• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केरल में इस बार देर से दस्तक देगा मानसून, जानें कब करेगा एंट्री

Writer D by Writer D
16/05/2023
in केरल, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Monsoon

Monsoon

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। इस साल केरल (Kerala) में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन में थोड़ी देरी होने की संभावना है। मौसम विभाग कार्यालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि मानसून (Monsoon) के चार जून को दस्तक देने की संभावना है। दक्षिणी राज्य में मानसून पिछले साल 29 मई, 2021 में 3 जून और 2020 में 1 जून को पहुंचा था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पिछले महीने ही कहा था कि, अल नीनो (Al Nino) की स्थिति के बावजूद भारत में मानसून के दौरान सामान्य बारिश होने की उम्मीद है।

भारत में दक्षिण पश्चिम मानसून का आगे बढ़ना केरल के ऊपर मानसून के आरंभ से चिन्हित होता है। यह एक गर्म और शुष्क मौसम से वर्षा के मौसम में रूपांतरण को निरुपित करने वाला एक महत्वपूर्ण संकेत है। जैसे जैसे मानसून उत्तर दिशा में आगे की ओर बढ़ता है, इन क्षेत्रों को चिलचिलाती गर्मी के तापमान से राहत मिलने लगती है। हालांकि अभी देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।

हीटवेव की उम्मीद नहीं

आईएमडी अधिकारी कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि मई के पहले दो हफ्तों में हीटवेव की स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के कारण कम गंभीर थी जिसने उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को प्रभावित किया। जैसा कि अगला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत में आ रहा है। अगले 7 दिनों तक, हम वहां हीटवेव की स्थिति की उम्मीद नहीं कर रहे हैं, लेकिन तापमान अधिक होगा, 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक।

चल रही धूल भरी हवाएं

उन्होंने कहा कि हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में धूल भरी हवाएं चल रही हैं। इसके पीछे मुख्य कारण ये है कि एक पश्चिमी विक्षोभ गुजर चुका है और तेज हवाएं चल रही हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि इसके अलावा, पिछले सप्ताह तापमान काफी अधिक था, ज्यादातर हिस्सों में ये 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर रहा।

दिल्ली-NCR को धूल भरी आंधी ने लिया अपनी चपेट में, हर तरफ धुंध ही धुंध

वातावरण शुष्क है और 40-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं सतह से धूल उठा रही हैं और इसे वायुमंडल में फैला रही हैं। मुख्य रूप से ये 1-2 किमी की ऊंचाई तक फैल रही हैं।

Tags: Monsoon Alertmonsoon newsmonsoon updates
Previous Post

समाज के दुश्मन हैं ड्रग माफिया, पूरे नेटवर्क का हो खात्मा: योगी

Next Post

कार्यकर्ताओं के परिश्रम और पार्टी विचारधारा की जीत: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने 510 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

22/06/2026
Many decisions were taken in the Mann cabinet meeting.
पंजाब

मान मंत्रिमंडल का फैसला- पंजाब में पांच प्रतिशत सलाना फीस बढ़ा सकेंगे प्राइवेट स्कूल

22/06/2026
CM Dhami
राजनीति

संत सम्मेलन में शामिल हुए धामी, कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने का संकल्प

22/06/2026
उत्तराखंड

सीएम धामी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

21/06/2026
CM Dhami wishes everyone on International Yoga Day
राजनीति

तन, मन और आत्मा का समन्वय है योग: मुख्यमंत्री

20/06/2026
Next Post
cm yogi

कार्यकर्ताओं के परिश्रम और पार्टी विचारधारा की जीत: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

SS Sandhu

मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान जरूर करें : एसएस संधू

13/02/2022
UP Police SI Exam

दबंगों ने किया पुलिस टीम पर पथराव, दरोगा समेत दो घायल

30/03/2021
Dev Diwali

PM मोदी आज वाराणसी में देव दीपावली में होंगे शामिल, देखेंगे लेजर शो

30/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version