• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब पटना में नहीं लगेगा धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार, सामने आई ये बड़ी वजह

Writer D by Writer D
14/05/2023
in बिहार, राष्ट्रीय
0
Dhirendra Shastri

Dhirendra Shastri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) इन दिनों पटना के नौबतपुर स्थित तरेत मठ में हनुमंत कथा सुना रहे हैं। इसमें भारी भीड़ और भीषण गर्मी में लोगों की तबीयत बिगड़ने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने सोमवार को आयोजित होने वाले दिव्य दरबार को स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा है कि कथा पूरे पांच दिन चलेगी। मगर, भारी भीड़ के बीच किसी प्रकार की अनहोनी न हो, इसके लिए दिव्य दरबार को बंद करने का फैसला लिया गया है। फिर कभी बिहार आएंगे तो दिव्य दरबार लगाया जाएगा।

बता दें कि पहले दिन की कथा में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे के अलावे बिहार बीजेपी के कई बड़े नेता भी पहुंचे थे। आयोजकों की तरफ से बड़े इंतजाम के दावे किए गए थे लेकिन कार्यक्रम के पहले दिन ही बदइंतजामी देखने को मिली थी। दूसरे दिन भी हालात नहीं बदले। भीषण गर्मी के बावजूद भारी तादाद में लोग कथा में शामिल होने पहुंचे थे।

धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) ने मंच से किया ये ऐलान

इस दौरान कथा के लिए बनाए गए पंडाल में उमस और ऑक्सीजन की कमी होने की वजह से लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद कथा को समय से पहले खत्म करना पड़ा। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने खुद मंच से ऐलान किया कि लोग कम संख्या में कार्यक्रम में शामिल हों। गर्मी ज्यादा है, इसलिए टेलीविजन और सोशल मीडिया के जरिए कथा सुनें। इतना ही नहीं पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी कहा कि 15 मई को आयोजित होने वाला दिव्य दरबार स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में सोमवार सुबह प्रेस वार्ता कर सकते हैं।

15 मई को लगना था दिव्य दरबार

गौरतलब है कि धीरेंद्र शास्त्री 13 मई को यहां पहुंचे थे और 17 मई तक रुकेंगे। वो 15 मई को दिव्य दरबार लगाने वाले थे। इसे देखते हुए प्रशासन भी चौकस था। कथा के साथ ही दिव्य दरबार में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद थी। इसलिए जिला प्रशासन ने पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती के निर्देश दिए थे।

निकाय चुनाव में सपा का‌ सफाया, भाजपा और हुई मजबूत

दरअसल, पटना जिला प्रशासन ने बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम के दौरान आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया है। पटना जिला नियंत्रण कक्ष की तरफ से जो लेटर जारी किया गया है, उसमें आशंका जताई गई कि बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम के दौरान आतंकी संगठन आईईडी ब्लास्ट कर सकते हैं। कार्यक्रम में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा का इंतजाम करने का निर्देश जिला नियंत्रण कक्ष की तरफ से जारी किया गया है।

Tags: bihar newsDhirendra Shastripatna news
Previous Post

निकाय चुनाव में सपा का‌ सफाया, भाजपा और हुई मजबूत

Next Post

महंगा पड़ा जीत के जश्न में जुलूस निकालना, नव निर्वाचित चेयरमैन पति समेत 25 पर मुकदमा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

स्वस्थ उत्तराखंड ही समर्थ, आत्मनिर्भर और विकसित उत्तराखंड का मुख्य आधार: मुख्यमंत्री

29/06/2026
Ram Mandir
Main Slider

इतनी जल्दबाजी क्यों?, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार

29/06/2026
CM Dhami listened to the 135th edition of 'Mann Ki Baat'
राष्ट्रीय

‘मन की बात’ नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए निरंतर प्रेरित करता है : धामी

28/06/2026
Anand Bardhan
राष्ट्रीय

काशीपुर में विकास परियोजनाओं पर मुख्य सचिव का फोकस, अधिकारियों को दिए निर्देश

28/06/2026
CM Bhagwant Mann
राष्ट्रीय

श्री अकाल तख्त के आदेश का अक्षरशः पालन करेंगे : भगवंत मान

28/06/2026
Next Post
Case Filed

महंगा पड़ा जीत के जश्न में जुलूस निकालना, नव निर्वाचित चेयरमैन पति समेत 25 पर मुकदमा

यह भी पढ़ें

रमाशंकर राजभर

हारने के भय से सरकार ने असंवैधानिक कार्य किया : रमाशंकर राजभर

23/09/2020
PFI members

जेल में बंद पीएफआई सदस्यों के पुलिस रिमांड देने के मामले में कल होगी सुनवाई

08/03/2021
PM Modi watched Ramlala's 'Surya Abhishek' online

रामलला का दिव्य सूर्याभिषेक, पीएम मोदी ने ऑनलाइन देखा अद्भुत नजारा

17/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version