी गाड़ी खड़ी मिली थी।

‘द केरल स्टोरी’ में उठाए गए मुद्दे का दर्द पहले ही समझ गई थी योगी सरकार

परमबीर सिंह पर जबरन वसूली और भ्रष्टाचार के कई आरोप भी लगे थे। परमबीर सिंह और छह पुलिस अधिकारियों समेत अन्य के खिलाफ जुलाई 2021 में रंगदारी का केस दर्ज किया गया था। इन पर एक बिल्डर से पैसे ऐंठने का आरोप था।

Tags: former DGP Parambir SinghMaharastra newsMumbai NewsNational newsShinde government
Previous Post

‘द केरल स्टोरी’ में उठाए गए मुद्दे का दर्द पहले ही समझ गई थी योगी सरकार

Next Post

योगी कैबिनेट बैठक में 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर, सबसे ज्यादा शिक्षा के पांच प्रस्ताव पास

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

सौर ऊर्जा से स्वरोजगार की नई राह, उत्तराखंड में 1132 प्लांट से 210 मेगावाट उत्पादन

10/08/2026
CM Dhami
Main Slider

बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के निर्देश

10/08/2026
Bailey bridge
उत्तराखंड

तमकनाला में बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद; मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

10/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

15 अक्टूबर तक उत्तराखंड की सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त, सीएम धामी ने जिलाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

10/08/2026
CM Dhami inspected the approach road of Nanda Ki Chowki bridge
Main Slider

नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड का सीएम धामी ने किया निरीक्षण, 12 घंटे में पूरा हुआ पुनर्निर्माण

10/08/2026
Next Post
Yogi Cabinet

योगी कैबिनेट बैठक में 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर, सबसे ज्यादा शिक्षा के पांच प्रस्ताव पास

यह भी पढ़ें

Lightning

आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत

03/09/2023
हिज्बुल का चीफ कमांडर ढेर Chief commander of Hizbul killed

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में हिज्बुल के चीफ कमांडर को किया ढेर, एक आतंकी को जिंदा पकड़ा

01/11/2020
Shukra Dev

इस दिन वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र देव, खुशियों से भर जाएगा इन जातकों का जीवन

03/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version