• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘….पैरवी करने वाला कोई नहीं’, मुख्तार अंसारी ने कोर्ट ने लगाई गुहार

Writer D by Writer D
16/05/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजीपुर
0
Mukhtar Ansari

Mukhtar Ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजीपुर। माफिया डॉन मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को गाजीपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में दोषी करार दिया था। कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को 10 साल कैद की सजा सुनाई थी। मुख्तार अंसारी ने एमपी एमएलए कोर्ट की ओर से सजा सुनाए जाने को अब हाईकोर्ट में चुनौती दी है। मुख्तार अंसारी के वकील ने याचिका दाखिल करने में 63 दिन की देरी को लेकर भी जवाब दाखिल किया।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। मुख्तार अंसारी के वकील ने याचिका दाखिल करने में हुई देरी पर कहा कि परिवार के कई सदस्य जेल में बंद हैं। मामले की पैरवी करने वाला कोई नहीं है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुख्तार अंसारी के वकील की दलील स्वीकार कर ली और याचिका दाखिल करने में हुई देरी को माफ करते हुए सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया।

इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की ओर से दाखिल की गई याचिका पर अब 22 मई को अगली सुनवाई होगी। गौरतलब है कि गाजीपुर के एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने मुख्तार अंसारी के साथ ही अफजाल अंसारी को भी गैंगस्टर एक्ट के मामले में दोषी करार दिया था। गाजीपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट ने मुख्तार और अफजाल अंसारी को 10-10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाने के साथ ही 5-5 लाख जुर्माना भी लगाया था।

नदवा के छात्र उर्दू, अरबी के साथ बोलेंगे धुआंधार अंग्रेजी, शुरू होगा इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स

मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की ओर से इसी फैसले को चुनौती देते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुख्तार अंसारी की ओर से ये याचिका काफी देर से दाखिल हुई थी ऐसे में इसे लेकर भी सस्पेंस था कि कोर्ट इसे सुनवाई करेगा या नहीं। हालांकि, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुख्तार अंसारी के वकील की ओर से देरी को लेकर दी गई दलील मान ली और याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया।

मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की ओर से अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय ने बहस की। मुख्तार की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस राजीव मिश्रा की सिंगल बेंच ने सुनवाई की। बता दें कि मुख्तार अंसारी के खिलाफ कृष्णानंद राय हत्याकांड और कोयला व्यापारी नंद किशोर रुंगटा की अपहरण के बाद हत्या को लेकर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था।

Tags: crime newsgajipur newsMukhtar Ansariup news
Previous Post

सीएम धामी से महानिदेशक एसएसबी रश्मि शुक्ला ने की भेंट

Next Post

पति-पत्नी की गला काटकर निर्मम हत्या, शहर में मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

साइबर ठगों पर खाकी का ‘डिजिटल वज्रपात’

03/10/2026
Main Slider

इमरान मसूद की नियुक्ति पर रालोद का तंज, कहा-कांग्रेस-सपा गठबंधन में तनाव चरम पर

03/10/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने कौशांबी के कॉलेज प्रकरण में लिया एक्शन, जांच कमेटी गठित

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में अपराधियों पर शिकंजा, 23 हजार से अधिक इनामी गिरफ्तार, 15,233 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपीआईटीएस: नया आर्थिक भूगोल गढ़ता उत्तर प्रदेश

02/10/2026
Next Post
Murder

पति-पत्नी की गला काटकर निर्मम हत्या, शहर में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

Coffee Face Pack

10 रुपये का फेस पैक देगा नेचुरल ग्लो, मिनटों में निखरेगी स्किन

06/08/2026
police encounter

पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश भोला राठौर गिरफ्तार, दारोगा घायल

28/11/2020
Pension

हर महीने मिलेगी 50 हजार रूपए पेंशन, इस सरकारी स्कीम का उठाएं फायदा

25/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version