• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेहद भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ ‘मोचा’

Writer D by Writer D
13/05/2023
in पश्चिम बंगाल, राष्ट्रीय
0
Cyclone

Cyclone

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ (Cyclone Mocha ) पिछले छह घंटों से नौ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ते हुए शुक्रवार को एक बहुत भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया और मध्य से सटे दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित रहा।

यह तूफान पोर्ट ब्लेयर से करीब 520 किमी पश्चिम-उत्तरपश्चिम में, कॉक्स बाजार (बंगलादेश) से 1010 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में और सितवे (म्यांमार) से 930 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित है।

तूफान का रुख भले ही बंगलादेश की ओर हो गया है, लेकिन आपदा प्रबंधन विभाग ने इसको लेकर जारी चेतावनी वापस नहीं ली है।

चक्रवाती तूफान मोचा (Cyclone Mocha ) के तट से टकराने की स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम सुंदरवन पहुंच गई है।

मोचा तूफान का असर दक्षिण 24 परगना के तटीय इलाकों यानी सुंदरवन में देखा जा सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए आपदा से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 25 सदस्यीय टीम पहले से ही गोसाबा में है।

Cyclone Mocha हुआ खतरनाक, 135 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, अलर्ट जारी

एनडीआरएफ दल के सदस्य गुरुवार को गोसाबा पहुंचे। शुक्रवार को वे अलग-अलग इलाकों में गए। फिलहाल वे क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे। अगर कोई आपदा आती है तो इस टीम के सदस्य मौके पर जल्द पहुंचकर स्थिति से निपटने का प्रयास करेंगे।

इसके अलावा गोसाबा प्रखंड प्रशासन ने बताया कि नियंत्रण कक्ष पहले ही खोल दिया गया है। पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है। दूसरी ओर सिंचाई विभाग की देखरेख में कमजोर नदी तटबंधों की मरम्मत का काम चल रहा है।

प्रशासन ने बाढ़ आश्रय स्थल तैयार कर लिए गए हैं, सूखे भोजन की भी व्यवस्था की गई है। एनडीआरएफ के सदस्यों ने आज सुबह गोसाबा के साथ ही काकद्वीप, नामखाना इलाकों में भी माइक से घोषणा करनी शुरू कर दी।

Tags: Cyclone MochaCyclone Mocha causesCyclone Mocha updates
Previous Post

Yogi Cabinet: उप्र में पांच निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को दी हरी झंडी

Next Post

औद्योगिक विकास के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी: धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

सीएम धामी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

21/06/2026
CM Dhami wishes everyone on International Yoga Day
राजनीति

तन, मन और आत्मा का समन्वय है योग: मुख्यमंत्री

20/06/2026
Uttarakhand Police receives national honour
राजनीति

पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान

20/06/2026
CM Dhami
राजनीति

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ : मुख्यमंत्री धामी

20/06/2026
The roof of the Maruti temple collapsed.
Main Slider

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, मारुति मंदिर की छत गिरी; मलबे में दबे 20 से 25 श्रद्धालु

20/06/2026
Next Post
CM Dhami

औद्योगिक विकास के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी: धामी

यह भी पढ़ें

road accident

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत

07/01/2022
cm dhami-cm yogi

यमकेश्वर में योगी-धामी की साझा हुंकार, विकास और आध्यात्मिक चेतना का दिया संदेश

07/05/2026
The tradition of offering Khichdi to Mahayogi Guru Gorakhnath is from the Treta Yuga.

त्रेतायुगीन है महायोगी गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा

06/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version